Showing posts with label News Hindi jagran. Show all posts
Showing posts with label News Hindi jagran. Show all posts

Tuesday, 2 September 2014

Kumar Vishwas may go in Bigg Boss for charity

खबर है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी के सामने 'वॉर विडोज फंड' में 21 करोड़ जमा कराने की शर्त रखी है।

'वॉर विडोज फंड' का मतलब युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए सरकार द्वारा रखा गया फंड है। अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी एंडमॉल को पत्र लिखकर कहा है कि मैं दुनिया की नजरों के सामने जीने में असहज महसूस करूंगा, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं बिग बॉस में हिस्सा लूंगा।

बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए कुमार विश्वास को 5 करोड़ रुपए का ऑफर किया जा चुका है। विश्वास ने अपने पत्र में यह भी लिखा है, 'काफी गंभीरता से सोचने के बाद मैंने तय किया कि अगर मुझे अपनी रोज की दिनचर्या बदलनी हो, घर के काम करने हों, अजनबी लोगों के साथ रहना हो तो यह काम किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए होना चाहिए।'

बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। बताया जा रहा है कि कई प्रतियोगियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे।

BJP MLA attacked in delhi

दिल्ली के शाहदरा इलाके से भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह [शंटी] पर आज सुबह तड़के उनसे मिलने आए एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विधायक बाल-बाल बच गए। सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई है। विधायक खुशकिस्मत रहे कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी।

विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी के बेटे के मुताबिक, एक लड़का सुबह कुछ काम के सिलसिले में आया था। उसके बाद उसने बाहर बुलाकर फायरिंग कर दी।

हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग से विधायक के घर के शीशे टूट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

PM concludes successful Japan visit, leaves for home

पांच दिन की सफल जापान यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत लौट रहे हैं। एयर इंडिया के विमान से पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक वह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा को बहुत सफल बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान ने पांच साल में 35 अरब डालर की अब तक की सबसे बड़ी राशि की मदद देने का जो वादा किया है उससे भारत में बुनियादी ढांचे में सुधार आयेगा और साफ-सफाई बढ़ेगी। साथ ही जापानी निवेशकों को लुभाने के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि भारत आइए और अपनी किस्मत आजमाइए।

अपनी पांच दिन की यात्रा संपन्न होने से एक दिन पहले आधिकारिक कार्यक्रम को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति भरोसा दिखाने के लिए जापान का आभार जताया और यह कहकर जापान के साथ मजबूत दोस्ती का इजहार किया, 'ये फेविकोल से भी ज्यादा मजबूत जोड़ है।'

भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में दिए गए भोज में मोदी ने कहा, 'यह यात्रा काफी सफल रही।' उन्होंने कहा कि अब तक लाखों-करोड़ों या अरबों की बात होती थी। लेकिन कभी भी खरबों की बात नहीं हुई।

यहां उनका संकेत जापान द्वारा अगले पांच साल में भारत को सार्वजनिक व निजी वित्तपोषण के जरिये 3,500 अरब येन यानी 35 अरब डालर या 2,10,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के वादे की ओर था।

यह राशि जापान कई कायरें मसलन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और गंगा नदी की सफाई के लिए उपलब्ध कराएगा। दिन भर कई कार्यक्रमों व बैठकों के बाद अपने आखिरी आधिकारिक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जापान ने हम पर भरोसा दिखाया है।'

IS video claims beheading of another American journalist

इराक में खौफ का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने अपनी कैद में मौजूद दूसरे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन जोएल सोटलॉफ (31) की भी हत्या कर दी है। उनकी हत्या का वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया गया है। वीडियो में ब्रिटिश बंधक को मार देने की धमकी दी गई है। अमेरिका वीडियो की सत्यता का पता लगा रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, खुफिया अधिकारी इसकी सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आतंकियों ने इससे पहले अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर कलम कर दिया था। उस वीडियो में सोटलॉफ को भी दिखाया गया था। आतंकियों ने धमकी दी थी कि यदि इराक में उनके ठिकानों पर अमेरिका ने हमले बंद नहीं किए तो सोटलॉफ को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। सोटलॉफ टाइम और फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के लिए फ्रीलांसिंग करते थे। उनका अपहरण अगस्त, 2013 में कर लिया गया था।

