Showing posts with label Hindi news. Show all posts
Showing posts with label Hindi news. Show all posts

Thursday, 7 July 2016

आतंकी हमलों की जांच के लिए बांग्लादेश जाएगी एनएसजी की टीम

बांग्लादेश की जांच एजेंसिया ढाका में हुए आतंकी हमले की जांच कर ही रही थी कि गुरुवार को किशोरगंज में ईदगाह पर बम धमाका हो गया है।

इसी बीच भारत ने बांग्लादेश से बात कर मामले में जांच के लिए सहयोग की पेशकश की है जिसे बांग्लादेश ने स्वीकार कर लिया है। एनएसजी की टीम ढाका आतंकी हमले और आज किशोरगंज में हुए हमले की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि एनएसजी की टीम आज रवाना होगी।

गौरतलब है कि ढाका हमले के बाद भारतीय एजेंसियों को सूचनाएं मिली थी कि आतंकी भारत में भी हमला कर सकते हैं।

आपको ये बता दें देश में जहां कहीं भी विस्फोट होता वहां पर छानबीन करने के लिए एनएसजी की टीम जाती है। एनएसजी के पास दुनियाभर में हुए बम विस्फोट का रिकार्ड भी है। बीते हफ्ते ढाका के एक रेस्टोरेंट में हुए आतंकी हमले में दो पुलिसकर्मियों समेत 22 लोगों की जान चली गई थी।

Source: Dainik Jagran hindi news

OMG! आदिरा को जन्‍म देने के बाद कितनी बदल गई रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी का नाम बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जो टैलेंटेड होने के साथ गजब की खूबसूरत भी हैं। साल 2000 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और खूबसूरती से धूम मचा दी थी। लेकिन अब अगर रानी को आप देखेंगे तो आपको अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होगा।

बॉलीवुड के सभी खान्स के साथ रानी मुखर्जी फिल्में कर चुकी हैं। पिछली बार रानी फिल्म 'मर्दानी' में नजर आई थीं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद रानी ने 21 अप्रैल 2014 को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से शादी कर घर बसा लिया। 9 दिसंबर 2015 को रानी ने एक प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने आदिरा रखा है।

बॉलीवुडलाइफ.कॉम की खबर के मुताबिक, रानी जब से आदित्य के साथ शादी के बंधन में बंधी, तब से उन्होंने खुद को मीडिया से दूर कर लिया। वह बॉलीवुड की पार्टियों में भी बहुत कम अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगीं। पिछले काफी समय से रानी के फैन उनकी एक झलक देखने के लिए बेसब्र थे। लेकिन रानी पिछले कुछ महीनों से पेरिस में थी। वहीं उनके पति आदित्य फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग में व्यस्त थे।

Source: Dainik Jagran

Monday, 4 July 2016

चीन का नया राग, कहा- NSG का सदस्य नहीं बन पाने पर हमें बदनाम न करे भारत

चीन ने भारत पर अारोप लगाते हुए कहा कि एनएसजी मुद्दे पर हमें बदनाम किया जा रहा है। उसे एेसा नहीं करना चाहिए। भारत की अोर से परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को दोषी ठहराया जा रहा है।

चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक संपादकीय में लिखा है कि भारतीय जनता और भारतीय मीडिया एनएसजी का सदस्य न बन पाने पर चीन पर अंगुली उठा रहा है। जबकि, सियोल में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की पूर्ण बैठक में कई अन्य देश एनटीपी के मुद्दे पर भारत का विरोध किया था।

संपादकीय में ग्लोबल टाइम्स ने भारतीय नागरिक और इंडियन मीडिया दोनों पर निशाना साधा है। इसके पहले पिछले हफ्ते भी ग्लोबल टाइम्स ने इन दोनों पर तीखी उंगली उठाई थी। ग्लोबल टाइम्स ने बाताया था कि चीन साउथ कोरिया की राजधानी सोल में एनएसजी की समग्र बैठक में भारत का विरोध क्यों कर रहा था। उसने यह भी बताया था कि केवल चीन ही नहीं बल्कि 10 और देश भारत की सदस्यता का विरोध कर रहे थे।

ग्लोबल टाइम्स ने कहा, 'सोल में एनएसजी की समग्र बैठक में भारत की सदस्यता को लेकर जो नतीजे आए उसे भारतीय नागरिक स्वीकार नहीं करना चाहते। ज्यादातर इंडियन मीडिया में चीन पर अारोप लगाया गया कि उसने भारत का विरोध किया। चीन को भारत विरोधी बताया गया और पाकिस्तान समर्थक।' कुछ इसी तरह पहले भी ग्लोबल टाइम्स ने भारतीयों और भारतीय मीडिया पर निशाना साधा था। तब उसने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि भारत के राष्ट्रवादियों को व्यवहार करना सीखना चाहिए। ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि ये भारतीय अपने देश को सुपरपावर बनते देखना चाहते हैं लेकिन इन्हें यह नहीं पता है कि दुनिया की बड़ी ताकतें कैसे खेल खेलती हैं।

