Showing posts with label Ram Gopal Yadav. Show all posts
Showing posts with label Ram Gopal Yadav. Show all posts

Tuesday, 17 May 2016

सपा की बैठक में आजम के बगावती तेवर, अमर सिंह के नाम पर भड़के

राज्यपाल राम नाईक तथा अन्य दलों के खिलाफ अक्सर आग उगलने वाले आजम खां आज तो समाजवादी पार्टी की संसदीय दल की बैठक में बिफर पड़े। राज्यसभा सदस्य के लिए अमर सिंह के नाम पर नाराज होने के बाद वह बैठक छोड़कर बाहर निकल गये।

लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में पार्टी के संसदीय दल की बैठक थी। बैठक में राज्यसभा सदस्य तथा विधान परिषद सदस्यों के नाम पर मुहर लगी थी। बैठक में अमर सिंह के नाम को लेकर जमकर बवाल हो गया। अमर सिंह को पार्टी के टिकट पर राज्यसभा भेजने के मुद्दे पर आजम खां के साथ ही पार्टी के थिंक टैंक माने जाने वाले प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने विरोध जताया। इन दोनों के बगावती तेवर को लेकर पार्टी दो खेमों में बंटती नजर आई। अमर सिंह के नाम पर आजम खां बिफर पड़े और दिग्गजों की मौजूदगी के बाद भी बैठक छोड़कर बाहर चले गये।

इसके संसदीय दल ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह को राज्यसभा व विधान परिषद सदस्यों के नामों पर फैसला लेने के लिए अधकृत किया है। अब देखना दिलचस्प होगा क्या सपा के मुखिया मुलायम सिंह पुराने करीबी दोस्त अमर सिंह को आजम व रामगोपाल के विरोध के बाद भी राज्यसभा भेजते हैं या फिर नहींं। संसदीय बोर्ड की बैठक में कई और नामों पर विचार किया गया। प्रभारी शिवपाल यादव ने कई नाम सुझाए हैं, जिस पर अभी मुहर नहीं लगी है। बोर्ड की बैठक से निकले सपा नेताओं ने मीडिया से भी कोई बात नहीं की।

मुलायम सिंह के आवास पर हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे, लेकिन यह दोनों इस मुद्दे पर चुप ही रहे। बैठक में अमर सिंह को लेकर काफी नाराजगी रही। अब सभी नाम पर अंतिम फैसला मुलायम सिंह करेंगे। आज की बैठक बेनतीजा रही।। इस बैठक में नामों पर निर्णय न होने से प्रोफेसर नाराज है। अब वह तय कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली रवाना हो गये हैं। संसदीय बोर्ड की बैठक में आजम के साथ प्रोफेसर रामगोपाल नाराज भी नाराज हो गये। प्रोफेसर रामगोपाल ने बैठक के बाद सीधा दिल्ली का रुख कर लिया। रामगोपाल यादव बैठक से बाहर आए तो उन्होंने मीडिया से कहा कि शाम तक जो भी फैसला हुआ है वह पता चल जाएगा। आजम और राम गोपाल यादव तो अमर सिंह को सपा के टिकट पर राज्यसभा भेजने को तैयार नहीं हैं।  Read more www.jagran.com/