Tuesday, 3 February 2015

व्‍हाट्सएप में सेंध... निजी तस्‍वीरें लीक कर रहा व्‍हाट्सएप बग!

व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर रहे हैं... तो सावधान हो जाएं। इस सर्विस में एक नया बग है जो उन तस्वीरों को अजनबियों तक पहुंचा रहा है जो आप अपने कंटैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं।

अमेरिका आधारित सिक्योरिटी रिर्सचर ग्राहम क्लूली ने कहा, ‘व्हाट्सएप के नये वेब इंटरफेस के साथ ही यह प्राइवेसी एरर है।’

17 वर्षीय सिक्योरिटी रिसर्चर इंद्रजीत भूयन ने व्हाट्सएप के इस प्राइवेसी एरर का पता लगाया जो आपके अकाउंट के प्रोफाइल फोटो तक को अजनबियों तक पहुंचा सकता है, जबकि आपने सेट कर रखा है कि यह केवल आपके कंटैक्ट वाले ही देख सकते हैं।

हाल ही में रिलीज हुए व्हाट्सएप वेब के बारे में तो सुना ही होगा, इससे यूजर्स ब्राउजर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह वेब सर्विस नहीं मानी जा सकती है क्योंकि वेब में व्हाट्सएप यूज करने के लिए यूजर के पास स्मार्टफोन भी होना चाहिए।

No comments:

Post a Comment