दिल्ली में यमुना किनारे श्री श्री रविशंकर का कार्यक्रम वर्ल्ड कल्चरल फेस्टिवल आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। 13 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में दुनियाभर से करीब 35 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है।155 देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे हैं।
5 करोड़ जुर्माने के साथ ही कार्यक्रम की इजाजत
श्री श्री रविशंकर के वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल कार्यक्रम को लेकर एनजीटी द्वारा लगाए गए जुर्माने की रकम भरने का आज अंतिम दिन है। आज शाम तक जुर्माना की राशि न भरने की सूरत में एनजीटी कार्यक्रम को दी गई इजाजत को वापस ले सकता है। इस मामले में एनजीटी ने खुली अदालत में सुनवाई के बाद आर्ट ऑफ लीविंग को पांच करोड़ रुपये बतौर जुर्माना भरने का आदेश सुनाया था। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि जुर्माना न भरने पर कानून अपना काम करेगा। हालांकि श्री श्री रविशंकर ने एनजीटी द्वारा लगाए इस जुर्माने को भरने से साफ इंकार कर दिया है।

Source: Today Hindi News
No comments:
Post a Comment