ग्लोबल टाइम्स ने एक बार फिर से कहा है कि इंडिया को एनएसजी की सदस्यता नहीं मिलनी चाहिए। इस अखबार ने संपादकीय में लिखा है, 'जो देश एनएसजी में शामिल होना चाहते हैं उन्हें पहले परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर करना होगा। भारत ने एनपीटी (परमाणु हथियारों के अप्रसार) पर हस्ताक्षर नहीं किया है। भारत के लिए इस किस्म के अपवाद को लाया जा सकता है लेकिन अन्य नॉन एनपीटी देशों को लेकर भी चीन का रुख ऐसा ही होगा।' चीन का कहना है कि भारत पहले एनपीटी पर हस्ताक्षर करे फिर एनएसजी में सदस्यता हासिल करने की कोशिश करे।  Read more http://www.jagran.com/

सलमान की 'सुल्‍तान' रिलीज से पहले पाकिस्‍तान में हिट, टूट सकता है ये रिकॉर्ड

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' का भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि ईद के हफ्ते में 'सुल्तान' को पाक बॉक्स ऑफिस पर चार हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ दो पाकिस्तानी फिल्में भी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। लेकिन पाकिस्तान के फिल्म जानकारों की मानें तो सलमान की 'सुल्तान' पिछले साल की हिट पाक मूवी के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'सुल्तान' पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हो सकती है। पिछले साल पाकिस्तान में सबसे बड़ी हिट फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' रही थी। जानकारों की मानें तो इस साल उसका रिकॉर्ड टूट सकता है। पाक फिल्म इंडस्ट्री के जानकार नदीम महंदीवाला की मानें तो पाकिस्तान में 'सुल्तान' के पहले पांच दिनों के सभी शोज की एडवांस बुकिंग हो गई है।

उधर जियो फिल्म के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर ने कहा, 'इस ईद के मौके पर सलमान खान की 'सुल्तान' पाक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। ऐसा भी संभव है कि पिछले साल 'जवानी फिर नहीं आनी' द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड ये फिल्म तोड़ दे।'

फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' ने पाक बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तीन दिनों में 74.5 मिलियन का रिकॉर्ड कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 465 मिलियन रहा था। यह पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म है।  Read more http://www.jagran.com/

हरभजन सिंह ने खोला राज, श्रीसंत को क्यों जड़ा था मैदान पर तमाचा

टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है और वे इसके चलते कई बार खुद को मुश्किल में डाल चुके हैं। ऐसी ही एक घटना तब हुई थी जब आइपीएल मैच के बाद उन्होंने एस. श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था।एक टीवी शो को दिए इंटरव्यू के दौरान हरभजन ने इस बात का राज उजागर कर दिया है कि उन्होंने श्रीसंत को चांटा क्यों मारा था।

आपको बता दें कि ये घटना मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन के बीच मैच के बाद हुई थी, जब मैच के बाद श्रीसंत को रोते हुए देखा गया था। उन्होंने बताया था कि भज्जी ने उन्हें थप्पड़ लगाया। इस बारे में भज्जी ने कहा, 'मैं उस घटना के लिए माफी मांगता हूं, मुझे वैसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन उसने (श्रीसंत ने) बहुत नौटंकी कर दी थी। वैसे यह मेरी गलती थी कि मुझे मैदान में वैसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी। मैंने जीवन में कई गलतियां की हैं और यह उनमें से एक थी, लेकिन मैंने अपनी गलतियों से सबक लिया है।

श्रीसंत ने तो ऐसे रोना शुरू कर दिया था, जैसे मैंने उन्हें बहुत जोर से मारा है, लेकिन बात ऐसी नहीं थी, लेकिन मामला ही ऐसा था कि मैं ही गलत ठहराया गया। मुझे अपनी इस गलती का सदा अफसोस रहेगा।

यह घटना 2008 के आइपीएल मैच के बाद हुई थी, जिसके बाद मुंबई इंडियंस के हरभजन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन पर कई मैचों का प्रतिबंध और मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था।  Read more http://www.jagran.com/

मैं हर रोज उनके बेडरूम में जाती हूं : प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में छाई हुई हैं। अपने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की वजह से वो ज्यादातर समय विदेश में ही बिता रही हैं। उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की रिलीज को करीब छह-सात महीने बीत चुके हैं, मगर अब तक उनकी किसी नई फिल्म की चर्चा नहीं है। वहीं आने वाले समय में भी वो हॉलीवुड में ही बिजी नजर आ रही हैं।

एक तरफ 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं, दूसरी तरफ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग खत्म हुई है और यह अगले साल रिलीज को तैयार हो जाएगी। ऐसे में इन परिस्थितियों को देखते हुए जब प्रियंका से एक इंटरव्यू में यह सवाल पूछ लिया गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगता कि भारतीय दर्शक उन्हें भुला देंगे तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, बिल्कुल भी नहीं। मैं हर रोज 'क्वांटिको' के जरिए उनके बेडरूम में जाती हूं। वैसे भी मैं सबसे पहले बॉलीवुड फिल्मों की अभिनेत्री हूं।'

'बीबीसी' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने कहा कि वो दुनिया में कहीं भी चली जाएं, मगर सबसे पहले वो एक भारतीय कलाकार ही रहेंगी। प्रियंका के मुताबिक, वो आज जो भी हैं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वजह से हैं। वैसे आपको बता दें कि 'क्वांटिको' की वजह से विदेशों में प्रियंका की लोकप्रियता का आलम ये है कि लोग अब उनकी बॉलीवुड फिल्में देखने लगे हैं। 'क्वांटिको' में प्रियंका एलेक्स पेरिस नामक एक एफबीआई एजेंट बनी हैं, जो बेहद बोल्ड भी है आैर खतरनाक स्टंट्स भी करती है। इस शो का प्रसारण भारत में भी होता है।

