Saturday, 31 January 2015

मिसाल:सीआइएसएफ जवान ने गहनों से भरा बैग लौटाया

 मेट्रो रेल में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात सीआइएसएफ के जवान ने ईमानदारी दिखाते हुए यात्री का भूला हुआ बैग लौटा दिया। उसमें ढाई लाख रुपये के जेवरात थे।

सीआइएसएफ अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह एक यात्री प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पर आया था। वह बैग एक्स-रे मशीन पर लावारिस छोड़ कर चला गया। उसको देखते ही मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। इसके बाद वहां तैनात हेड कांस्टेबल महबूब ने इसकी सूचना स्टेशन कंट्रोलर व वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

बैग की जांच की गई तो पता चला कि उसमें गहने हैं। बैग में एक नेकलेस, एक चेन, एक लॉकेट व चार अंगूठी सहित अन्य गहने थे। बाद में बैग को सुरक्षित रखवा दिया गया। उधर, कुछ देर बाद नांगलोई निवासी सुमित मेहरा नाम आए और उन्होंने बताया कि यात्रा की हड़बड़ी में वे गहनों से भरा बैग भूल गए।

जांच के बाद बैग उसके हवाले कर दिया गया। इस घटना से सुमित बल के जवान की ईमानदारी के प्रति खासे प्रभावित हुए। उन्होंने खोया बैग वापस पाने पर सीआइएसएफ की खासी प्रशंसा भी की।

No comments:

Post a Comment