Monday, 19 January 2015

शारदा चिट फण्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट गई प.बंगाल सरकार

शारदा चिट फण्ड मामले में पश्चिम बंगाल की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए तृणमूल सरकार ने केंद्र सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया है। राज्य सरकार ने कहा है कि केंद्र की एनडीए सरकार सीबीआइ द्वारा तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है। मामले की अगली सुनवाई गुरुवार यानि 22 जनवरी को होगी। 

गौरतलब है कि इस मामले की जांच कर रही सीबीआइ तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों व मंत्रियों को समन भेज उनसे पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा कई नेताओं के ठिकानों पर छापेमारी भी हुई है। 

No comments:

Post a Comment