Wednesday, 8 January 2014

Indian hockey team announced, Yuvraj and sunil come back

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। फॉरवर्ड एसवी सुनील और युवराज वाल्मीकि को व‌र्ल्ड हॉकी लीग के लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है। बुधवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई, जिसकी कमान सरदार सिंह के हाथ में होगी। टूर्नामेंट शुक्रवार से शुरू होगा। 

सुनील कोहनी की चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं। वह इसी कारण एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे, जबकि युवराज ने 2012 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम में जगह बनाई है। इसके साथ ही टीम में तीन नए खिलाड़ियों को जगह मिली है। गोलकीपर हरजोत सिंह, मिडफील्डर एमबी अयप्पा और सुल्तान जोहोर कप विजेता टीम के उपकप्तान अफ्फान यूसुफ को टीम में पहली बार शामिल किया गया है। अनुभवी फॉरवर्ड गुरविंदर सिंह चांडी और दानिश मुजतबा के चोटिल होने से निकिन थिमैया और यूसुफ को टीम में मौका मिला है। आकाशदीप और रमनदीप सिंह भी अनफिट चल रहे हैं। टीम के सबसे चहेते गोलकीपर पीआर श्रीजेश को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। 

इस बीच, बुधवार को व‌र्ल्ड हॉकी लीग की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। हॉकी इंडिया के महासचिव नरेंद्र बत्रा ने टूर्नामेंट निदेशक, एफआइएच के सदस्य और सभी आठ टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में ट्रॉफी का अनावरण किया। 

टीम के खिलाड़ी इस प्रकार हैं : गोलकीपर : पीआर श्रीजेश (उपकप्तान) व हरजोत सिंह। डिफेंडर : बिरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, वीआर रघुनाथ, कोथाजीत सिंह व अमित रोहिदास। मिडफिल्डर : सरदार सिंह (कप्तान), एसके उथप्पा, धर्मवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, चिगलेनसाना सिंह कंगुजम व एमबी अयप्पा। फॉरवर्ड : निकिन थिमैया, एसवी सुनील, मनदीप सिंह, अफ्फान यूसुफ व युवराज वाल्मीकि।

No comments:

Post a Comment