Showing posts with label Hindi News Paper jagran. Show all posts
Showing posts with label Hindi News Paper jagran. Show all posts

Friday, 1 July 2016

जानें, किस चहेते अफसर के चक्‍कर में फंसी यूपी सरकार, HC ने क्‍या दिया फरमान

नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के चेयरमैन पर आखिरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाज गिरा दी। हाईकोर्ट ने एक बड़े आदेश में तीनों प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण के कामकाज पर रोक लगा दी है। वरिष्ठ आइएएस अफसर रमा रमण की नियुक्ति को लेकर एक बार फिर कोर्ट ने अखिलेश सरकार के कामकाज को लेकर खिंचाई की है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार की इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि हाईकोर्ट ने पूर्व में भी प्राधिकरण में रमा रमण की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे। तब कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि आखिर सरकार की रमा रमण की तैनाती के पीछे क्या मजबूरी है। वह इतने वर्षों से प्राधिकरण में क्यों तैनात हैं।

रमा रमण के अधिकार जब्त

शुक्रवार को एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने सख्त निर्देश में रमा रमण के अधिकार जब्त करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि प्राधिकरण चेयरमैन के अधिकार जब्त कर उनके कामकाज पर तत्काल रोक लगाई जाए।

इलाहाबाद HC ने पूछा, तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्यों?

जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सख्त लहजे में राज्य सराकर से पूछा कि आइएएस अधिकारी रमा रमण को तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्याें दिया गया है?

अखिलेश सरकार को दिया आदेश, जल्द ट्रांसफर करें रमा रमण को

जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा कि तीनों प्राधिकरणों का कार्यभार क्योँ दिया गया है। इसी के साथ दो हफ्ते में ट्रांसफर करने को कहा है।

Read more http://www.jagran.com/

Monday, 27 June 2016

पहली बार कुछ ऐसे इशांत ने प्रपोज किया था अपनी गर्लफ्रेंड को..

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने कुछ दिनों पहले ही बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह के साथ सगाई कर ली। दोनों की शादी दिसंबर में होगी। इशांत की लव स्टोरी के बारे में किसी को उनकी सगाई से पहले तक कुछ भी पता नहीं था। सगाई के बाद प्रतिमा ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया साथ ही ये भी बताया कि किस तरह से इशांत ने प्रपोज किया।

पूरी तैयारी के साथ प्रपोज करने आए थे इशांत

प्रतिमा ने बतायाा कि वो और इशांत एक बार कार से घूमने निकले थे। उसी दौरान वो मुझे प्रपोज करना चाहते थे और कार में ही उन्होंने मुझे प्रपोज कर दिया। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी हिम्मत जुटानी पड़ी। इशांत पूरी तैयारी के साथ आए थे। पहले उन्होंने मुझे प्रपोज किया और फिर उन्होंने मुझे गुलाब और गिफ्ट दिया।

पहली बार ऐसे हुई मुलाकात

प्रतिमा के मुताबिक उनकी इशांत से पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी जब वो एक बॉस्केट बॉल टूर्नामेंट में शामिल हुए थे। इस टूर्नामेंट को मेरी बहन ने ही ऑर्गनाइज किया था।

बेहद रोमांटिक हैं इशांत

इशांत के बारे में बताते हुए प्रतिमा ने कहा फील्ड पर बेहद आक्रामक नजर आने वाले इशांत काफी शर्मीले हैं। वो बेहद रोमांटिक हैं साथ ही काफी केयरिंग भी हैं। हमारे बीच काफी कुछ बेहद समान हैं। मेरी बड़ी बहन ने ये रिश्ता तय किया था। वो हम दोनों की लव स्टोरी को बारे में शुरू से ही जानती थी।

सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं RSS इफ्तार पार्टी मना रहा हैः कपिल सिब्बल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल मे भाजपा अौर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(अारएसएस) पर जमकर हमला किया। सिब्बल ने कहा कि सीमा पर हमारे जवान मारे जा रहे हैं अौर अारएसएस पाकिस्तान उच्चायुक्त को बुलाकर इफ्तार पार्टी कर रही है। सरकार की ये कैसी पॉलसी है समझ में नहीं अा रहा है।

पंपोर हमले के बाद कपिल सिब्बल ने कहा हमने (यूपीए सरकार) ने भी पाकिस्तान के साथ बातचीत की लेकिन हम कभी बर्थ डे पार्टी या शादी में शामिल होने पाक नहीं गए। उन्होंने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान लगातार हमारे यहां आतंकी भेज रहा है तो दूसरी तरफ अारएसएस इफ्तार पार्टी दे रहा है, जिसमें पाक के हाई कमिश्नर को बुला रहे हैं। ये कैसी बातचीत और विदेश नीति है।