इंटरनेट पर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले साइट इंटेलीजेंस समूह ने बताया कि आतंकियों ने मंगलवार को 2.46 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया, जिसका नाम 'अ सेकेंड मैसेज टू अमेरिका' रखा गया है। इस वीडियो में सोटलॉफ को उसी नारंगी रंग के सूट में दिखाया गया। सोटलॉफ से कहलवाया गया, 'मैं ओबामा प्रशासन द्वारा इराक में किए जा रहे हमलों की कीमत चुका रहा हूं।' फोले की हत्या करने वाला ब्रिटिश नकाबपोश इस वीडियो में कहता है, 'मैं वापस आ गया हूं ओबामा। मुझे आइएस के खिलाफ तुम्हारी घमंडी विदेश नीति के चलते वापस आना पड़ा।' इसके बाद आतंकियों ने उनका सिर कलम कर दिया। वीडियो में कहा गया है कि ब्रिटेन का डेविड केथॉर्न हाइंस भी आइएस के कब्जे में है और उसे भी जल्द ही मार दिया जाएगा।

सोटलॉफ की मां ने कुछ दिनों पहले आइएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को दिए भावपूर्ण संदेश में अपने बेटे को छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा अमेरिकी सरकार की नीतियां नहीं तय करता। इसलिए उसे बख्श दिया जाना चाहिए। 

Pakistan Origin Scot Emerges As Poster Girl of Terror in UK

स्कॉटलैंड निवासी 20 साल की पाकिस्तान मूल की एक लड़की ब्रिटेन में आतंकवाद की पोस्टर गर्ल बनकर उभरी है। वह स्कॉटलैंड में रहने वाले एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन की बेटी है।

ग्लासगो में जन्मी अक्सा महमूद नवंबर 2013 से ही अपने घरवालों को छोड़ चुकी है। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) लड़ाकों के साथ शामिल होने के लिए बीते साल यूनिवर्सिटी कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। खबरों के अनुसार, इस लड़की ने इस्लामिक स्टेट के (आईएसआईएस) ही एक सदस्य से शादी कर ली है।
'इवनिंग स्टैंडर्ड' की खबर के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वह नियमित रूप से पोस्ट करती है और लोगों से पश्चिमी देशों में ज्यादती करने का आह्वान करती है। स्कॉटलैंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अक्सा महमूद के बारे में पता है लेकिन उसके परिजनों व दोस्तों को उसके सीरिया जाने व इस तरह की आतंकी वारदातों में संलिप्तता पर हैरानी है।

स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक इस लड़की के घरवालों ने नवंबर 2013 में इसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। इस लड़की के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। महमूद उन 500 ब्रिटिश नागरिकों में है जो माना जा रहा है कि आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया गए हैं।

Modi play drum in sacred heart university after fluit in elementry school

जापान के उद्योगपतियों के साथ बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि व्यापार के लिए भारत से बढ़कर अनुकूल जगह कहीं और नहीं है। उन्होंने इस मंच से उद्योगपतियों को डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी और डिमांड का मूल मंत्र भी दिया। उन्होंने एलान किया कि भारत की नई सरकार ने उद्योगपतियों के लिए परेशानी खड़ी करने वाली पुरानी रेड टेप व्यवस्था को खत्म कर रेड कार्पेट बिछा दिया है, जिसका लाभ उद्योगपतियों को जरूर होगा। मोदी ने कहा कि भारत के पचास शहर अब मेट्रो की कतार में हैं।

प्रधानमंत्री ने जापान के उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार के लिए भारत की भौगोलिक स्थिति मुफीद है। वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए भारत में क्षमता है। 2007 से 2012 के बीच हमने जापान के दौरे से बहुत कुछ सीखा। भारत की नीति लुक ईस्ट, जापान की लुक इंडिया है। हमने मेक इन इंडिया का नारा दिया है। भारत-जापान एक दूसरे के बिना अंधूरे हैं। भारत की पहचान सॉफ्टवेयर से है और जापान की हार्डवेयर से है। अब वक्त है कि यह दोनों ही एक हो जाएं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान यात्रा के चौथे दिन मंगलवार की शुरुआत सैक्रेड हार्ट यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच की। छात्रों से चर्चा के बाद यहां पर उन्होंने ड्रम बजाकर अपनी एक ओर छवि भी दुनिया के सामने पेश की। सोमवार को भी उन्होंने एलिमेंट्री स्कूल में बच्चों के बीच बांसुरी बजाई थी। इस मौके पर उन्होंने जापान और भारत के बीच मजबूत रिश्ता बनाने पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने जापान के छात्रों को भारत भ्रमण का न्यौता भी दिया।

