Friday, 9 January 2015

सुनंदा पुष्‍कर की हत्‍या का 'पाकिस्‍तान' कनेक्‍शन !

सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर हत्या का मामला दर्ज होने के साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस मौत की वजह क्या है? यह मामला धीरे-धीरे विवाहेत्तर संबंध से जुड़ता जा रहा है। अगर पूरे मामले पर गौर किया जाए तो इसकी कड़ी पाकिस्तान से जुड़ रही है। मौत से महीनों पहले सुनंदा और थ्ारूर के बीच संबंध सामान्य नहीं थे। दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट आम बात थी। कुछ गवाहों से इसकी पुष्टि भी हो चुकी है। इसके पीछे की कथित वजह थी पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार।
मौत से पहले सुनंदा और तरार के बीच टि्वटर पर झगड़ा भी हुआ था। सुनंदा ने तरार पर आइएसआइ का एजेंट होने का आरोप लगाया था। सुनंदा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अपने पति के अकाउंट से भेजे गए कुछ निजी संदेशों, जिन्हें कथित तौर पर तरार ने थरूर को भेजे थे, का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि तरार उनके पति पर नजर रख रही हैं।

सुनंदा ने तरार पर आरोप लगाया था कि जब वे (सुनंदा) इलाज के लिए गई थीं तब तरार ने उनके पति का पीछा किया और उनकी शादी तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कुछ समाचार पत्रों से कहा कि वह थरूर के कथित विवाहेतर संबंधों को लेकर उनसे तलाक लेने के बारे में सोच रही हैं।

इस विषय में तरार से पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस पाकिस्तान भी जा सकती है। मामले की जांच करने वाले अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद महिला पत्रकार व सुनंदा की दोस्त नलिनी सिंह ने दक्षिण जिला पुलिस व वसंत विहार के तत्कालीन एसडीएम आलोक कुमार को बताया था कि शशि थरूर सुनंदा से रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। वह सुनंदा से तलाक लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से शादी करना चाहते थे। सुनंदा इस बात को लेकर बेहद नाराज व तनाव में थीं। दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था, जिससे थरूर तंग आ चुके थे।

No comments:

Post a Comment