Showing posts with label Cabinet Reshuffle. Show all posts
Showing posts with label Cabinet Reshuffle. Show all posts

Thursday, 30 June 2016

संभावित फेरबदल के बीच कैबिनेट की बैठक आज, जानें- किसको मिल सकता है मौका

केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4 बजे 7 रेसकोर्स रोड पर मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट में फेरबदल से पहले पीएम मोदी सभी मंत्रियों के काम का लेखा-जोखा देखना चाहते हैं। पिछले कुछ दिनों से कैबिनेट में फेरबदल की खबरें आ रहीं है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रियों की परफॉर्मेंस की समीक्षा की जाएगी। मंत्रियों से कहा गया है कि वे पिछले दो साल में अपने-अपने मंत्रालय में किए गए काम-काम पर प्रेजेंटेशन बनाकर लाएं। यही नहीं, 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है, लिहाजा मीटिंग में मानसून सत्र की रूपरेखा भी तय होगी।

इन चेहरों को मिल सकता है मौका

उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी कैबिनेट में जाति और राज्यों का संतुलन बनाना चाहते हैं। प्रमुख मंत्रालयों में फेरबदल की संभावना कम है। सूत्रों के अनुसार रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री निहाल चंद को हटा कर अर्जुन मेघवाल को पद सौंपा जा सकता है। दोनों सांसद राजस्थान से आते हैं। साथ ही कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री संजीव बालियान को स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है। इसके अलावा अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को सरकार में पदभार दिया जा सकता है। पटेल की पार्टी 2014 के संसदीय चुनावों में भाजपा के लिए काफी अहम साबित हुई थी। वहीं पंजाब से नवजोत सिंह सिद्धू, असम से रामेश्वर तेली और उत्तराखंड से भगत सिंह कोश्यारी या अजय टम्टा को अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

अगले साल राज्य में होने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा नॉन-यादव ओबीसी वोटबैंक को मजबूत करने की फिराक में है। सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण राज्य मंत्री विजय सांपला को हाल ही में पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, इसलिए उन्हें भी पद से मुक्त किया जा सकता है।