Friday, 6 February 2015

नीतीश कटारा मामले में दोषियों को मिली 25 वर्ष की सजा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आज नीतीश कटारा हत्याकांड मामले में सजा सुना दी है। हाई कोर्ट ने फांसी की मांग को ठुकराते हुए दोषी विकास यादव और विशाल यादव को 25 साल कैद की सजा सुनाई है, जबकि मामले में तीसरे दोषी सुखदेव पहलवान को 20 साल की सुनाई गई है। नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा ने हाई कोर्ट में दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की थी।
इससे पहले निचली अदालत ने उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव के बेटे विकास यादव, विशाल यादव और सुखदेव पहलवान को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ तीनों ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने अप्रैल 2014 में निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। कोर्ट के फैसले के बाद नीतीश कटारा की मां नीलम कटारा ने भी हाईकोर्ट में तीनों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने आज ठुकराते हुए दो दोषियों को 25 साल और एक दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
Read: News in Hindi and Newspaper

No comments:

Post a Comment