Wednesday, 31 December 2014

वाराणसी : जमीन से निकले तोप के गोले व कारतूस

रोहनिया का दरेखू गांव मंगलवार को अचानक भारत-पाकिस्तान की सीमा पर बसा कोई गांव सा लगने लगा। गांव के एक खेत से लोगों को जंग लगे तोप के गोले, कारतूस और बारूद के अवशेष का जखीरा मिला। खेत से मिट्टी निकाल रहे लोगों को शुरुआत में कुछ चीजें मिलीं तो इसे बेचने के फिराक में मामले को दबाने में जुट गए, लेकिन जब जंग लगे हथियारों व अन्य सामान का जखीरा मिलने लगा तो जंगल में आग की तरह खबर फैल गई और देखते-देखते भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने सामान को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार रोहनिया के दरेखू गांव में एक ताल के पास का खेत मनियारीपुर के कैलाश पटेल का है। कैलाश ने खेत से मिट्टी निकालने के लिए कुछ लोगों को खेत दिया हुआ है। मिट्टी निकालने के दौरान वहां से पिछले एक हफ्ते से पीतल के कई सामान मिले जिसे गांव के कुछ युवकों ने कबाड़ी को बेचकर हजारों रुपये भी कमाए। मंगलवार को भी खेत में खोदाई चल रही थी। खेत से पहले पीतल के जंग लगे तोप के गोले, इसके बाद कारतूस और फिर बारूद की छड़ें मिलनी शुरू हुईं। बारूद की छड़ें पुरानी हैं, लेकिन माचिस लगाने पर वह जल रही हैं।
Source: Hindi News and Newspaper

No comments:

Post a Comment