Showing posts with label Mohammad Umar. Show all posts
Showing posts with label Mohammad Umar. Show all posts

Tuesday, 30 December 2014

चाकू की नोक पर रेप का प्रयास, गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने चाकू के बल पर एक महिला से रेप करने का प्रयास करने वाले 40 वर्षीय आपराधिक पृष्ठभूमि वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ओशिवारा पुलिस के मुताबिक, रविवार रात 9 बजे के करीब जोगेश्वरी (पश्चिम) में 40 वर्षीय रईस मोहम्मद उमर एक महिला की रेप करने के लिए पास के खाली दुकान में ले गया। महिला के शोर मचाने के बाद वहां भीड़ इक्कठी हो गई। भीड़ महिला को बचाने का प्रयास कर रही थी तब तक आपराधी ने खुद को बचाने के लिए महिला के गर्दन पर चाकू रख वहां से भागने में सफल रहा। लेकिन थोड़े ही देर बाद उसने एक और महिला को लक्षित करने का प्रयास कर रहा था तब तक पुलिस ने उसे धर दबोचा। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन रईस सड़क पर अकेले चल रही महिलाओं को परेशान और छेड़छाड़ करते रहता था। आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण लोग डर जाते थे और थाने में उसकी शिकायत नहीं कर पाते थे। 
Source: Hindi News and Newspaper