Showing posts with label Arvind Subramanian. Show all posts
Showing posts with label Arvind Subramanian. Show all posts

Monday, 13 June 2016

अरुंधती भट्टाचार्य बन सकती है RBI की पहली महिला गवर्नर

इस साल रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन और स्टेट बैंक की चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य का कार्यकाल लगभग एक ही समय पर समाप्त हो रहा है। दोनों का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार एसबीआई प्रमुख अरुंधती भट्टाचार्य को देश का पहली महिला अारबीअाई गवर्नर बनाए जाने की संभावना है।

अरुंधती भट्टाचार्य ने बतौर एसबीआई की पहली महिला प्रमुख कार्यभार संभाला था। हाल ही में अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स की वित्तीय क्षेत्र की पांच शक्तिशाली महिलाओं की सूची में अरुंधती भट्टाचार्य को वित्तीय दुनिया की पांचवी सबसे ताकतवर महिला की जगह दी गई।अरुंधति ने फो‌र्ब्स की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में भी 25वां स्थान हासिल किया।

ट्टाचार्य ने देश के करीब 200 साल पुराने बैंक को टेक्नोलॉजी आधारित बैंकिंग में अग्रणी बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने डिजिटल बैंकिंग आउटलेट एसबीआइएनटच, मोबाइल वॉलेट स्टेट बैंक बडी, रिटेल इंटरनेट बैंकिंग एप स्टेट बैंक एनीवेयर, एसबीआइ टेक लर्निग सेंटर, एसबीआइ ई-पे की शुरुआत करवाई है।

अरुंधति की अगुआई में एसबीआइ का नेटवर्क बढ़कर 17,000 ब्रांचों वाला हो गया। भारतीय स्टेट बैंक की दुनिया के 36 देशों में मौजूदगी है। इसके ग्राहकों की संख्या भी 33 करोड़ से ज्यादा है। लेकिन भट्टाचार्य 60 साल की उम्र में एसबीआई की अभी तक की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षण से गुजर रही हैं। इस चुनौती में एसबीआई से भारी भरकम ऋण की रकम लेकर भाग जाने वाले मामले शामिल है। बता दें कि ये ऋण दिसंबर तक 11 अरब डॉलर पर पहुंच गए हैं। Read more http://www.jagran.com/