चादर की तरह लपेटी जा रही सड़क, फोटो वायरल हुई तो बिफरे Dy. CM तेजस्वी

सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर के एक ट्वीट पर बिहार में बवाल मचा है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार के एक फ्रेंड ने ये फोटो शेयर की है, जो वहां सड़क निर्माण में घोटाले की सच्चाई बयां कर रही है। फाेटो में फोटो में एक युवक सड़क को चादर की तरह लपेटता दिख रहा है।

फोटो के वायरल होने के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि ये बिहार नहीं बल्कि बांग्लादेश की फोटो है। उन्होंने इस तरह का भ्रम फैलाने के लिए मधु किश्वर को आड़े हाथों लिया है। इसपर मधु किश्वर की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।

विदित हो कि दो दिनों से ट्विटर पर यह फोटो वायरल है। लोगों ने फोटो शेयर कर दावा किया है कि यह बिहार की है। लोगों ने बिहार में सड़क निर्माण में घोटाले की बातें कही हैं।

बिहार में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास है। तेजस्वी भी सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद इसकी सच्चाई के साथ सामने आए हैं। उन्होंने #MatBadnamKaroBiharKo नाम से एक हैशटैग भी चलाया।

तेजस्वी ने लिखा कि बिहार को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। पर, सुन लो। जितना बदनाम करोगे, उतना ही बिहार आगे बढ़ेगा। उन्होंने सोशल एक्टिविस्ट मधु किश्वर को लिखा, "आपसे ये उम्मीद नहीं थी।"  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 1 July 2016

इस भारतीय तेज गेंदबाज के तूफान से कहीं फिर ना उड़ जाएं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी धरती पर आखिरी टेस्ट सीरीज वर्ष 2011 में धौनी की कप्तानी में खेला था। इस टेस्ट सीरीज में भारत ने वेस्टइंडीज को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से हराया था। इस पूरे सीरीज के दौरान इस भारतीय तेज गेंदबाज ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई थी और पूरे सीरीज में छाए रहे।

वर्ष 2011 में वेस्टइंडीज में हुए तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने जीता था और भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन रहा था। इशांत ने इस सीरीज के हर मैच में कैरेबियाई बल्लेबाजों को परेशान किया और खूब विकेट लिए। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इशांत ने कुल 22 विकेट लिए थे और 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे थे। इशांत ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में 3,3 दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 6,4 और तीसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5 और 1 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज दौरे पर विराट का मुख्य हथियार इशांत शर्मा ही होंगे। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि वो वहां एक बार फिर से कामयाब होंगे। वैसे भी इशांत इस वक्त भारतीय गेंदबाजों में सबसे अनुभवी हैं और उनका अनुभव अन्य गेंदबाजों के काम भी आएगा। इशांत ने अपने करियर में अब तक 68 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 201 विकेट है।

BSP के विरोधियों को जोड़ेंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, 22 सितंबर को करेंगे रैली

बहुजन समाज पार्टी से नाता तोडऩे के बाद अब स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा के विरोधियों को जोडऩे का मंच तैयार करेंगे। स्वामी प्रसाद ने बसपा से नाता तोडऩे के बाद आज लखनऊ में अपने समर्थकों के साथ बैठक की। अभी वह सारे पत्ते खोलने के मूड में नहीं हैं।

स्वामी प्रसाद ने बैठक के बाद दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी छोडऩे वाले पूर्व विधायकों के साथ टिकट पाने से वंचित तथा बसपा में हाशिए पर रह रहे लोगों को जोडऩा मेरा लक्ष्य है। स्वामी प्रसाद ने बताया कि आज की बैठक में भी बहुजन समाज पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायक थे। इसके साथ ही कई पूर्व मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारी भी उनके साथ हैं। अगले कदम के बारे में स्वामी प्रसाद ने बताया कि अलग पार्टी बनाने के साथ ही अन्य निर्णयों पर वह जनमत संग्रह कराएंगे।

 स्वामी प्रसाद ने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य 22 सितंबर को लखनऊ में रमा बाई अम्बेडकर मैदान रैली स्थल को भरने का है। स्वामी प्रसाद को भरोसा है कि उनके साथ उत्पीडऩ की लड़ाई में बड़ा जनमानस आएगा। जिससे वह नया मोर्चा खड़ा करेंगे।

मायावती को कहा- महागद्दार की नानी

स्वामी प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के सभी राजनीति दलों पर हमला बोला। पहले उनके निशाने पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती थीं। स्वामी प्रसाद ने कहा कि मायावती महागद्दार की नानी है। टिकट बेचने के साथ ही वह रियल स्टेट की भी बड़ी दलाल है। उसके लिए पैसा ही सब कुछ है। उसने सारे मिशन तो लात मार दी है। अब सिर्फ दौलत की बेटी को हर तरफ से पैसा बटोरने की हवस है।

समाजवादी पार्टी में गुंडाराज कायम

समाजवादी पार्टी को भी बैठक के बाद स्वामी प्रसाद ने जमकर लताड़ा। स्वामी प्रसाद ने कहा कि इस पार्टी के लोग तो सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यकर्ता हाशिए पर हैं। इस पार्टी में तो गुंडों को बढ़ावा दिया जा रहा है। समाजवादी पार्टी में अब तो गुंडाराज कायम है।

