Showing posts with label Celebs Duplicates. Show all posts
Showing posts with label Celebs Duplicates. Show all posts

Monday, 18 January 2016

सुपरस्‍टार्स के 'डुप्‍लीकेट' भी कमाते हैं लाखों, हजारों के हैं चहेते

'बॉलीवुड मिनी-स्‍टार नाइट'
उत्‍तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में काफी ठंड के मौसम में रात में जब 'बॉलीवुड मिनी-स्‍टार नाइट' का आयोजन किया गया, तो इस इवेंट में आने वाले दर्शकों की संख्‍या सिर्फ गिनती के लिए नहीं थी बल्‍िक यहां पूरा हुजूम उमड़ पड़ा था। ये दर्शक अपने फेवरेट सेलेब्रिटीज महेंद्र सिंह धोनी, या अमिताभ बच्‍चन को देखने के लिए यहां मौजूद थे, भले ही ये स्‍टार्स डुप्‍लीकेट हों लेकिन इनके चाहने वालों की काफी तादाद है। इस बीच जब शशि कपूर के जैसे दिखने वाला कलाकार स्‍टेज पर आया तो पूरा स्‍टेज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। यहां किसी को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि 42 साल के रईस खान असली शशि कपूर नहीं है, ये लोग तो बस अपने मनोरंजन के लिए डुप्‍लीकेट शशि कपूर से 'दीवार' वाला डॉयलाग सुनाने की डिमांड करते हैं।