Thursday, 10 March 2016

जेएनयू की पूर्व छात्रा ने खोली कन्हैया की पोल, लगाया बदसलूकी का अारोप


दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर और जेएनयू की पूर्व छात्रा कमलेश ने अपने फेसबुक पेज पर जून 2015 की घटना का जिक्र करते हुए लिखा है कि कन्हैया कुमार ने जेएनयू हॉस्टल परिसर में किस तरह उनसे अभद्रता की थी।

उन्होंने कन्हैया की महिला विरोधी सोच पर प्रहार करते हुए कहा है कि महिला दिवस पर महिला अधिकारों की बड़ी-बड़ी बाते करने वाला कन्हैया एक फर्जी क्रांतिकारी है।

कमलेश ने लिखा है, जेएनयू की घटना को जिस तरह नित नए मोड़ दिए जा रहे हैं, मैं उससे आहत हूं। कमलेश के उस शिकायती पत्र का ब्योरा कुछ इस तरह से है जिसके आधार पर कन्हैया पर तीन हजार रुपये का जुर्माना लगा था।

'10 जून 2015 की सुबह मैंने जेएनयू की एक मुख्य सड़क पर कन्हैया कुमार को पेशाब करते देखा। मना करने पर वह आक्रामक और धमकाने वाले अंदाज में बहुत करीब आकर मुझ पर चिल्लाने लगा। उसने मुझे सनकी और पागल तो कहा ही, पागल खाने में इलाज कराने को भी बोला। उसने कहा, मै यहां जो चाहूं कर सकता हूं। तुम मुझे रोक नहीं सकतीं। मेरी जहां मर्जी वहां पेशाब करुंगा। मैं तुम्हें देख लूंगा।' कमलेश ने यह भी लिखा है कि मां की एक महीने की तनख्वाह के बराबर जुर्माना भरा है जेएनयू के इस क्रांतिकारी ने।

उन्होंंने यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकार की कार्रवाई का समर्थन नहीं कर रही हैं, लेकिन सरकार की आलोचना करने और कन्हैया को क्रांतिकारी के तौर पर पेश करने में अंतर है। उन्होंने कन्हैया को पाखंडी और अवसरवादी बताते हुए जेएनयू छात्रों को ताकीद की है कि उन्हें इस पर सोचना चाहिए कि वे किस तरह का संदेश दे रहे हैं।

Tuesday, 2 September 2014

Kumar Vishwas may go in Bigg Boss for charity

खबर है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी के सामने 'वॉर विडोज फंड' में 21 करोड़ जमा कराने की शर्त रखी है।

'वॉर विडोज फंड' का मतलब युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए सरकार द्वारा रखा गया फंड है। अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी एंडमॉल को पत्र लिखकर कहा है कि मैं दुनिया की नजरों के सामने जीने में असहज महसूस करूंगा, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं बिग बॉस में हिस्सा लूंगा।

बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए कुमार विश्वास को 5 करोड़ रुपए का ऑफर किया जा चुका है। विश्वास ने अपने पत्र में यह भी लिखा है, 'काफी गंभीरता से सोचने के बाद मैंने तय किया कि अगर मुझे अपनी रोज की दिनचर्या बदलनी हो, घर के काम करने हों, अजनबी लोगों के साथ रहना हो तो यह काम किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए होना चाहिए।'

बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। बताया जा रहा है कि कई प्रतियोगियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे।

BJP MLA attacked in delhi

दिल्ली के शाहदरा इलाके से भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह [शंटी] पर आज सुबह तड़के उनसे मिलने आए एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विधायक बाल-बाल बच गए। सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई है। विधायक खुशकिस्मत रहे कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी।

विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी के बेटे के मुताबिक, एक लड़का सुबह कुछ काम के सिलसिले में आया था। उसके बाद उसने बाहर बुलाकर फायरिंग कर दी।

हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग से विधायक के घर के शीशे टूट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

PM concludes successful Japan visit, leaves for home

पांच दिन की सफल जापान यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत लौट रहे हैं। एयर इंडिया के विमान से पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक वह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा को बहुत सफल बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान ने पांच साल में 35 अरब डालर की अब तक की सबसे बड़ी राशि की मदद देने का जो वादा किया है उससे भारत में बुनियादी ढांचे में सुधार आयेगा और साफ-सफाई बढ़ेगी। साथ ही जापानी निवेशकों को लुभाने के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि भारत आइए और अपनी किस्मत आजमाइए।

