Showing posts with label Shani patel. Show all posts
Showing posts with label Shani patel. Show all posts

Tuesday, 12 April 2016

अमेरिका में गोलीबारी: भारतीय मूल के छात्र की मौत

स्कूल कैंपस के नजदीक नेवार्क स्थित अपने अपार्टमेंट में गोलीबारी की घटना में रुट्गर्स यूनिवर्सिटी के भारतीय मूल के छात्र की मौत हो गयी और रूममेट गंभीर रूप से घायल है।

नेवार्क स्थित अपने आवास पर रविवार को गोली लगने के कारण 21 वर्षीय शनि पटेल की मौत हो गयी वहीं उसका रूममेट गंभीर रूप से घायल है, रूममेट की पहचान अभी तक नहीं बतायी गयी है।

न्यूयार्क टाइम्स के अनुसार, रुट्गर पुलिस विभाग ने कहा कि यह गोलीबारी की घटना अचानक नहीं हुई और न तो 12,000 छात्रों वाला कैंपस किसी खतरे के निशाने पर था। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं।

एसेक्स काउंटी प्रासिक्यूटर के आफिस ओर नेवार्क पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर ने कहा कि अब तक संदिग्ध की पहचान नहीं की गयी है और कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। जांच की प्रक्रिया चल रही है।

रुट्गर यूनिवर्सिटी के नेवार्क कम्युनिटी को लिखे गए एक पत्र में चांसलर नैंसी कैंटोर ने पटेल की मौत पर दुख और संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है, ‘कानूनी प्रक्रिया जांच कर रही है, और हमारा मानना है कि यह कोई अचानक से किया गया हमला नहीं था जो शनि की मौत का कारण बना। हमें शनि के जाने का दुख है। शनि के परिवारवालों और उसे जानने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गंभीर संवेदना है।‘