भाजपा का नारा दंगाराज

स्वामी प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबर को मात्र अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी तो प्रदेश में हर जगह दंगा कराना चाहती है। जिस तरह से सपा में गुंडाराज है, उसी तरह से भाजपा में हर तरह दंगाराज कायम है।

जानें, किस चहेते अफसर के चक्‍कर में फंसी यूपी सरकार, HC ने क्‍या दिया फरमान

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन पर आखिरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाज गिरा दी। हाईकोर्ट ने एक बड़े आदेश में तीनों प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण के कामकाज पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ आइएएस अफसर रमा रमण की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर कोर्ट ने अखिलेश सरकार के कामकाज को लेकर खिंचाई की है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने पूर्व में भी प्राधिकरण में रमा रमण की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। तब कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि आखिर सरकार की रमा रमण की तैनाती के पीछे क्या मजबूरी है। वह इतने वर्षों से प्राधिकरण में क्यों तैनात हैं।

रमा रमण के अधिकार जब्त

शुक्रवार को एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने सख्त निर्देश में रमा रमण के अधिकार जब्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि प्राधिकरण चेयरमैन के अधिकार जब्त कर उनके कामकाज पर तत्काल रोक लगाई जाए।

इलाहाबाद HC ने पूछा, तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्यों?

जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में राज्य सराकर से पूछा कि आइएएस अधिकारी रमा रमण को तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्याें दिया गया है?

अखिलेश सरकार को दिया आदेश, जल्द ट्रांसफर करें रमा रमण को

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्योँ दिया गया है। इसी के साथ दो हफ्ते में ट्रांसफर करने को कहा है।

Read more http://www.jagran.com/

NIA का दावा, ISIS के संपर्क में थे हैदराबाद में गिरफ्तार संदिग्ध

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को दावा किया कि यहां गिरफ्तार किए गए पांच व्यक्तियों को पश्चिम एशिया स्थित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से भारत में आतंकी गतिविधियों की सजिश रचने और उन्हें अंजाम देने के लिए दिशानिर्देश मिल रहे थे।

आईएस के साथ संलिप्तता वाले एक गुट से जुड़े होने के संदेह और बम हमले की साजिश रचने के आरोप में एनआईए द्वारा शहर से गिरफ्तार किए गए पांच संदिग्धों, मोहम्मद इब्राहिम यजदानी उर्फ इब्बू, हबीब मोहम्मद उर्फ सर, मोहम्मद इलयास यजदानी, अब्दुल्ला बिन अहमद अल अमूदी और मुजफ्फर हुसैन रिजवान को को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एनआईए के अनुसार प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि गिरोह आतंकी कृत्यों को अंजाम देने के लिए आईईडी तैयार कर रहा था और इसके लिए गिरोह को एक ऑनलाइन हैंडलर से दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। ऐसा संदेह है कि हैंडलर इराक या सीरिया में था। एजेंसी ने कहा कि आगे जांच जारी है।

इससे पहले एनआईए ने पुख्ता जानकारी के आधार पर पहले एक मामला दर्ज किया था कि हैदराबाद के कुछ युवक और उनके साथी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों, संवेदनशील सरकारी इमारतों समेत सार्वजनिक स्थानों पर आतंकी हमले करने के लिए हथियार और विस्फोटक सामग्री एकत्र करके भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रच रहे हैं।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दावा, रघुराम राजन बनना चाहते थे RBI गवर्नर

आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के मुद्दे पर सियासी खींचतान के बीच पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सनसनीखेज दावा किया। उन्होंने कहा कि राजन आरबीआई के गवर्नर बनना चाहते थे। राजन को गवर्नर बनाकर उन्होंने उनका सम्मान किया। मनमोहन सिंह से एक साक्षात्कार में जब ये पूछा गया कि क्या राजन को पिछले दरवाजे से गवर्नर बनाया गया। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गवर्नर की रेस में कई लोग थे। सरकार योग्य शख्स को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहती थी। रघुराम राजन की योग्यता नि:संदेह इस पद के लायक थी। जब मौका आया तो उन्हें आरबीआई गवर्नर की जिम्मेदारी दी गयी।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक मनमोहन सिंह ने पहले राजन को पीएम का अवैतनिक सलाहकार बनाया। इसके बाद जब मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद खाली हुआ तो राजन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद पर रहते हुए राजन ने ये इच्छा जाहिर किया कि जब गवर्नर का पद खाली हो तो उनकी अर्जी पर विचार किया जाए। इस मामले में तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी सहमति जताई और राजन को आरबीआई का गवर्नर बनाया गया। ऐसा करके उन्होंने एक योग्य शख्स का सम्मान किया।

वित्त मंत्री-आरबीआई गवर्नर में होते रहे हैं मतभेद

मनमोहन सिंह ने कहा कि वित्त मंत्रियों और आरबीआई गवर्नर के बीच अनेक मुद्दों पर मतभेद होते रहे हैं। ये कोई नई बात नहीं है। लेकिन उनके कार्यकाल के दौरान रिश्ता बहुत सहज था। उनके समय रहे गवर्नर रंगराजन एक सीनियर टेक्नोक्रेट थे। जब की किसी मुद्दे को लेकर असहमति हुई तो दोनों लोगों ने मिलकर उस समस्या को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन इस सरकार में आए दिन सरकार और आरबीआई के बीच टकराव की खबरें न्यूज हेडलाइंस बन जाती हैं।

