Showing posts with label most talked product. Show all posts
Showing posts with label most talked product. Show all posts

Tuesday, 7 January 2014

Samsung unveils curved UHD TVs, tablets at CES 2014

लास वेगास। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने बहुचर्चित प्रॉडक्ट अल्ट्रा हाई डेफिनीशन [यूएचडी] कर्व टीवी और टैबलेट समेत कई उत्पाद पेश किए हैं। 105 इंच के इस टीवी को इस सेगमेंट में सबसे बड़ा माना जा रहा है। लास वेगास इंटरनेशनल कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स शो [सीईएस] 2014 में कंपनी ने आवाज एवं फोन से कंट्रोल होने वाले किचन एवं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी प्रदर्शित किए हैं।

कंपनी ने यू-9000 सीरीज में 65 इंच और 55 इंच के कर्व टीवी भी पेश किए हैं। इसके अलावा 12.2 इंच के गैलेक्सी नोटप्रो और टैबप्रो टैबलेट मौजूदा मोबाइल उपभोक्ताओं को चार मेगापिक्सल रेजोल्यूशन का शानदार अनुभव देगा। गैलेक्सी सीरीज में कंपनी ने 10.1 इंच और 8.4 इंच स्क्रीन वाला टैबप्रो भी उतारा है। नए साल में सैमसंग ने अपना पहला शेफ कलेक्शन पेश किया है। इसके तहत रसोई के काम आने वाले मंहगे उत्पादों की सीरीज पेश की गई है। इनमें रेफ्रिजरेटर, चूल्हा, अवन, माइक्रोवेव और ऐसे डिशवॉशर पेश किए गए हैं, जो बर्तन के हर कोने की सफाई करता है। 

सैमसंग ने एक नई वॉशिंग मशीन और वॉशर ड्रायर भी पेश किया। इसकी धुलाई क्षमता करीब 25 किलोग्राम होगी। कंपनी ने इन उत्पादों की कीमत और ग्लोबल लांचिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ बू क्यून यून ने बताया कि तकनीक के बारे में उपभोक्ताओं की मांग बदल रही है। उन्हें अब कनेक्टिविटी, शहरीकरण, उम्र और पर्यावरण एवं सामाजिक जोखिम जैसी जरूरतों के पैमाने पर खरा उतरने वाले उत्पाद चाहिए। भविष्य को नजर में रखकर ही कंपनी उत्पाद ला रही है। उन्होंने बताया कि हमारे उपभोक्ता स्मार्ट टीवी, डिजिटल कैमरा, स्मार्टफोन और गैलेक्सी गियर जैसी स्मार्टवॉच के जरिये वाशिंग मशीन से लेकर एसी तक कंट्रोल कर सकते हैं। चाहें वह घर पर हों या फिर कहीं बाहर। यह स्मार्ट होम की परिकल्पना का साकार रूप है।