Showing posts with label golf news. Show all posts
Showing posts with label golf news. Show all posts

Wednesday, 8 January 2014

Tiger wood's highets in golf digest list

न्यूयॉर्क। दुनिया के नंबर एक गोल्फर अमेरिका के टाइगर वुड्स अपने करियर में कुल एक अरब 30 करोड़ डॉलर (लगभग 81 अरब रुपये) की कमाई को पार कर गए हैं। वह वर्ष 2013 में आठ करोड़ 30 लाख डॉलर की कमाई के साथ गोल्फ डाइजेस्ट-50 की सूची में शीर्ष पर रहे। 

इस मैग्जीन ने अपनी वेबसाइट पर यह सूची जारी की है। 14 बार के मेजर चैंपियन वुड्स इस मैग्जीन के 11 साल के इतिहास में 11 बार शीर्ष पर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल आठ करोड़ 30 लाख 91 हजार 508 डॉलर की कमाई की जिसमें से सात करोड़ 10 लाख डॉलर उन्हें गोल्फ कोर्स से इतर कमाए, जबकि एक करोड़ 20 लाख डॉलर उन्हें इनामी राशि मिली। वर्ष 2013 के लिए मैग्जीन की सूची में फिल मिकेलसन पांच करोड़ 20 लाख नौ हजार 156 डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उन्हें विज्ञापन और प्रचार आदि से चार करोड़ 50 लाख की कमाई है।