राजन पर स्वामी साधते रहे हैं निशाना

रघुराम राजन के कार्यकाल की भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी आलोचना करते रहे हैं। उनके जरिए स्वामी ने वित्त मंत्री जेटली को निशाने पर ले लिया था। हालांकि पीएम मोदी ने एक साक्षात्कार में साफ कर दिया कि महज पब्लिसिटी के लिए बयानबाजी से बचना चाहिए। इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा कि कोई भी शख्स व्यवस्था से ऊपर नहीं है। संस्थाओं का सम्मान करने की जिम्मेदारी हर एक शख्स की है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को है दुख

मनमोहन सिंह ने कहा कि 25 साल पहले 1991 में सत्ता में आने के बाद कांग्रेस के सामने आर्थिक समस्याएं खड़ी थीं। आर्थिक सुधारों के जरिए भारत को मुश्किलों से निकालने की कोशिश हुई। देश आर्थिक तौर पर सबल हुआ। लेकिन आज 25 साल बाद हालात फिर वही है, जो 1991 में थी। मनमोहन सिंह ने कहा कि तत्कालीन पीएम नरसिम्हाराव के सामने जब देश की आर्थिक बदहाली का जिक्र किया गया तो उन्होंने तत्काल कदम उठाने को कहा। उन्होंने जब आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया शुरू की तो पार्टी के अंदर ही जबरदस्त विरोध था। लेकिन नाथू राम मिर्धा, मणिशंकर अय्यर ने उनके प्रयासों की सराहना की।

1991 में सोना गिरवी रखना जरुरत थी

मनमोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने से पहले सोने की एक खेप को गिरवी रखा जा चुका था। कांग्रेस ने सिर्फ प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दूसरी खेप को बिना किसी शोर-शराबे के गिरवी रखा। ये बात सच है कि विपक्ष ने कांग्रेस के इस कदम की आलोचना की। लेकिन हकीकत ये थी कि अगर ऐसा कदम नहीं उठाया गया होता तो देश मुश्किलों में फंस जाता और उससे निकलने का रास्ता बेहद ही कठिन था। 

Thursday, 30 June 2016

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर 6 साल बाद बांग्लादेश से वतन लौटा सोनू

दिल्ली से लापता हुआ सोनू 6 साल बाद अपने वतन लौट आया है। साल 2010 में जब सोनू 6 साल का था तब उसे दिल्ली के सीलमपुर इलाके से किडनैप किया गया था। सोनू के पिता ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का शुक्रिया अदा किया है। भारत लौटने पर सोनू ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस दौरान उसकी मां भी मौजूद थी।

सोनू को बांग्लादेश के जसोर में ट्रेस किया गया था। बुधवार को ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी कि सोनू का डीएनए उसकी मां से मैच कर गया है।

सफल हुआ विदेश मंत्रालय का प्रसाय
ये मामला विदेश मंत्रालय के संज्ञान में आने के बाद सुषमा स्वराज के आदेश पर इंडियन हाई कमीशन की एक टीम को जसोर भेजा गया था। सोनू वहां एक चाइल्ड केयर होम में रह रहा था। जिसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर लिखा था, हमारी कोशिश रंग लाई। बांग्लादेश ने सोनू को इंडियन अथॉरिटी को सौंप दिया है।

फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से मिलती है सोनू की कहनी
सोनू को देश लौटने की कहानी सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की तर्ज पर ही सामने आयी है। इस कहानी में हीरो बने हैं बांग्लादेश के जमाल इब्नमूसा। दरअसल बांग्लादेश में रहने वाले जमाल इब्नमूसा के पास एक 11 साल का बच्चा रोता बिलखता पहुंचा था। बच्चे ने बताया कि उसे भारत से अपहरण करके लाया गया है और उसका नाम सोनू है। यहां उससे दिनभर काम लिया जाता है और उसे मारा पीटा जाता है।

जमाल का इरादा पक्का था
जमाल ने बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने का ठान लिया। बच्चे की बातचीत से मिली जानकारी के आधार पर उसने बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला। सोनू उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके स्थित झुग्गी का रहने वाले हैं। उसके पिता महमूद मिस्त्री का काम करते हैं। सोनू के परिवार से मिलकर जमाल ने सारी कहानी उन्हें बताई, जिसके बाद परिजन जमाल के साथ सीलमपुर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जहां से गुहार लगाने के बाद जब मामला विदेशमंत्री सुषमा सवराज की संज्ञान में आया तो उन्होंने संबंधित अधिकारी को मामले पर कारवाई का आदेश दिया, जिसके बाद बांग्लादेश सरकार से संपर्क कर सोनू और उसकी मां का डीएनए कराया गया।

कैसे किडनैप हुआ था सोनू?
मुमताज के मुताबिक, 23 मई 2010 को सोनू घर के बाहर ही खेल रहा था। इसके बाद वो लापता हो गया। सीमापुरी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 3 साल चली खोज के बाद भी सोनू का पता नहीं लगाया जा सका। मुमताज ने बताया कि सोनू के लापता होने के बाद एक महिला ने फोन किया। बच्चे के बदले फिरौती की मांग की। मुमताज के मुताबिक, सोनू का किडनैप रहीसा बेगम और उसकी बहन अकलीमा बेगम ने ही किया था।

