Wednesday, 8 January 2014

khana khazana regional-dishes


कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :
100 ग्राम उबला हुआ पालक, 75 ग्राम मूली, 100 ग्राम पका हुआ कद्दू, 100 ग्राम बैगन, 75 ग्राम शकरकंद, 100 ग्राम आलू, 50 मिली. सरसों का तेल, आधा टी स्पून हल्दी पाउडर, आधा टी स्पून लाल मिर्च, 1 टी स्पून पंच फोड़न (जीरा, मेथी दाना, सौंफ, सरसों के दाने, कलौंजी), 1 टी स्पून चीनी, स्वादानुसार नमक। 

विधि :
1. सब्जियों को छीलकर धो लें। फिर 2 इंच टुकड़ों में काट लें।
2. एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर पंच फोड़न डालकर चटकाएं। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
3. आलू, शकरकंद, मूली और कद्दू डालकर भूनें। नमक व थोड़ा पानी छिड़क कर ढंककर पकाएं।
4. जब सब्जियां तीन चौथाई पक जाएं तब बैगन डालकर पकाएं।
5. पालक व चीनी मिलाकर तब तक पकाएं जब तक सभी सब्जियां गल न जाएं।
6. अच्छी तरह चलाकर गरमागरम सर्व करें। 

No comments:

Post a Comment