नई दिल्ली। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हमेशा अपने खास अंदाज के लिये जाने जाते हैं। आए दिन सलमान खान किसी ना किसी वजह से चर्चा में जरूर बने रहते हैं। हर पल सलमान किसी ना किसी बहाने लोगों की जुबान रहते हैं, और यही उनकी स्टाइल की एक खास बात भी है। इस दंबग की सवारी भी इन्ही की तरह खास है। जी हां, आज हम आपको सलमान खान के बेहतरीन और लग्जरी वैनिटी वैन के बारे में बतायेंगे जिन्हें देख आप निश्चित ही हैरान हो जायेंगे। इसे मशहूर व्हीकल मॉडिफाई करने वाली कंपनी दिलीप छाबडि़या (डीसी) ने डिजाइन किया है।
वैन के भीतर काफी स्पेस प्रदान किया गया है, साथ ही सलमान खान की मशहूर बड़े साईज की तस्वीर भी लगाई गई है। वैन के भीतर, बॉथ रूम, टॉयलेट आदि की भी सुविधा प्रदान की गई है। आपको बता दें कि, स्टार्स वैनिटी वैन का प्रयोग अपने आउटडोर शुटिंग के दौरान करते हैं। इस समय खाली समय में आराम करने के लिये वो अपने वैनिटी वैन का प्रयोग करते हैं।
डीसी ने सलमान की वैन के भीतर बेहतरीन बेड के साथ ही अन्य आधुनिक सुविधायें जैसे, टेलिफोन आदि को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा, आप देख सकते हैं कि अग्निशमन यंत्र और आपातकालिक द्वार भी लगाया गया है।
बेड रूम में सलमान खान की शानदार तस्वीर लगी हुई है। इसके अलावा बड़े आकार का एलसीडी टीवी भी लगाया गया है। हालांकि, इस बारें में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि, डीसी ने इस वैनिटी वैन के निर्माण के लिये किस बस का इस्तेमाल किया है। बस के भीतर कम जगह में ही उन सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है, जो कि एक इंसान की सभी जरूरतों को पूरा करती है।
आकार में ये बस काफी बड़ी है, और डीसी डिजाइन ने इस बस को आधुनिक फीचर्स से सजा कर इसे और भी शानदार बना दिया है। वैन में मेक-अप डेस्क है, जहां पर सलमान खान अपने शुटिंग के लिये तैयार होते हैं। साथ ही शानदार लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।
बस को भीतर से दो-तीन पार्ट में बांटा गया है, और हर हिस्से को बहुत ही करीने से सजाया गया है। सलमान की ही तरह शाहरूख खान की भी बस को डीसी ने ही तैयार किया है। लेकिन कुछ मायनों में शाहरूख की बस ज्यादा लग्जरी दिखती है।
Source: Bollywood News in Hindi
No comments:
Post a Comment