अब मुश्किल में चीन, NSG पर भारत के खिलाफ दांव पड़ सकता है उल्टा

कहते हैं कि राजनीति और कूटनीति में समय का बहुत ज्यादा महत्व होता है। जो फैसला आप के पक्ष में न हो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उम्मीद छोड़ दें। 24 जून को सियोल बैठक में एनएसजी में भारत की दावेदारी पर चीन की चाल कामयाब हुई। लेकिन चीन अब मुश्किलों में है। उसकी मुश्किल के पीछे कई वजह हैं। जिसे क्रमवार जानने को कोशिश करते हैं।

सियोल में चीन के मुख्य वार्ताकार वैन कून ने चीनी शासन को भरोसा दिलाया था कि 48 सदस्यों वाले एनएसजी के एक तिहाई सदस्य चीन का समर्थन करेंगे। लेकिन वैन कून की रणनीति और कूटनीति औंधे मुंह गिर गई। चीन समेत महज चार देशों ने भारत की दावेदारी का विरोध किया। जानकारों का कहना है कि सियोल के परिणाम से भारत को जितनी निराशा हुई हो, उससे कम धक्का चीन को भी नहीं लगा। चीन को यकीन था कि कम से कम 15 देश उसका समर्थन करेंगे।

चीन को ये सब इतना नागवार लगा कि उसने मुख्य वार्ताकार वैन कून की सार्वजनिक तौर फटकार लगा डाली। चीन प्रशासन वैन कून की रणनीति पर सवाल उठाता रहा।

साउथ चीन सागर पर चीन की मुश्किल

साउथ चीन सागर के मुद्दे पर चीनी रणनीतिकार मुश्किल में हैं। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर हेग आरबिट्रेशन से कुछ दिनों में फैसला आ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ये फैसला चीन के खिलाफ जा सकता है। आरबिट्रेशन कोर्ट फिलीपींस के समर्थन में फैसला सुना सकता है। कोर्ट के फैसले का मतलब ये होगा कि फिलीपींस की हड़पी गयी जमीन को चीन को वापस करना होगा। इस फैसले का इससे भी बड़ा असर ये होगा कि चीन युनाइटेड कन्वेंशन ऑन द लॉ ऑफ सी से बाहर हो सकता है जिसका वो सदस्य है।

भारत के पास है मौका

चीन को इस बात का डर है कि आरबिट्रेशन कोर्ट के फैसले के बाद भारत वही दांव खेल सकता है। जिसे चीन ने सियोल मीटिंग के दौरान किया था। जानकारों का कहना है कि हेग फैसले का हवाला देकर भारत, चीन को अकंलास से बाहर करने का दबाव बना सकता है। भारत को इस मुद्दे पर समर्थन जुटाने में मुश्किल भी नहीं आएगी। चीन का कहना है कि उसे 60 देशों का समर्थन हासिल है जो ये मानते हैं कि हेग आरबिट्रेशन अवैध है।

पश्चिमी देशों का भी मानना है कि साउश चीन सी के मुद्दे पर चीन को अलग-थलग होने का डर सता रहा है। चीन हेग आरबिट्रेशन के फैसले का इंतजार कर रहा है। हालांकि चीनी रणनीतिकार उनके हित में आड़े आने वाले कानूनों की वैधता पर ही सवाल उठा देते हैं। इसके उलट अगर अवैध कानून उसके हित को साधने में मदद देते हैं, तो चीन उन कानूनों को वैध बताने में गुरेज भी नहीं करता है।

Tuesday, 28 June 2016

नरसिम्हा राव की हिंदूवादी सोच की वजह से गिरी बाबरी मस्जिद : उप राष्ट्रपति

6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिराए जाने की घटना को राजनीतिक दल अलग-अलग ढंग से व्याख्या करते हैं। कुछ राजनीतिक दल भारत पर लगे दाग को मिटाने की बात मानते हैं। वहीं कुछ राजनीतिक दल उस दिन को काला दिन के तौर पर याद करते हैं। बाबरी मस्जिद गिराए जाने का गुनहगार कौन है। इस मामले की सुनवाई अदालत में लंबित है।

लेकिन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने एक सनसनीखेज बयान में कहा कि कांग्रेस के नेता और तत्कालीन पीएम नरसिम्हाराव की हिंदुत्ववादी सोच की वजह से बाबरी मस्जिद गिरा दी गयी। विनय सीतापति द्वारा लिखी गई किताब हॉफ लॉयन के लोकार्पण के मौके पर हामिद अंसारी ने कहा कि अगर ये देश राव के अच्छे कामों का फायदा उठा रहा है। तो वहीं उनके गलत कामों का खामियाजा भी देश भुगत रहा है।

किताब के लेखक का कहना है कि नरसिम्हाराव ने कानून के हिसाब से काम किया था। बाबरी मस्जिद गिराए जाने में उनकी भूमिका नहीं थी। राव पर ये आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए कुछ किया ही नहीं था। किताब के लेखक का कहना है कि कांग्रेस कभी भी राव को लेकर दयालू नहीं रही। यही नहीं राव ने मुस्लिम वोटों को रिझाने के लिए कुछ ऐसे काम किए। जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ा। बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद कांग्रेस ने राव को हासिए पर डालने का फैसला कर लिया था।

किताब के उद्घाटन के मौके पर मौजूद कांग्रेस के कद्दावर नेता मणिशंकर अय्यर मुस्लिमों को रिझाने वाले बयान पर आपत्ति दर्ज की। कांग्रेस ने राव को खतरे से आगाह किया था। हालांकि उन्होंने ढील दी।