उन्होंने कहा कि भारत एक अनूठा और बेहद प्राचीनतम देश है जहां धर्म है, संस्कृति है और भिन्नता है। पीएम ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप भारत में हर रोज एक नई डिश खाना चाहते हैं तो हमारे यहां यह संभव है। उन्हें यहां पर एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मोदी ने कहा कि शिक्षा जब तक व्यर्थ है जब तक हम समाज में महिलाओं को कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का मौका नहीं देते हैं।

परमाणु समझौते पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के डीएनए में ही अहिंसा है, लिहाजा हम विश्व शांति के पक्षधर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की धरती है, जिन्होंने शांति के संदेश को पूरी दुनिया में फैलाया। छात्रों से चर्चा के दौरान उन्होंने भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम में बिना कोई बदलाव किए विश्व में परमाणु अप्रसार संधि की जरूरत पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्व में केवल जापान ने ही एटम बम की विनाशलीला देखी है। लिहाजा विश्व को इससे सबक लेते हुए इसका उपयोग लोगों की भलाई के लिए करना चाहिए।

आज मोदी जापान के सम्राट से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा एक बार फिर आज उनकी मुलाकात जापान के उद्योगपतियों से होगी। शाम को मोदी विवेकानंद सेंटर भी जाएंगे। दौरे के चौथे दिन मोदी जापान में रह रहे भारतीयों से भी रूबरू होंगे। कल मोदी और जापान के पीएम बीच हुई विभिन्न चरणों की मुलाकात में दोनों देशों के बीच करीब 35 अरब डालर की राशि के समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इसमें बुलेट ट्रेन समेत कई अहम समझौते शामिल हैं। 

100 days of modi government: 10 decisions which will change fate of country

दो सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार के सौ दिन पूरे हो रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो आने वाले दिनों देश की तस्वीर बदलकर रख देगा। आइए जानते हैं वो कौन से ऐसे फैसले हैं जिनका दूरगामी असर होगा।

1. काले धन पर एसआइटी

एनडीए सरकार बनने के साथ ही मोदी ने विदेशों में जमा काले धन की वापसी के लिए एसआइटी के गठन का फैसला लिया। हालांकि कोर्ट ने इसके लिए पिछली सरकार को ही आदेश दिया था लेकिन इस पर फैसला टलता रहा और आखिरकार सत्ता संभालने के बाद ही मोदी ने इसकी मंजूरी दे दी।

2. नियुक्ति आयोग के गठन को मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के लिए मौजूदा कोलिजियम व्यवस्था को बदलकर नई व्यवस्था के तहत नियुक्ति आयोग के गठन को मंजूरी दी गई। इसमें जजों का एक पैनल होगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश, सरकार के नुमाइंदे और जाने-माने नागरिक होंगे। कोलिजियम व्यवस्था के तहत न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण में धांधली के आरोप लगते रहे हैं।

3. योजना आयोग भंग करने का फैसला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से अपने संबोधन में 64 साल पुराने योजना आयोग को खत्म कर उसकी जगह नई व्यवस्था लाने का ऐलान किया। इसके लिए लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे। मोदी का तर्क यह है कि योजना आयोग राज्यों के साथ न्याय नहीं कर पा रहा है।

4. महंगाई पर रोक के लिए कदम

महंगाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जरूरी खाद्य उत्पादों के लिए राष्ट्रीय खाद्य ग्रिड बनाने ऐलान किया है ताकि महंगाई को लेकर अनियंत्रित अटकलों को बढ़ने से रोका जा सके।

5. गंगा सफाई अभियान

गंगा सफाई को राष्ट्रीय मिशन का बनाने का मोदी ने केवल ऐलान किया बल्कि इसके लिए बजट भी आवंटित कर दिए हैं। अगले कुछ महीनों में इस पर काम शुरू हो जाएगा।

6. निर्मल भारत अभियान का ऐलान

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में दो अक्टूबर से निर्मल भारत अभियान के शुरुआत की घोषणा की। इस अभियान के तहत लोगों को शौचालय के प्रयोग और खुले में शौच से होने वाले नुकसान के साथ ही सफाई से होने वाले फायदों के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

7. जन धन योजना

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्वाकांक्षी जन धन योजना की शुरुआत की। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से पिछड़े जिन परिवारों के पास बैंक खाता नहीं है उनके बैंक खाते खोले जा रहे हैं। प्रत्येक परिवार में दो बैंक खातों के साथ कुल 15 करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य है। इस योजना के तहत खाता खुलवाने पर व्यक्ति को एक लाख रुपये की दुर्घटना बीमा मिलेगी और आधार कार्ड से खुले खातों में छह महीने बाद ग्राहक आवेदन देने पर जमा राशि से पांच हजार रुपये की अधिक राशि निकाल सकेगा।

