Showing posts with label Katrina-Ranbir Relation. Love birds. Show all posts
Showing posts with label Katrina-Ranbir Relation. Love birds. Show all posts

Sunday, 5 January 2014

Ranbir and katrina will be together in Thailand for 40 days

मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ को साथ वक्त बिताने का बस एक मौका चाहिए होता है। हाल ही में दोनों नए साल के जश्न पर न्यूयॉर्क में छुंिट्टयां मना रहे थे और अब दोनों लंबे समय के लिए साथ रहने वाले हैं। जी हां चर्चा है कि रणबीर और कैट जल्द ही फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग के लिए थाईलैंड रवाना होने वाले हैं। 

सूत्रों ने बताया कि अनुराग बसु की फिल्म जग्गा जासूस की शूटिंग 10 जनवरी के बाद शुरू हो रही है। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को थाईलैंड जाना होगा। ऐसे में कैट और रणबीर को 40 दिन साथ रहने का मौका मिलेगा। रणबीर के पास और भी कई फिल्मों के काम हैं, इसलिए जल्द से जल्द इस फिल्म की शूटिंग खत्म करना चाहते हैं।

बताया जाता है कि हाल ही में कैट और रणबीर मीडिया से बचते बचते न्यूयॉर्क पहुंचे और वहीं पर दोनों ने नए साल का जश्न मनाया। साल के शुरु होते ही दोनों के प्यार के चर्चे और तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि ये पहली बार होगा जब इस जोड़ी को इतना लंबा समय साथ बिताने का मौका मिल रहा है।