Showing posts with label compensation. Show all posts
Showing posts with label compensation. Show all posts

Monday, 6 June 2016

AOL ने NGT द्वारा लगाए गए जुर्माने की बाकी रकम जमा कराई

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लीविंग ने आखिरकार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाए गए 5 करोड़ के जुर्माने की बकाया राशि 4 करोड़ 75 लाख रूपये जमा करा दिया है। इससे पहले आर्ट ऑफ लीविंग संस्था ने वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल शुरू होने से पहले 25 लाख रूपये हर्जाने के तौर पर जमा किए थे। आर्ट ऑफ लीविंग संस्था ने 3 जून को दिल्ली विकास प्राधिकरण में बाकी बची हुई राशि का डिमांड ड्राफ्ट जमा किया।

आपको बता दें कि एनजीटी ने 9 मार्च को ऑर्ट ऑफ लीविंग कार्यक्रम को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया था लेकिन यमुना के बायोडाइवर्सिटी और इकोलॉजिकल इलाके को नुकसान पहुंचाने के बदले मुआवजे के तौर पर पांच करोड़ रूपये का जुर्माना लगाया था।  Read more http://www.jagran.com