Thursday, 8 January 2015

खतरे में है बिहार के सीएम जीतन राम मांझी की कुर्सी!

अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि खरवास बाद यानी 14 जनवरी के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। इस मामले को लेकर जदयू और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक में फैसला लिया जा सकता है। उधर, नीतीश कुमार ने कहा है कि जेडीयू में सब ठीक है। सब ठीक चल रहा है। जबकि राजद अध्यक्ष लालू यादव चाहते हैं कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री का पदभार संभालें।

जदयू-राजद की बैठक में शीर्ष नेतृत्व इस बात पर चर्चा करेगा कि क्या जीतनराम मांझी को बदला जाए या नहीं। बैठक में अगर मांझी को बदलने पर सहमति बन जाती है तो इस बात पर भी चर्चा होगी कि बिहार का नया सीएम कौन बनेगा? इस बैठक में जदयू अध्यक्ष शरद यादव भी मौजूद रहेंगे। इन दिनों शरद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में मौजूद हैं। ये लोग समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ बैठक के लिए लिए दिल्ली पहुंचे हैं।

उधर पटना में जीतन राम मांझी को सीएम पद से हटाने को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। अटकले लगाई जा रही हैं कि खरवास बाद सीएम मांझी को पद से हटाया जा सकता है। दरअसल मांझी लगातार अपने बयानों से चर्चा में रहे हैं। कई बार तो उनके बयान उनकी ही पार्टी के लिए मुसीबत बनते नजर आए।


No comments:

Post a Comment