Thursday, 15 January 2015

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, पांच आतंकी मार गिराए

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लश्कर-ए-तोएबा के पांच आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही बीते चौबीस घंटों के दौरान कश्मीर में मारे गए आतंकियों की संख्या अब पांच हो गई है। इससे पहले कल को सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर के सोपोर में लश्कर के नामी कमांडर अबु सुफीया को मार गिराया था।

सेना को आज सुबह जानकारी मिली थी कि लश्कर के आतंकी शोपियां इलाके में छिपे हुए हैं। सुबह सेना और पुलिस के एक संयुक्त कार्यदल ने केल्लर गडउर के जंगल में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान छेड़ा। तलाशी लेते हुए जवान जब जंगल में दाखिल हुए तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद से वहां जारी मुठभेड में इस खबर के लिखे जाने तक तीन आतंकी मारे गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 आतंकी जंगल में छिपे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। सेना ने अभी भी पूरे इलाके को घेर रखा है। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों पर नजर रखने के लिए सेना ने अपने हेलीकाप्टर की भी मदद ली है।

No comments:

Post a Comment