अपनी पांच दिन की यात्रा संपन्न होने से एक दिन पहले आधिकारिक कार्यक्रम को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति भरोसा दिखाने के लिए जापान का आभार जताया और यह कहकर जापान के साथ मजबूत दोस्ती का इजहार किया, 'ये फेविकोल से भी ज्यादा मजबूत जोड़ है।'

भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में दिए गए भोज में मोदी ने कहा, 'यह यात्रा काफी सफल रही।' उन्होंने कहा कि अब तक लाखों-करोड़ों या अरबों की बात होती थी। लेकिन कभी भी खरबों की बात नहीं हुई।

यहां उनका संकेत जापान द्वारा अगले पांच साल में भारत को सार्वजनिक व निजी वित्तपोषण के जरिये 3,500 अरब येन यानी 35 अरब डालर या 2,10,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के वादे की ओर था।

यह राशि जापान कई कायरें मसलन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और गंगा नदी की सफाई के लिए उपलब्ध कराएगा। दिन भर कई कार्यक्रमों व बैठकों के बाद अपने आखिरी आधिकारिक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जापान ने हम पर भरोसा दिखाया है।'

IS video claims beheading of another American journalist

इराक में खौफ का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने अपनी कैद में मौजूद दूसरे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन जोएल सोटलॉफ (31) की भी हत्या कर दी है। उनकी हत्या का वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया गया है। वीडियो में ब्रिटिश बंधक को मार देने की धमकी दी गई है। अमेरिका वीडियो की सत्यता का पता लगा रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, खुफिया अधिकारी इसकी सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आतंकियों ने इससे पहले अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर कलम कर दिया था। उस वीडियो में सोटलॉफ को भी दिखाया गया था। आतंकियों ने धमकी दी थी कि यदि इराक में उनके ठिकानों पर अमेरिका ने हमले बंद नहीं किए तो सोटलॉफ को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। सोटलॉफ टाइम और फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के लिए फ्रीलांसिंग करते थे। उनका अपहरण अगस्त, 2013 में कर लिया गया था।

इंटरनेट पर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले साइट इंटेलीजेंस समूह ने बताया कि आतंकियों ने मंगलवार को 2.46 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया, जिसका नाम 'अ सेकेंड मैसेज टू अमेरिका' रखा गया है। इस वीडियो में सोटलॉफ को उसी नारंगी रंग के सूट में दिखाया गया। सोटलॉफ से कहलवाया गया, 'मैं ओबामा प्रशासन द्वारा इराक में किए जा रहे हमलों की कीमत चुका रहा हूं।' फोले की हत्या करने वाला ब्रिटिश नकाबपोश इस वीडियो में कहता है, 'मैं वापस आ गया हूं ओबामा। मुझे आइएस के खिलाफ तुम्हारी घमंडी विदेश नीति के चलते वापस आना पड़ा।' इसके बाद आतंकियों ने उनका सिर कलम कर दिया। वीडियो में कहा गया है कि ब्रिटेन का डेविड केथॉर्न हाइंस भी आइएस के कब्जे में है और उसे भी जल्द ही मार दिया जाएगा।

सोटलॉफ की मां ने कुछ दिनों पहले आइएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को दिए भावपूर्ण संदेश में अपने बेटे को छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा अमेरिकी सरकार की नीतियां नहीं तय करता। इसलिए उसे बख्श दिया जाना चाहिए। 

Pakistan Origin Scot Emerges As Poster Girl of Terror in UK

स्कॉटलैंड निवासी 20 साल की पाकिस्तान मूल की एक लड़की ब्रिटेन में आतंकवाद की पोस्टर गर्ल बनकर उभरी है। वह स्कॉटलैंड में रहने वाले एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन की बेटी है।

ग्लासगो में जन्मी अक्सा महमूद नवंबर 2013 से ही अपने घरवालों को छोड़ चुकी है। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) लड़ाकों के साथ शामिल होने के लिए बीते साल यूनिवर्सिटी कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। खबरों के अनुसार, इस लड़की ने इस्लामिक स्टेट के (आईएसआईएस) ही एक सदस्य से शादी कर ली है।
'इवनिंग स्टैंडर्ड' की खबर के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वह नियमित रूप से पोस्ट करती है और लोगों से पश्चिमी देशों में ज्यादती करने का आह्वान करती है। स्कॉटलैंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अक्सा महमूद के बारे में पता है लेकिन उसके परिजनों व दोस्तों को उसके सीरिया जाने व इस तरह की आतंकी वारदातों में संलिप्तता पर हैरानी है।

स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक इस लड़की के घरवालों ने नवंबर 2013 में इसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। इस लड़की के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। महमूद उन 500 ब्रिटिश नागरिकों में है जो माना जा रहा है कि आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया गए हैं।