Showing posts with label Smart Cities Mission. Show all posts
Showing posts with label Smart Cities Mission. Show all posts

Tuesday, 24 May 2016

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू ने आज फास्ट ट्रैक स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता की घोषणा कर दी है। इस सूची में लखनऊ का स्थान सबसे ऊपर रहा। अन्य 13 विजेताओं की क्रमवार सूची इस प्रकार है- 2- वारंगल, 3- धर्मशाला, 4-चंडीगढ़, 5- रायपुर, 6- न्यू टाऊन कोलकाता, 7- भागलपुर, 8- पणजी, 9- पोर्ट ब्लेयर, 10-इम्फाल, 11- रांची, 12- अगरतला, 13- फरीदाबाद।

इन सभी शहरों का चयन फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता के जरिये किया गया है। इससे पहले येे सभी शहर इस दौड़ में खराब रैकिंग के चलते पिछड़ गए थे। बाद में मंत्रालय ने इन्हें अपनी रैंकिंग सुधारने का मौका दिया था। शहरी विकास मंत्रालय के मुताबिक फास्ट ट्रैक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले शहरों के बीच यह मुकाबला अप्रैल में शुरू किया गया था। इसके तहत देश के 23 शहरों ने नए सिरे से अपनी दावेदारी पेश की थी।

बाद में मंत्रालय ने इन सभी शहरों के बीच स्मार्ट सिटी चयन प्रक्रिया के तहत प्रतियोगिता कराई जो 15 मई को पूरी हुई। जिसमें इन शहरों ने हिस्सा लिया- वारगंल, चंडीगढ़, लखनऊ, न्यू टाउन कोलकाता, गोवा, पसीघाट (अरुणाचल प्रदेश), धर्मशाला, फरीदाबाद, रायपुर, भागलपुर, शिलांग, नामची (सिक्किम), पोर्ट ब्लेयर, दीव-दमन, सिल्वासा, इंफाल, रांची, अगरतला, कोहिमा, कावित्री (लक्ष्यद्वीप), पुड्डुचेरी, देहरादून।  Read more http://www.jagran.com/