Saturday, 20 December 2014

Devyani Khobragade shunted from MEA for her statements to media

देवयानी खोबरागड़े को बयानबाजी करना पड़ा महंगा

देवयानी खोबरागड़े को बयानबाजी करना पड़ा महंगा
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने प्रशासनिक अधिकारी देवयानी खोबरागड़े को बयानबाजी करना महंगा पड़ गया है। विदेश मंत्रालय ने उन्हें उनके काम से हटा दिया गया है। देवयानी को अमेरिका में पिछले साल वीजा धांधली और न्यूयॉर्क में अपनी घरेलू नौकरानी को कम मेहनताना देने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।
खबर है कि हाल ही में देवयानी ने मीडिया में एक साक्षात्कार दिया था, जिसके बाद से सरकार उनसे खफा चल रही थी। मंत्रालय ने उनपर तथ्य छिपाने का आरोप लगाया है। देवयानी विदेश मंत्रालय में डेवेलपमेंट पार्टनरशिप डिवीजन में निदेशक के पद पर कार्यरत थी।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि देवयानी के खिलाफ जांच चल रही है, जिसके चलते एहतियातन उन्हें अनिश्चितकाल के लिए उनके कार्य से हटाया गया है, हालांकि वो अपने पद पर बनी रहेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि देवयानी के खिलाफ जानकारी छुपाने का आरोप है और उनके खिलाफ इस मामले में जांच चल रही है।

No comments:

Post a Comment