Friday, 9 January 2015

एयर एशिया विमान के ब्‍लैक बॉक्‍स से मिला संकेत

एयर एशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान क्यूजेड 8501 के ब्लैक बाक्स के मिलने की संभावना अब बढ़ गई हैं। बुधवार को जिस जगह से खोजी दल को विमान का पिछला हिस्सा मिला था वहीं अब दल को ब्लैक बॉक्स से मिलने वाला संकेत सुनाई पड़ा है। इंडोनेशिया के आर्म फोर्स के कमांडर जेन मोलदोको ने कहा है कि जांच दल को उस जगह पर अपनी तलाश को केंद्रित करने के लिए कहा गया है।

ब्लैक बॉक्स मिलने के बाद इस विमान हादसे के वास्तविक कारणों का पता चला सकेगा। ब्लैक बॉक्स को विमान के पिछले हिस्से में लगाया जाता है और इस यंत्र में विमान की तमाम गतिविधियां रिकार्ड होती रहती है।इसे इस तरह डिजाइन किया जाता है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर भी यह सुरक्षित रहे और गतिविधियां व सूचनाएं रिकार्ड करता रहे। पानी के संपर्क में आते ही ब्लैक बॉक्स सिग्नल भेजने शुरू कर देता है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान के समुद्र में गिरने की सूरत में ब्लैक बॉक्स कम से कम 30 दिन तक सिग्नल भेजता है। गौरतलब है कि 28 दिसंबर को एयर एशिया का विमान क्यूजेड 8501 अचानक राडार से गायब हो गया था। इस विमान पर क्रू मेंबर समेत 162 यात्री सवार थे। यह विमान इंडोनेशिया के सुराबाया से सिंगापुर जा रहा था। 

No comments:

Post a Comment