Showing posts with label Current News in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Current News in Hindi. Show all posts

Tuesday, 9 September 2014

Iraq crisis: Obama reaches out to Australian PM Tony Abbott

युद्धग्रस्त देश इराक में इस्लामी राज्य आतंकियों के खिलाफ एक वैश्रि्वक संगठन बनाने के अपने प्रयास को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबॉट से वहां के वर्तमान हालात पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस ने बताया कि ओबामा ने टेलिफोन के माध्यम से एबॉट को उत्तरी इराक में मानवीय सहायता करने को लेकर धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने इराक में जारी आतंकी घटनाओं पर विस्तार से चर्चा की। 

Hafiz Saeed blames India for devastating floods in Pakistan

जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। उसका कहना है कि भारत द्वारा बिना चेतावनी के जम्मू-कश्मीर स्थित डैम से पानी छोड़े जाने की वजह से देश के कई इलाकों में बाढ़ आई है।

एक कार्यक्रम में सईद ने कहा कि भारत ने अवैध बांध बनाकर नदियों के पानी की दिशा पाकिस्तान की तरफ मोड़ दी है। ऐसा करके वह पाकिस्तान को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाना चाहता है। यह पाकिस्तान पर युद्ध थोपने जैसा है। हमारी मांग है कि इसे तुरंत रोका जाए। जब बारिश नहीं होती है तो हमारी फसलें पानी के बिना खराब हो जाती हैं, लेकिन भारत ने बिना चेतावनी पानी छोड़कर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। पाकिस्तान और भारत में आई बाढ़ की वजह से अबतक 239 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ होने वाले उच्चस्तरीय बैठक को हाल ही में पाक द्वारा परोक्ष रूप से युद्ध को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए रद्द कर दिया था। मोदी द्वारा इस संबंध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लिखे गए पत्र को हाफिज सईद ने पाकिस्तानियों के साथ भद्दा मजाक बताया।

Pak Sikhs threaten countrywide protest against killings

पाकिस्तान में सिख समुदाय ने सुरक्षा प्रदान करने में सरकार की नाकामी के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी दी है। डॉन ऑनलाइन के अनुसार, ऑल पाकिस्तान हिंदू राइट्स मूवमेंट के अध्यक्ष हारून सर्ब दयाल ने सिख समुदाय के लोगों की हो रही हत्याओं पर चिंता व्यक्त की।

स्थानीय सिख नेता जनमोहन सिंह ने कहा कि बुधवार रात शहीदान बाजार में दुकान के अंदर अज्ञात हमलावरों ने उनके एक रिश्तेदार की हत्या कर दी। उन्होंने कहा, 'यह लक्षित हमलों में हमारे समुदाय के छठे या सातवें व्यक्ति की हत्या है। सरकार हत्यारों को पकड़ने और हमें सुरक्षा देने के प्रभावी कदम उठाने में नाकाम रही है।' सिख समुदाय के एक अन्य व्यापारी हरजीत सिंह की शनिवार को पेशावर में हत्या कर दी गई थी। जनमोहन ने सरकार से चुनाव सुधारों की मांग की, ताकि वे चुनाव के जरिए अपने समुदाय के लोगों को विधानसभाओं में भेज सकें।

Nitish kumar gets clean chit in Medicine scam

सूबे की सियासत को गर्माने वाले दवा घोटाले में नया मोड़ आ गया है। सीएम जीतन राम मांझी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की एजेंसी ही इसकी जांच करने में सक्षम है। किसी भी दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। नीतीश पर जांच की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को गलत आरोप लगाने की आदत है। हम खुद इसकी जांच कर लेंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा दवा एवं उपकरण की खरीद में अनियमितता रोकने के उद्देश्य के तहत 25 जुलाई 2010 को बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर निगम लिमिटेड (बीएमएसआइसीएल) का गठन किया गया। लेकिन, निगम अपने उद्देश्य से भटक गया और दवा कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए एनपीपीए दर से अधिक कीमत पर दवा की खरीद की गई। 300 फीसद से भी अधिक भुगतान कर दिया गया। कंपनियों को लाभ पहुंचाने के दौरान अधिकारियों ने न्यूनतम जांच करने की जरूरत नहीं समझी और ब्लैकलिस्टेड कंपनियां से दवा खरीद ली गयी। निगम द्वारा दवा खरीद में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया जाता रहा मगर राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले पर चुप्पी साधे रहे।

