Tuesday, 7 January 2014

Ramgopal attacks on media, says media men will be sent to jail

फीरोजाबाद [जासं]। अपने पुत्र के चुनाव क्षेत्र में प्रचार के वास्ते पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने मीडिया को निशाने पर लिया। सिरसागंज से विधायक हरीओम यादव को क्लीन चिट देते हुए कहा- मीडिया दुष्प्रचार कर रहा है। विधायक का चरित्र हनन किया जा रहा है। धमकाने वाले अंदाज में उन्होंने कहा, मई के दूसरे हफ्ते में अखबारों और चैनलों पर मुकदमा किया जाएगा। जिम्मेदार लोगों की जमानत भी नहीं होने दी जाएगी। सपा महासचिव रामगोपाल यादव मंगलवार को सिरसागंज में आयोजित संकल्प रैली में बोल रहे थे। 

सपा महासचिव ने कहा कि हरीओम यादव लोकप्रिय विधायक हैं, उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से साजिश रची गई है। सपा महासचिव ने बताया कि 1977 में प्रदेश सरकार में मुलायम सिंह सहकारिता मंत्री बने थे। उस वक्त मुलायम सहित पूरे परिवार पर काली कमाई समेत कई आरोप लगाए। मुंबई और एक लखनऊ के समाचार पत्र ने इन्हें प्रकाशित किया था। इनमें एक मालिक ने छह माह जेल काटी थी और दूसरे को हार्ट अटैक हो गया। उन्होंने कहा कि विधायक हरीओम के खिलाफ अखबारों और चैनलों में गलत दिखाया जा रहा है, उनके खिलाफ मई के दूसरे सप्ताह में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मुकदमे के बाद आरोपी जेल जाएंगे और जमानत भी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए अखबार और चैनलों के मालिक मुल्जिम नंबर एक और बाद वाले दूसरे नंबर पर होंगे। उल्लेखनीय है कि आगरा से अगवा एक किशोरी ने विधायक के शिकोहाबाद स्थित आवास में खुद को रखे जाने की बात कही है। वहीं से खुद के बरामद होने की जानकारी दी है। इसी के बाद से विधायक हरीओम चर्चा में हैं। 

सपा महासचिव ने कहा कि पार्टी के वादे के मुताबिक गुंडे जेल जाएंगे। उन्होंने माना कि यह वादा अभी पूरा नहीं हो सका है। प्रदेश में भले आदमी सिर उठाकर चलेंगे और गुंडे झुका कर। पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह कोई गलत कार्य न करें, अन्यथा बख्शा नहीं जाएगा। 

No comments:

Post a Comment