Thursday, 17 March 2016

ओवैसी के बयान पर भड़की शिवसेना, 'सामना' मे लिखा 'रद करो नागरिकता'


भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के बयान के बाद शिवसेना ने उनपर हमला बोला है। सेना ने अपने मुखपत्र सामना मेें ओवैसी की नागरिकता रद्द करने की बात कही है।

सामना ने अपने संपादकीय में लिखा है कि जो 'भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उनकी नागरिकता रद्द करो, उनका मतदान का अधिकार छीन लो।'

इतना ही नहीं पत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस पर भी निशाना साधा गया है। लिखा गया है कि 'महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है और भाजपा के ही मुख्यमंत्री हैं, फिर भी ओवैसी लातुर में भारत माता का अपमान कर के वापस सही सलामत कैसे जा सकता है। इसका जवाब मुख्यमंत्री फड़नवीस को देना ही होगा।'

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में अन्य मुसलमानों पर भी निशाना साधा है जो भारत में रह रहे हैं। पत्र में लिखा गया है कि ओवैसी ने भारत माता का अपमान किया है। अब ओवैसी के विरोध में मुसलमानों को भारत माता की जय-जयकार करना होगा। जो भारत माता की जय नहीं बोलेंगे उनकी नागरिकता रद्द करो। उनता मतदान का अधिकार छिन लो।

इससे पहले ओवैसी के बयान से नाराज एक हिन्दू सेना के कार्यकर्ता ने उनके आवास के बाहर देशद्रोही लिखा पोस्टर चिपका दिया। हालांकि पुलिस नेे उसे गिरफ्तार कर लिया।

इसी मामले में महाराष्ट्र विधानसभा के एक विधायक के भारत माता की जय नहीं बोलने पर उन्हें पूरे बजट सत्र के लिए महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।  



No comments:

Post a Comment