Showing posts with label protest in delhi. Show all posts
Showing posts with label protest in delhi. Show all posts

Friday, 16 January 2015

फिल्म एमएसजी का गुड़गांव, दिल्ली, हिसार में विरोध, कई गिरफ्तार

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड [एमएसजी] को हरी झंडी मिल गई लेकिन इस फिल्म के खिलाफ गुड़गांव, दिल्ली और हिसार में विरोध हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। उधर, इस पर गुरमीत राम रहीम का कहना है कि इस फिल्म में एेसी कोई बात नहीं है जिसका विरोध हो। क्या समाज से बुराइयों को समाप्त करने का संदेश देना बुरी बात है। इस फिल्म में एेसे ही संदेश हैं।

बताया गया है कि सेंसर बोर्ड की चेयरपर्सन लीला सैमसन ने नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। उधर, गुड़गांव में फिल्म की स्क्रीनिंग का विरोध कर रहे कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के लिए हजारों लोग गुड़गांव के सेक्टर 29 स्थित लीजर वैली ग्राउंड में जमा हैं। हिसार और दिल्ली में भी फिल्म के खिलाफ विरोध होने की खबर है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों और आईएनएलडी व इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा की आशंका थी इसीलिए 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।