Showing posts with label jharkhand assembly election 2014. Show all posts
Showing posts with label jharkhand assembly election 2014. Show all posts

Saturday, 20 December 2014

Rahul gandhi comment on modi government

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

रांची। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को झारखंड के गोड्डा में एक चुनावी रैली के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदीजी कहते हैं कि 60 साल में कुछ नहीं हुआ, मगर सच्चाई है कि मजदूर, किसान, उद्योगपतियों ने देश को बदला है। उनके मुताबिक, सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं। एक ये कि जनता को मजबूत करो, उन्हें अधिकार दो। दूसरा, केद्र से या पीएम आफिस से देश चलाओ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पंचायतों के अधिकार छीन रही है। क्या प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठकर झारखंड का विकास किया जा सकता है। हम महिलाओं व आदिवासियों को सशक्त करना चाहते हैं, मगर केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर रही है।
गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार जोरों है। सभी सिसायी दल अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हरेक दल प्रदेश में अपनी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना चाहता है।