Saturday, 31 January 2015

किरण ने कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस शिकायत

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बेदी ने कुमार विश्वास की कथित अापत्तिजनक टिप्पणी पर यह शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से चुनाव आयोग में भी इस घटना की शिकायत दर्ज करा दी गई है। 

किरण बेदी का आरोप है कि हाल ही में एक रैली के दौरान कुमार विश्वास ने अपनी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अभद्र टिप्पणी की थी। भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने इस मामले में कहा था कि पार्टी चुनाव आयोग के पास भी इसकी शिकायत करेगी। 

शहनवाज हुसैन ने आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि आप एक महिला विरोधी पार्टी है। तभी उनकी कई महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

No comments:

Post a Comment