Showing posts with label tech news. Show all posts
Showing posts with label tech news. Show all posts

Thursday, 5 February 2015

जल्‍द ही इतिहास बन जाएगा पॉपुलर प्‍लेटफार्म ‘जी टॉक’

16 फरवरी 2015 से गूगल का पॉपुलर प्लेटफार्म जी टॉक मैसेंजर इतिहास बन जाएगा। जी हां, गूगल ने ‘जी टॉक’ बंद करने का निर्णय ले लिया है। वैसे यूजर्स, जिन्हें इस प्लेटफार्म की आदत है उन्हें इसे 'गुडबाय' कहना पड़ेगा जैसा कि ऑरकुट के साथ हुआ। आप चाहे या न चाहे आपको अब हैंगआउट का ही उपयोग करना होगा।

सर्चइंजन गूगल अब अपने हैंगआउट एप में ही अपना भविष्य देख रहा है। जीटॉक से अलविदा कहने से यह भी इशारा मिल रहा है कि गूगल ने (सिक्योरिटी और वर्जन) डेस्कटॉप एप्लीकेशन से सपोर्ट खत्म करने का सोच लिया है।

गूगल ने यह भी बताया है कि हैंगआउट्स एप से आइएम सर्विस को रिप्लेस किया जाएगा, जो इसके क्रोम ब्राउजर के द्वारा उपयोग किया जाएगा।

जीटॉक की तुलना में हैंगआउट को यूजर्स ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन टैबलेट-फोन-पीसी के साथ इसकी जरूरत बनती जा रही है। व्हाट्सएप का पीसी तक पहुंचना, जीटॉक के महत्व को कम कर रहा है (कम लोग ही इस बात से सहमत होंगे)।

Read: News in Hindi and Newspaper

Wednesday, 4 February 2015

आपके पास है एंड्रायड फोन तो इन एप्‍स से रहें सावधान!

एंटीवायरस सॉफ्टवेयर डेवलपर, ‘एवास्ट’ ने नये मालवेयर के बारे में बताया, तीन पॉपुलर एंड्रायड एप्स- डुरक कार्ड गेम, आइक्यू टेस्ट और रशियन हिस्ट्री एप्स में एक एडवेयर का होना जरूरी है। गूगल प्ले स्टोर में डाउनलोड के लिए ये तीन संदेहास्पद एप्स अब तक मौजूद थे, और एक मिलियन डाउनलोड्स भी हुए हैं।
सूत्रों के अनुसार ग्लोबल सर्च इंजन गूगल ने इन एप्स को सस्पेंड कर दिया है।
एवास्ट के अनुसार, एंटीवायरस निर्माता को इस पूरे स्कैम के बारे में एक कंपनी के आफिशियल फोरम पर यूजर के पोस्ट से पता चला। यूजर के अनुसार कम से कम एक दर्जन गलत एप्स मौजूद थे, और यह सब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध थे। गूगल प्ले स्टोर को एप्स डाउनलोड करने का सिक्योर जगह माना गया है।
एवास्ट के अनुसार, शुरुआत में कंपनी ने यूजर के इस दावे को गंभीरता से नहीं लिया पर बाद में एवास्ट को यह गंभीर मुद्दा दिखा। क्योंकि गूगल प्ले पर ऐसे एप्स का होने का मतलब था कि इसका टार्गेट बड़े तादाद में यूजर्स बन जाएंगे, दूसरा कि इस एप को हजारों की संख्या में यूजर्स डाउनलोड कर चुके थे।
चलिए देखते हैं ये मालवेयर कैसे काम करते हैं। एवास्ट के अनुसार, इन एप्स को इंस्टॉल किया जाता है इसके बाद आप अपने एंड्रायड डिवाइस को रिबूट करते हैं और बस थोड़े दिन के बाद ही ये गलत एप्स अपना रंग दिखाना शुरू कर देते हैं। कुछ दिनों बाद ही आपको महसूस होने लगेगा कि आपके डिवाइस में कुछ असामान्य हो रहा है। हालांकि आपके समझ में नहीं आएगा कि कौन सा एप ऐसा काम कर रहा है।

Tuesday, 3 February 2015

व्‍हाट्सएप में सेंध... निजी तस्‍वीरें लीक कर रहा व्‍हाट्सएप बग!

