सोनाली जोशी पिटाले (मिड-डे), मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन व्यस्तताओं की वजह से नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। इस समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
खबर है कि 26 जनवरी के परेड कार्यक्रम के लिए बच्चन को आमंत्रित किया गया है लेकिन ऐसा लगता है कि सुपरस्टार को यह समारोह छोड़ना पड़ेगा। एक सूत्र ने बताया, 'पहले वह 26 जनवरी के समारोह में शामिल होने के लिए राजी हो गए थे लेकिन अब उन्हें अपनी आगामी फिल्म 'षमिताभ' के प्रचार कार्यक्रमों में हिस्सा लेना होगा। इसलिए संभवत: वह दिल्ली नहीं आ पाएंगे और ओबामा से नहीं मिल पाएंगे।
बताया जा रहा है कि बिग बी को गणतंत्र दिवस का निमंत्रण मिलने के काफी समय बाद प्रचार कार्यक्रम की तारीखें तय की गई। बिग बी काफी कोशिशों के बावजूद इसमें फेरबदल नहीं कर पाए। सूत्रों ने बताया कि अमिताभ पहले ही फिल्म का प्रचार अभियान शुरू कर चुके हैं।
26 जनवरी को हालांकि वह भारत में रहेंगे लेकिन व्यावहारिक तौर पर एक ही दिन एक शहर से दूसरे में पहुंचना संभव नहीं। फिल्म के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है। आर बाल्की की फिल्म 'षमिताभ' में धनुष के अलावा कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा भी मुख्य भूमिका में हैं।

Read: News in Hindi and Newspaper
No comments:
Post a Comment