Friday, 9 January 2015

पेरिस हमला: आतंकियों ने कहा-हम मरने को तैयार

पेरिस में लगातार तीसरे दिन भी फायरिंग जारी है। हालांकि संदिग्ध आतंकवादियों को फ्रांस के सुरक्षाकर्मियों ने पेरिस एयरपोर्ट के पास एक फैक्टरी में घेर लिया है तथा उनसे संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार बातचीत में आतंकियों ने कहा कि वह मरने को तैयार हैं। सूचना है कि आतंकियों ने एक महिला को बंधक बना रखा है।
इसी बीच फ्रांस के राष्ट्रपति ने टीवी चैनल्स से अपील की है कि इसे लाइव न दिखाया जाए तथा सुरक्षाकर्मियों को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद के खिला फ युद्ध लड़ रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रपति सुरक्षकर्मियों को जल्द ही आतंकियों पर हमले का आदेश दे सकते हैं।

इससे पहले, फ्रांस की सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार संदिग्ध कार का पीछा करने पर कार में मौजूद अज्ञात लोगों ने फायरिंग की जिससे एक की मौत हो गई और कई घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार चोरी की कार में सवार होकर संदिग्ध जा रहे थे, जिसका पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी।

तीन दिन से लगातार हो रही फायरिंग और आतंकी घटनाओं के चलते फ्रांस के 80 हजार पुलिसकर्मी हमलावरों की तलाश में जुटे हुए हैं। सर्च अभियान में हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही तीन आतंकियों ने शार्ली ऐब्दो पत्रिका के दफ्तर पर हमला कर 12 लोगों की हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारे फरार हो गए थे। हालांकि इनमें से एक आरोपी ने कल सरेंडर कर दिया जबकि 2 आरोपी अब भी फरार हैं। उसके बाद बुधवार को भी एक बार फायरिंग की गई जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।

No comments:

Post a Comment