उपराष्ट्रपति हामिद ने किताब में लिखे गए कई प्रसंगों का हवाला देते हुए कहा कि 1992 में कांग्रेस सरकार बहुमत से 10 सीट दूर थी। विपक्ष पूरी तरह बिखरा था। सामान्य तौर पर ये धारणा थी कि सरकार कमजोर है। लिहाजा राव सभी दलों के साथ संसदीय कार्रवाई को सही ढंग से चलाए जाने पर खासा ध्यान दे रहे थे। इस दौरान राव ने कई व्यक्तिगत संबंध विकसित किए थे। सरकार किसी भी कीमत पर अपनी सरकार को बचाना चाहती थी। इसके लिए कई अनैतिक प्रयास किये गए। 


भाजपा ने स्वामी प्रसाद के लिए खोले दरवाजे, एक जुलाई को दिखाएंगे ताकत

बसपा से बागी हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भले ही अपने पत्ते नहीं खोले हों लेकिन उनके प्रति भाजपा का रुख सकारात्मक है। उधर स्वामी प्रसाद आगामी एक जुलाई को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने की कोशिश में जीजान से जुटे हैं क्योंकि सम्मेलन से ही उनका सियासी कद तय होगा।

बसपा के बगावत के बाद स्वामी प्रसाद को अपेक्षित समर्थन न मिलने से समर्थकों के बेचैनी है और एक राय नहीं हो पा रहे है। एक खेमा अलग दल बनाने के लिए माहौल बना रहा है तो भाजपा में शामिल होने की लाबिंग करने वाले भी कम नहीं। वहीं, कुछ समर्थक कांग्रेस के नजदीकी बढ़ाने के तर्क गिना रहे हैं। कांग्रेस से मेल करने की पैरोकारी करने वालों का कहना है कि भाजपा में उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिल सकेगा और समर्थकों को भी टिकट दिलाने का संशय रहेगा।

इस ऊहापोह की स्थिति में उलझे स्वामी प्रसाद एक जुलाई को अपेक्षित भीड़ न जुटा सके तो किरकिरी होगी। इसलिए तोलमोल करने से पहले स्वामी समर्थक पूरी ताकत से सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस नेता भी स्वामी प्रसाद के सम्मेलन पर नजर लगाए है। सम्मेलन कामयाब रहेगा तब ही स्वामी को साथ में लेने का फायदा होगा।

उधर, स्वामी को पार्टी में शामिल कराने के संदर्भ में जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह आना तो चाहें। शाह ने कहा कि स्वच्छ और संघर्षशील छवि के लोगों को भाजपा जरूर अवसर देगी। जागरण फोरम में आए अमित शाह से जब यह बात उठी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बगावत की मायावती को भनक नहीं लगी वरना उन्हें बाहर कर देती तो अमित शाह का कहना था कि मायावती बहुत दिन से स्वामी का तेवर देख रही थी लेकिन वह स्वामी प्रसाद को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

MTCR में भारत की कामयाबी पर भड़का चीन, भारतीयों को बताया पाखंडी

चीन अपने आप को भारत का दोस्त कहता है, लेकिन हकीकत में उसकी सोच कुछ और होती है। एनएसजी में भारत की दावेदारी पर उसने गोलमोल जवाब दिया कि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं है। लेकिन नियम-कानून से इतर भारत का समर्थन वो कैसे कर सकता है। एनएसजी में दावेदारी न मिलने से निराश भारतीयों में उत्साह का संचार हुआ जब मिसाइल तकनीक नियंत्रण समूह का भारत पूर्ण सदस्य़ बन गया । लेकिन चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी को ये सब अच्छा नहीं लगा। ग्लोबल टाइम्स ने एडिटोरियल में भारतीयों को स्वार्थी, पाखंडी और अनैतिक करार दिया।

ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में ये भी कहा गया है कि भारतीयों में राष्ट्रवाद की कमी है। वे पश्चिमी देशों के बीच भागकर खुद का नुकसान कर रहे हैं। एनएसजी पर मिली नाकामी पर भारतीय मीडिया और राजनेता चीन को कोस रहे हैं। लेकिन वे अपनी कमी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


पेपर में कहा गया है कि ये बात समझ के बाहर है कि अमेरिका के पीछे भारत क्यों भाग रहा है। अमेरिकी ही पूरा विश्व नहीं है। अगर अमेरिका अब भारत की तरफदारी कर रहा है तो इसका अर्थ ये नही है कि पूरा विश्व भारत का समर्थन करेगा। हकीकत ये है कि भारत के प्रति अमेरिकी विदेश नीति सिर्फ और सिर्फ चीन को नियंत्रित करने की है। भारतीयों को राष्ट्रवाद को समझने और सीखने की जरुरत है।

भारतीयों को खुद से व्यवहार को सीखने की जरुरत है। एक तरफ आप सुपर पावर बनने का सपना देखते हैं। तो ये समझना होगा कि सुपर पावर अपनी शर्तों पर नीतियों को प्रभावित करते हैं। चीन नियमों को तरजीह देता है। नियम ये है कि एनएसजी में दावेदारी के लिए एनपीटी पर हस्ताक्षर होने चाहिए। चीन ने सिर्फ नियमों का हवाला दिया था। इस मुद्दे पर भारत की तरफ से बेवजह की टिप्पणी की जा रही है। 

