Showing posts with label Bhu Mata Brigade activists. Show all posts
Showing posts with label Bhu Mata Brigade activists. Show all posts

Thursday, 26 May 2016

तृप्ति देसाई को पुलिस ने नासिक के कपाालेश्वर मंदिर जाने के दौरान रोका

महाराष्ट्र के नासिक में गोदावरी के तट पर स्थित कपालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों के अलावा न तो पुरुष प्रवेश कर सकते हैं न महिलाएं। पर आज सारे प्रतिबंधों को तोड़ते हुए भूमाता ब्रिगेड की अध्यक्ष तृप्ति देसाई व भूमाता ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने कपालेश्वर मंदिर में प्रवेश करना चाहती थी जिसे रोक दिया गया।

इसके पहले भी तृप्ति देसाई ने प्रवेश की कोशिश की थी परंतु स्थानीय लोगों के विरोध के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

तृप्ति देसाई महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिरों के मुख्य भाग में महिलाओं के प्रवेश के प्रतिबंध के खिलाफ काफी समय से आंदोलनरत है। उन्होंने शुक्रवार को कपालेश्वर मंदिर के कुछ ट्रस्टियों से भी मुलाकात की और मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया। लेकिन वहां एकत्रित भीड़ ने उनका काफी विरोध किया। कुछ लोगों ने तृप्ति के खिलाफ नारेबाजी भी की। मामला बढ़ता देख पुलिस ने तृप्ति से वहां से जाने के लिए कहा और उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई।

Read more: तृप्ति देसाई को पुलिस ने नासिक के कपाालेश्वर मंदिर जाने के दौरान रोका