Showing posts with label Ambulence. Show all posts
Showing posts with label Ambulence. Show all posts

Monday, 6 June 2016

एक्शन में आईं राज्यपाल किरण बेदी, VIP सायरन के प्रयोग पर लगाई पाबंदी

पूर्व पुलिस अधिकारी किरण बेदी पुडुचेरी के राज्यपाल का पद संभालते ही एक्शन में हैं। बेदी ने जारी जारी किए गए अपने आदेश में कहा कि किसी भी वीआईपी गाड़ी में सायरन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। यही नहीं यह आदेश उन्होंने सुरक्षा में लगाए गए एस्कार्ट पर लागू किया है।

रविवार को जारी किए आदेश में सिर्फ इमरजेंसी सर्विस जैसे एंबुलेंस और फायर इंजन में ही इसका प्रयोग किया जा सकेगा। यही नहीं आदेश में वीआईपी काफिले की गाड़ी में एंबुलेेंस या फायर इंजन है,ऐसी स्थिति में भी का सायरन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।

बेदी ने अपने आदेश में कहा कि राजनेताओं को विषेश अधिकार की अपेक्षा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा सड़क पर निकलते वक्त नेताओं की वजह से ट्रफिक रोका जाता है, जिसके चलते आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और उनकी आजादी भी छिनती है।

लेफ्टिनेंट गवर्नर द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि पुलिस ये सुनिश्चित करे कि किसी भी वीआईपी की वजह से सड़क पर चलनेवालों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। गौरतलब है कि बेदी ने एक हफ्ते पूर्व ही पुडुचेरी के लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद संभाला है। यही नहीं 'विश्व पर्यावरण दिवस' के मौके पर रविवार को केंद्र प्रशासित शहर की सफाई के लिए निगम कर्मियों के साथ कूड़ा व गंदगी उठाने में सहयोग किया।  Read more http://www.jagran.com