Showing posts with label Unique Protest. Show all posts
Showing posts with label Unique Protest. Show all posts

Thursday, 26 May 2016

अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़कों पर ही कर रहे धान की खेती

सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले के ग्रामीणों ने स्थानीय सड़कों की मरम्मत के लिए अधिकारियों की असफलता को प्रदर्शित करने का अनोखा और सुंदर तरीका अपनाया है।
श्रीनगर से 13 किमी दूर रेशिपोरा बडगाम में विद्रोह जताते हुए मिरगुंड रेशिपुरा रोड की खराब स्थिति को दर्शाने के लिए ग्रामीणों ने टूटी सड़कों पर धान के बीजों को रोप दिया। यह अनोखा विरोध प्रदर्शन यहीं तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों ने इसके फोटोग्राफ्स को इंटरनेट पर सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित किया है।
स्थानीय ग्रामीण गुलाम मोहम्मद ने कहा, ‘प्रशासन से जवाब के लिए यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया है। यदि हम इसकी जगह सड़क जाम करते, तो लोगों की समस्याओं में ही इजाफा होता। सोशल मीडिया का धन्यवाद, अब इसके बारे में हर कोई जानता है।‘

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बारिश व पानी के टूटी पाइपों से निकला पानी सड़क पर जमा हो जाता है और इससे सड़क पर चलना मुश्किल होता है। मोहम्मद ने कहा,’आमतौर पर श्रीनगर पहुंचने में 15 मिनट लगना चाहिए पर सड़क की खराब हालत के कारण यह दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है।‘
फेसबुक पर अली अल्ताफ हुसैन ने फेसबुक पर पोस्ट किया है-‘ मिरगुंड बडगाम रोड पर आपका स्वागत है।अब सरकार ने सड़कों पर चावल की खेती के लिए अनुमति दे दी है।
Read more - अनोखा प्रदर्शन, टूटी सड़कों पर ही कर रहे धान की खेती