रिजल्ट घोटाला : नाबालिग रूबी को जेल भेज फंसी पटना पुलिस, अब होगा मुकदमा

बिहार बोर्ड की इंटर आर्ट्स टॉपर रही रूबी राय के मामले में पटना पुलिस जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट के उल्लंघन मामले में फंस सकती है। नाबालिग होने के बावजूद रूबी के साथ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किया गया। नियमों के उल्लंघन के मामले में सामाजिक संगठन 'प्रयास' द्वारा दो दिनों में पटना हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मानवाधिकार आयोग की टीम ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय पहुंचकर रूबी की उम्र और उसकी गिरफ्तारी से जुड़े मुद्दों पर सचिव से पूछताछ की। आयोग ने संकेत दिए कि वह पटना पुलिस से इस मामले में पूछताछ करेगी क्योंकि रूबी को गिरफ्तार करने में किशोर न्याय बोर्ड के मानदंडों का पालन नहीं हुआ।

सादी वर्दी में पकडऩा था रूबी को

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पूर्व सदस्य डीके मिश्रा एवं सामाजिक संगठन 'प्रयास' के स्टेट प्रोग्राम निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने कानून का उल्लंघन किया। कहा कि नियम के अनुसार रूबी को पटना पुलिस को सादी वर्दी में पकडऩा चाहिए था। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित करना चाहिए था। लेकिन, उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

बाल अधिकार का उल्लंघन

उन्होंने कहा कि यह बाल अधिकार एवं जेजे एक्ट के नियमों का उल्लघंन है। जघन्य अपराध में भी पुलिस किसी किशोर को जेल नहीं भेज सकती है। रूबी का मामला तो जघन्य अपराध में आता ही नहीं है। ऐसे में न्यायालय एवं जेल भेजना गलत है।

पहचान नहीं करनी थी उजागर

कहा गया कि पुलिस को जेजे एक्ट की धारा 74 के तहत किशोरी की पहचान उजागर नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन इसका ख्याल नहीं रखा गया।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के कार्यक्रम की हुई घोषणा, जानें- कब और कहां होंगे मैच

बीसीसीआइ ने आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड टीम भारतीय दौरे पर तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सितंबर 22-26 सिंतबर के बीच खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने पिछले साल 2012 में भारत का दौरा किया था, जब वे टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से हार गई थी, लेकिन उसने दो मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली थी। न्यूजीलैंड का ये भारतीय दौरा काफी लंबा होगा इसमें पहला टेस्ट मैच 22 सिंतबर से शुरू होकर आखिरी वनडे मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 यहां होंगे भारत के टेस्ट मैचों का आयोजन

1 टेस्ट: ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर - सितंबर 22-26

2 टेस्ट: होल्कर स्टेडियम, इंदौर - 30 सितंबर - अक्टूबर 4

3 टेस्ट: ईडन गार्डन, कोलकाता - अक्टूबर 8-12

वनडे मैचों का आयोजन

1 वनडे: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला - अक्टूबर 16

2 वनडे: फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली - 19 अक्टूबर

3 वनडे: पीसीए स्टेडियम, मोहाली - अक्टूबर 23

4 वनडे: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची - 26 अक्टूबर

5 वीं वनडे: डॉ Y.S राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम - 29 अक्टूबर

आलिया भट्ट ने बताया, कैसा लगता है जब होता है बलात्‍कार...

फिल्म 'उड़ता पंजाब' का जब ट्रेलर सामने आया था, तभी से आलिया भट्ट के किरदार की तारीफ शुरू हो गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया के पिता महेश भट्ट समेत सभी उनकी एक्टिंग की सराहना कर रहे हैं। शाहिद ने तो यहां तक कह दिया कि इस रोल के लिए आलिया को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। आलिया भट्ट ने स्पॉटब्वॉय.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक ऐसी लड़की का किरदार निभाना आसान नहीं था, जिसके साथ कई बार रेप होता है।

शाहिद कपूर का कहना है कि आलिया ने 'उड़ता पंजाब' के बेहतरीन काम किया है। इसके लिए आलिया को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। आलिया कहती हैं, 'शाहिद तब से यह बात कह रहे हैं, जब से मैंने यह फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले शाहिद ने मुझसे कहा था कि अगर मैंने इस रोल को अच्छे से किया, तो मेरा नेशनल अवार्ड पक्का है। शाहिद बहुत अच्छे इंसान हैं।'

फिल्मों को सेंसर की जरूरत नहीं

आलिया ने कहा, 'देखिए, फिल्मों को सेंसर की कोई जरूरत नहीं है। आप एक फिल्ममेकर को नहीं बता सकते कि वो अपनी फिल्म में क्या रखे और क्या डिलीज करे। फिल्ममेकर्स बहुत जिम्मेदारी के साथ फिल्में बनाते हैं।

मां ने फिल्म देखी और रो पड़ीं

आलिया ने बताया कि जब उड़ता पंजाब रिलीज हुई तो उनकी मां सोनी राजदान शहर में नहीं थीं। उनकी मां ने तीन दिन बाद ये फिल्म देखी। आलिया ने बताया कि उनकी मां फिल्म देखने के बाद सीधे उनके पास आई, उनका हाथ जोर से पकड़ा और रोने लगीं। सोनी को बेटी की फिल्म बहुत पसंद आई।  Read more http://www.jagran.com/