Wednesday, 8 January 2014

khana-khazana paneer-recipes

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :
250 ग्राम पनीर, 1 टे.स्पून नींबू का रस, 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट, नमक स्वादानुसार। 

ग्रेवी के लिए 
6 हरे टमाटर, 1 टे.स्पून तेल, 4 हरा लहसुन, 1 हरी शिमला मिर्च, 4 स्प्रिंग ऑनियन, 4 टे.स्पून सफेद मक्खन, 1 तेजपत्ता, 5 लौंग, 3 हरी इलायची, 2 इंच का टुकड़ा दालचीनी, 6-8 हरा लहसुन, 1 टे.स्पून अदरक का पेस्ट, 3 टे.स्पून खोया, 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर, 2 टे.स्पून शहद, नमक स्वादानुसार, आधा कप क्रीम, आधा टी स्पून कसूरी मेथी। 

विधि :
एक पैन में हरे टमाटर डालकर थोड़ा सा पानी डालकर ढककर 20 मिनट तक पकाये। ठंडा होने के बाद मिक्सी में बारीक पीस लें। 

पनीर के टुकड़ों को नींबू का रस, हरी मिर्च का पेस्ट और नमक डालकर 15 मिनट के लिए मेरीनेट करके रख दें। एक पैन में तेल गरम करें अब उसमें हरा लहसुन, शिमला मिर्च, स्प्रिंग ऑनियन डालकर थोड़ी देर फ्राई करें फिर बारीक पीस कर एक बाउल में रख लें। 

एक पैन में मक्खन गरम करें, फिर उसमें तेजपत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी डालकर फ्राई करें। अब इसमें लहसुन, अदरक का पेस्ट डाल कर भूनें। अब इसमें खोया और हरे टमाटर की प्यूरी डाल दें। शिमला मिर्च की प्यूरी भी इसमें डाल दें। 

अब इसमें गरम मसाला पाउडर, शहद और नमक डालकर मिलाये। अब इसमें मेरीनेट किया हुआ पनीर, क्रीम डालकर मिलाये। कसूरी मेथी छिड़क कर गर्मागर्म सर्व करें। 

Source:  Khana Khazana

No comments:

Post a Comment