Showing posts with label sunil shetty's daughter. Show all posts
Showing posts with label sunil shetty's daughter. Show all posts

Sunday, 5 January 2014

Go and do suicide, here it will be like this

जागरण संवाददाता,नई दिल्ली। 'जा तू भी आत्महत्या कर ले', यहां तो ऐसे ही चलेगा। यह बात वरिष्ठ अधिकारी कनिष्ठ से कह दे तो उसके दिल पर क्या गुजरेगी? नगर निगम उत्तरी में ऐसा होता है। नगर निगम उत्तरी के सफाई निरीक्षक नरेश कुमार गुप्ता को सफाई अधीक्षकों से यही सुनने को मिला है। गुप्ता को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। 

गुप्ता का परिवार तंगी से जूझ रहा है। गुप्ता की कैंसर पीड़ित बेटी भी पिता के वेतन के लिए निगम कार्यालयों व दिल्ली सरकार के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही है। लेकिन नगर निगम उत्तरी के सफाई विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी न ही सफाई निरीक्षक गुप्ता का वेतन बनने दे रहे हैं और न ही उन्हें काम दिया जा रहा है। इससे पूरा परिवार भारी तनाव में है। यहां बता दें कि वेतन न मिलने से परेशान नगर निगम के बाबू अमित जोशी ने कुछ दिन पहले ही आत्महत्या कर ली थी। उन्हें दस माह से वेतन नहीं मिल रहा था। गुप्ता ने जब अमित जोशी का जिक्र सफाई विभाग के अधीक्षकों से किया तो उनका जवाब था कि जा तू भी आत्महत्या कर ले, यहां ऐसे ही चलेगा। 

नरेश कुमार गुप्ता सिविल लाइल जोन में सफाई निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बीमार होने पर पिछले साल उन्होंने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराई थी। जिस पर प्रति माह लगभग 12 हजार रुपये का खर्च आ रहा है। उनकी 19 वर्षीय बेटी भी कैंसर से पीड़ित है। गुप्ता को दस जून से वेतन नहीं मिला है। नरेश गुप्ता का कहना है कि वह 23 अगस्त से नियमित रूप से सिविल लाइन जोन में नौकरी पर जा रहे हैं। मगर उन्हें न कार्यालय में बैठाया जा रहा है और न काम दिया जा रहा है। इस संबंध में निगम आयुक्त को शिकायत दी जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। 

यहां विदित है कि नगर निगम में सत्तासीन भाजपा नेता जो आम लोगों के हितैषी होने का दावा करते हैं, उन्हें भी निरीक्षक की परेशानी नजर नहीं आ रही। इस संबंध में नगर निगम उत्तरी के आयुक्त पीके गुप्ता कहते हैं कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले को गंभीरतापूर्वक देखेंगे।

Source : News in Hindi

Sunday, 29 December 2013

Nikhil Advani hospitalised



मुंबई। फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी को तब अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया, जब उनके खून में एक इन्फेक्शन पाया गया। मुंबई के एक उपनगरीय अस्पताल में वे फिलहाल आईसीयू में हैं।

निर्देशक के एक दोस्त ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। वे ठीक हो रहे हैं लेकिन अस्पताल से बाहर आने में उन्हें चार दिन लग जाएंगे।

दोस्त ने आगे कहा कि वे कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे, जब जांच की गई तो खून में इन्फेक्शन मिला है।
बहरहाल, निखिल आडवाणी के पास सुभाष घई की 1983 की फिल्म हीरो के रीमेक की जिम्मेदारी है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली काम कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट फरवरी में शुरू होना है। वैसे तो इसे पिछले महीने ही शुरू हो जाना था लेकिन निर्देशक को पटकथा में कुछ और एक्शन जोड़ना था इसलिए यह देरी हुई और शूट को आगे बढ़ा दिया गया। 

चर्चा यह भी है कि अथिया के पिता की भूमिका कर रहे विनोद खन्ना अब इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। सुभाष घई के मुताबिक, हमारे दिमाग में तो इस रोल के लिए विनोद खन्ना ही थे, लेकिन उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही है इसलिए मजबूरन हमें किसी और को लेना पड़ रहा है।

खबरी ने बताया कि पहला शेड्यूल मुबंई में होना है और फिर इसके तुरंत बाद यूनिट कश्मीर जा कर शूट करेगी। सूरज और अथिया इस फिल्म के लिए पिछले छह महीने से वर्कशॉप कर रहे हैं।
(नई दुनिया)