Showing posts with label police raid. Show all posts
Showing posts with label police raid. Show all posts

Wednesday, 7 January 2015

पटना : आरके नगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

आरके नगर में बुधवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। अलसुबह हुई छापेमारी में तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ही एक लड़की ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद छापेमारी की गई।

आरके नगर थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें बंधक बनाकर जबरन गलत काम कराया जा रहा था। महिला थाना पुलिस को मुक्त कराई गई लड़कियों में से ही एक नें सूचना दी थी। सेक्स रैकेट चलाने के लिए एक महिला ने मकान को किराए पर लिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि नेपाल और बंगाल से लड़कियों को खरीदकर यहां गलत काम करवाती थी। मुक्त कराई गई लड़कियों ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा जाता था और मारपीट भी की जाती थी। मकान मालिक के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।