Tuesday, 13 January 2015

महिलाओं के प्रति तृणमूल विधायक के अमर्यादित बोल

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक स्वप्न देबनाथ ने वामपंथी दलों से जुड़ी महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। देवनाथ ने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ये महिला खुद कपड़ा फाड़ती हैं और अपमान का आरोप दूसरों पर लगाती हैं।

वहीं दूसरी टीएमसी विधायक के इस अमर्यादित बयान पर वामदलों ने तीखे स्वर में कहा कि बंगाल की महिलाओं का ऐसा अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह पहला मौका नहीं है, जब ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं ने अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया हो। महिलाओं के खिलाफ हद दर्जे की निकृष्ट टिप्पणी करने वाले तृणमूल कांग्रेस सांसद तापस सेन के खिलाफ वामपंथी दलों ने संसद के बजट सत्र में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। प्रबल संभावना है कि तृणमूल सांसद के खिलाफ वामपंथी दलों के इस प्रस्ताव का कांग्रेस समर्थन करेगी। वहीं, भाजपा शायद ही ममता बनर्जी से बैर लेकर वामपंथियों के प्रस्ताव के साथ खड़ी हो।

No comments:

Post a Comment