नई दिल्ली। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) जैसे टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के नतीजे आज घोषित हो गए हैं।
बताया गया है कि यह रिजल्ट इस साल के आखिर तक वेबसाइट पर रहेगा। कैट का कॉमन टेस्ट आईआईएम समेत तकरीबन 155 बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए होता है। आज कैट का स्कोर जारी कर दिया गया है और इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी अपना कैट स्कोर देख सकते हैं। इस स्कोर के आधार पर आईआईएम उम्मीदवारों को चुनकर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाएंगे।
कैट 2013 परीक्षा का आयोजन देशभर के 40 शहरों के 76 केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 16 अक्टूबर से 11 नवंबर तक 20 दिन की अवधि में किया गया था।
Source: News in Hindi
No comments:
Post a Comment