Showing posts with label rubel hossain. Show all posts
Showing posts with label rubel hossain. Show all posts

Thursday, 8 January 2015

क्रिकेटर पर रेप का आरोप, विश्वकप टीम में हो चुका है चयन

बांग्लादेश की विश्व कप क्रिकेट टीम में शामिल सितारा खिलाड़ी रूबेल हुसैन को एक अभिनेत्री से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

ढाका के एक मजिस्ट्रेट ने हुसैन को हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इससे पहले 19 साल की नाजनीन
अख्तर हैप्पी ने पिछले महीने क्रिकेटर के खिलाफ 'दुष्कर्म' और 'शादी का झूठा वादा करने' की शिकायत दर्ज कराई थी। न्यायालय के फैसले ने 24 वर्षीय हुसैन के विश्व कप में हिस्सा लेने पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है, जो कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होगा।

ढाका पुलिस के उपायुक्त अनिसुर रहमान ने कहा कि मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने रूबेल की जमानत याचिका खारिज कर दी है। मामले की अगली सुनवाई तक उन्हें जेल भेज दिया गया है। अगली सुनवाई के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है।

पिछले सप्ताह अभिनेत्री ने शिकायत की थी

पुलिस ने पिछले सप्ताह अभिनेत्री की शिकायत पर जांच शुरू की थी। हैप्पी ने कहा- हमारी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। इसके बाद इस तेज गेंदबाज ने शादी का वादा कर मेरे साथ शारीरिक रिश्ते बनाए, लेकिन बाद में वह मुकर गया। उसके किसी अन्य लड़की के साथ भी रिश्ते थे। जब मैं भी शादी की बात करती तो वह टाल देता। शिकायत के बाद न्यायालय ने अभिनेत्री और रूबेल के डीएनए परीक्षण कराने का आदेश दिया था। इस अभिनेत्री ने पत्रकारों से कहा कि यदि रूबेल उनसे शादी के लिए तैयार होते हैं तो वह शिकायत वापस ले सकती हैं।