Showing posts with label flood. Show all posts
Showing posts with label flood. Show all posts

Monday, 6 June 2016

जानिए, भारत में मानसून के दस्तक देने में क्यों हो रही है देरी

केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून की धीमी रफ्तार की वजह से कुछ दिन देरी से मॉनसून दस्तक दे सकता है। केरल के ऊपर मानसून के आगे बढ़ने की सामान्य तारीख एक जून है। यही तारीख देश में बारिश की औपचारिक शुरुआत भी मानी जाती है। इस साल मौसम विज्ञान विभाग ने 30 मई को मानसून केरल में आने का पूर्वानुमान जताया था। लेकिन मॉनसून में करीब एक हफ्ते की देरी हो चुकी है।

 अंडमान में तय समय से पहले पहुंचा था मानसून

निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून सामान्य तारीख से तीन दिन पहले 16 मई को अंडमान निकोबार पहुंच गया था। लेकिन मानसून की गति धीमी हो चुकी है। 21 मई तक दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर से आगे बढ़ा और श्रीलंका के दक्षिणी हिस्सों तक पहुंचा, लेकिन यहां मानसून एक हफ्ते के लिए सुस्त पड़ गया। मौसम विज्ञान ने इसे देरी कहने से इनकार किया है और इतना जरूर कहा है कि उसकी गति धीमी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर सवाल

मौसम विभाग का कहना है कि हमारे पूर्वानुमान के अनुसार चार दिन कम या ज्यादा हो सकते हैं । यह अवधि 27 मई से तीन जून तक होती है। मानसून में देरी के लिए किसी एक वजह को जिम्मेदार नहीं माना जा सकता है। वायुमंडल में काफी जटिल प्रक्रिया होती है जिसकी वजह से मानसून के नियत समय में देरी होती है। मानसून अरबी भाषा का शब्द है जिसमें हवाएं एक निश्चित समय पर निश्चित दिशा में चलती हैं। मानसून में देरी के लिए कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं जिसके जरिए हम समझने की कोशिश करेंगे कि आखिर मानसून में देरी क्यों हो रही है।   Read more http://www.jagran.com

Thursday, 20 February 2014

Chardham streets aim to April 15

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) आगामी 15 अप्रैल तक चारधाम की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक कर देगा। राज्य सरकार बीआरओ को सभी तरह की सहूलियत उपलब्ध कराएगी। मजदूरों को बीपीएल की दर पर राशन दिया जाएगा।

जिलाधिकारी हर शुक्रवार को कार्य की प्रगति की जानकारी शासन को देंगे। बुधवार को मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य सचिव ने बीआरओ को निर्देश दिए कि राज्य सरकार उन्हें मानव संसाधन, मशीनरी, धन, आरबीएम (रिवर बेड मैटेरियल), मेडिकल सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर समयबद्ध रूप से किया जाए। 15 अप्रैल तक चार धाम की सभी सड़कों को दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शासन स्तर पर मानीटरिंग के अलावा जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे हर शुक्रवार को शाम चार बजे बैठक कर निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों को दूर करें। साथ ही सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की रिपोर्ट भी साप्ताहिक रूप से शासन को भेजें।

बैठक में यह भी तय किया गया कि दूरदराज के इलाकों में कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग और बीआरओ के मजदूरों को बीपीएल की दर पर राशन दिया जाएगा। इसके अलावा तवाघाट-सोबला सहित अन्य स्थानों पर लोनिवि वैली ब्रिज बनाएगा। बीआरओ द्वारा अवगत कराया गया कि 300 करोड़ रुपये का एस्टीमेट भारत सरकार को भेजा गया है, जिसके जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा बीआरओ को भरोसा दिया गया कि बजट का इंतजार किए बिना तुरंत कार्य शुरू कर दिया जाए। राज्य सरकार हर तरह की मदद करेगी। 

बैठक में अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा, प्रमुख सचिव लोनिवि एसएस संधू, मुख्य अभियंता बीआरओ केके राजदान, प्रभारी सचिव लोनिवि अमित नेगी, अपर सचिव वन मनोज चंद्रन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।