व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर रहे हैं... तो सावधान हो जाएं। इस सर्विस में एक नया बग है जो उन तस्वीरों को अजनबियों तक पहुंचा रहा है जो आप अपने कंटैक्ट्स के साथ शेयर करते हैं।

अमेरिका आधारित सिक्योरिटी रिर्सचर ग्राहम क्लूली ने कहा, ‘व्हाट्सएप के नये वेब इंटरफेस के साथ ही यह प्राइवेसी एरर है।’

17 वर्षीय सिक्योरिटी रिसर्चर इंद्रजीत भूयन ने व्हाट्सएप के इस प्राइवेसी एरर का पता लगाया जो आपके अकाउंट के प्रोफाइल फोटो तक को अजनबियों तक पहुंचा सकता है, जबकि आपने सेट कर रखा है कि यह केवल आपके कंटैक्ट वाले ही देख सकते हैं।

हाल ही में रिलीज हुए व्हाट्सएप वेब के बारे में तो सुना ही होगा, इससे यूजर्स ब्राउजर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यह पूरी तरह वेब सर्विस नहीं मानी जा सकती है क्योंकि वेब में व्हाट्सएप यूज करने के लिए यूजर के पास स्मार्टफोन भी होना चाहिए।

Monday, 28 October 2013

Combo Ebook reader


Combo Ebook Reader

News in Hindiनई दिल्ली। दुनियाभर में ई-बुक्स के लिए पॉपुलर कोंबो ने अमेजन को टक्कर देने के लिए भारत में अपनी एंट्री दर्ज कर ली है। कोंबो ने इंडियन रीडर्स के लिए अपने चार ई-बुक्स रीडर लॉन्च किए हैं, जिनमें से 3 ई-बुक रीडर डिवाइसेज हैं, जबकि एक डिवाइस रीडर कम टेबलेट कैटेगरी में है।
कोबो टच एंट्री लेवल की ई-बुक रीडर डिवाइस है, जिसकी स्क्रीन 6 इंच और इसमें एंटी ग्लैर पर्ल ई-इंक टच स्क्रीन है। इसका वेट केवल 185 ग्राम है और इसकी बैट्री लाइफ 1 महीने की है। 2 जीबी स्टोरेज के साथ यूजर इसमें 1000 बुक्स सेव कर सकते हैं।
दिवाली ऑफर में कोंबो इसे 6,999 रुपये में बेचेगी। जबकि कोबो ग्लो इसका नेक्स्ट वर्जन है, इसमें 6 इंच की ग्लो लाइट स्क्रीन है, जिसस यूजर अंधेरे में भी बेहद आसानी से पढ़ सकते हैं। 2जीबी की मेमोरी वाली इस डिवाइस की बैट्री लाइफ एक महीने की है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। कोबो आर्क में एंड्रॉयड 4.1 ओएस है, इसमें 10 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ 1.5 जीबी ड्यूल कोर प्रोसेसर है। इसमें 16/32/64 जीबी मेमोरी ऑप्शन हैं। इसकी स्क्रीन 7 इंच की है और यह गूगल प्ले से कनेक्टेड है। दिवाली ऑफर में यह 9,999 रुपये का है। कोबो का टेबलेट वर्जन ऑरा एचडी में 1440श्1080 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन दिया गया है, इसमें 4 जीबी इनबिल्ट स्टॉरेज के साथ 32 जीबी तक एक्सपेंडेबल है, इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसकी बैटरी लाइफ दो महीने है और वजन केवल 240 ग्राम है। कोबो ने इसे 13,999 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक कोबो पर अभी 40 लाख से ज्यादा बुक्स हैं, जिनमें भारत के 95 परसेंट टॉप सेलर्स शामिल हैं।