8. पर्यावरण की मंजूरी को ऑनलाइन सेवा

मोदी सरकार ने पर्यावरण मंजूरी के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू की है ताकि मंत्रालयों के बीच आपसी लड़ाई खत्म हो और लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। यूपीए सरकार के दौरान पर्यावरण मंजूरी को लेकर कई तरह की बातें सामने आई थीं।

9. अफसरशाही पर नकेल

शपथ ग्रहण करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नौकरशाहों को साफ संदेश दे दिया था कि अब किसी भी कीमत पर अफसरशाही नहीं चलने वाली है। उन्होंने पीएमओ के अधिकारियों को समय पर कार्यालय आने, दफ्तर में साफ-सफाई आदि का पाठ पढ़ाया। अब मंत्री और वरिष्ठ नौकरशाह सीधे प्रधानमंत्री से निर्देश लेते हैं। मोदी ना सिर्फ मंत्रियों से बल्कि वरिष्ठ अफसरों से भी नियमित सीधे बात करते हैं।

10. विदेश नीति

मोदी ने अपने शपथ ग्रहण में सार्क देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रण भेजकर संदेह दे दिया कि वह किस तरह के विदेश नीति के हिमायती हैं। उन्होंने सबसे पहले पाकिस्तान को दोस्ती का संदेश देने की कोशिश की। फिर उन्होंने पहले विदेश दौरे के लिए भूटान जैसे छोटे देश को चुना और वहां से वह नेपाल गए। मोदी का नेपाल दौरा ऐतिहासिक रहा। कोई भारतीय प्रधानमंत्री 17 साल बाद द्विपक्षीय बातचीत के लिए नेपाल पहुंचा था।

प्रधानमंत्री मोदी का ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील जाना और सौ अरब डॉलर के ब्रिक्स बैंक की स्थापना का फैसला भी एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उधर, चीन भी नई सरकार से रिश्ते बनाने को उत्सुक है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद चीन ने अपने विदेशमंत्री को विशेष दूत बतौर भारत भेजा। चीन के राष्ट्रपति भी सितंबर में भारत का दौरा करेंगे। अभी मोदी जापान के दौरे पर गए हैं जहां उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती को नई ऊंचाई देने के लिए कई करारों में पर हस्ताक्षर किए।

Three youth gang rape teen in Muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सिखेड़ा पुलिस ने युवती को बरामद कर ककरौली पुलिस को सौंप दिया।

ककरौली थानाक्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी अपनी भाभी व मां के साथ रविवार रात घर के आंगन में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही संप्रदाय विशेष के पांच युवक वहां पहुंचे और किशोरी का अपहरण कर ले गए। सोमवार को युवती बदहवास हालत में सिखेड़ा के गांव मिर्जा टिल्ला के बाहर बाग में पड़ी मिली। खेत पर जाते लोगों की नजर पीड़िता पर पड़ी तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद ककरौली थाना पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, किशोरी के परिजन थाने पहुंच गए। पीड़िता के मुताबिक, कार में सवार पांच लोग उसे अगवा कर बाग में ले गए, जहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो लोग पहरा देते रहे।

घटना की सूचना पाकर ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार, प्रधान कादीपुर हरेंद्र सिंह व प्रधानपति बेलड़ा नरेश कुमार थाने पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन युवकों समेत पांच के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों के घर की लड़की से भी हुआ था दुष्कर्म

सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में नामजद हुए आरोपियों के परिवार की नाबालिग लड़की से भी एक सप्ताह पूर्व दुष्कर्म हुआ था। बताया जाता है कि आरोपियों के परिवार की लड़की को 25 अगस्त को घर से बुलाकर एक ट्यूबवेल पर दुष्कर्म करने के बाद नहर में धक्का देकर हत्या का प्रयास किया गया था। उस दौरान गंगनहर से रेत निकाल रहे लोगों ने पीड़िता को बाहर निकाला था। इस बाबत दर्ज मुकदमे में पीड़िता और उसके भाई समेत तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस मामले में सोमवार को युवती के धारा-164 के बयान दर्ज होने थे।

बदले की खातिर तो नहीं की वारदात?

एक सप्ताह पूर्व आरोपियों के परिवार की लड़की से दुष्कर्म हुआ था। ऐसे में चर्चा है कि कहीं आरोपियों ने उस घटना का बदला लेने के लिए तो वारदात को अंजाम नहीं दिया? हालांकि पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

पीड़िता के बयान और भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही कुछ कहना सही होगा।

-एचएन सिंह, एसएसपी

मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पीड़िता व उसके भाई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।

-कुलदीप सिंह, एसओ ककरौली