इधर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह ने तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अश्वनी चौबे पर घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे।

स्वास्थ्य मंत्री के बयान से कांग्रेस खफा

दवा घोटाले पर स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह के बयान से कांग्रेस खफा हो गई है। रामधनी सिंह ने दवा घोटाले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद का नाम ले लिया था। इस बयान पर कांग्रेस के प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि रामधनी सिंह ने गलत बयान दिया है। शकील अहमद स्वास्थ्य मंत्री नहीं बल्कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे उन्हें अपने बयान पर खेद जताना चाहिए। 

Medical problems were solved in Modi's office

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय में आ रही शिकायतों को निस्तारित कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए जहां जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जा रहा है वहीं जिला व महानगर इकाइयों ने भी अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी क्रम में मेडिकल से संबंधित शिकायतों को निस्तारित करने की जिम्मेदारी डा. ओपी मिश्र ने संभाली हैं।

वह क्लीनिक में बैठने के बाद दोपहर को मोदी कार्यालय पहुंच जाते हैं। इस दौरान चिकित्सा से संबंधित शिकायतों को निस्तारित करते हैं। इसमें आर्थिक सहायता के लिए पड़ी फरियाद में यह देखते हैं कि संबंधित रोग सरकारी आर्थिक सहायता की श्रेणी में आता है या नहीं। यदि मांग जायज है तो उसे पीएमओ भेजा जाता है।

सड़क के लिए व्यापारी पहुंचे

मोदी के संसदीय कार्यालय में सोमवार को काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे थे। उन्होंने मीरापुर बसहीं रोड को बनवाने की मांग की। इस संदर्भ में अब तक दो दर्जन से अधिक मांग पत्र अधिकारियों को सौंप चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। प्रतिनिधि मंडल में मृत्युंजय सोनकर, राजेश श्रीवास्तव, जगत सिंह, संजय वर्मा, बबलू, हीरा आदि प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे।

डा. केशव ने भी की फरियाद

संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के पूर्व रिसर्च एशोसिएट संप्रति अंशकालिक अध्यापक डा. केशव ओझा भी फरियाद लेकर पहुंचे थे। वे विकलांग हैं। उन्होंने अपनी सेवा को नियमित करने की मांग की। साथ ही उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया।

Cilic creates history, beat Nishikori to lift US Open

मारिन सिलिक ने यूएस ओपेन 2014 के मेंस सिंगल्स फाइनल में जापान के केई निशिकोरी को मात देते हुए खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। ये उनका व गोरान इवानसेविक (2001) के बाद किसी भी क्रोएशियाई द्वारा जीता गया पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। सिलिक ने खिताबी मुकाबले में निशिकोरी को 6-3, 6-3, 6-3 से मात दी।

14वीं वरीयता प्राप्त 25 वर्षीय क्रोएशियाई खिलाड़ी मारिन सिलिक को 12 महीनों पहले इसी टूर्नामेंट से बाहर बैठना पड़ा था क्योंकि उन्हें अपने विवादित डोपिंग प्रकरण के बाद उसका प्रतिबंध झेलना था लेकिन इस बार वो कोर्ट पर उतरे और उन्होंने कोई चूक नहीं की। आज सिलिक के कोच वही इवानसेविक हैं जो आखिरी बार 2001 में विंबलडन खिताब जीतकर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले क्रोएशियाई बने थे। अपना 28वां ग्रैंड स्लैम खेलने वाले सिलिक, पीट सैम्प्रास (17वीं वरीयता, 2002 यूएस ओपेन) के बाद सबसे कम रैंकिंग के साथ खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

जापान की तरफ से इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाले केई निशिकोरी पर सिलिक की जीत काबिलेतारीफ रही क्योंकि इस मैच में उन्होंने नौ में से आठ ब्रेक पोइंट्स बचाए, 17 एस जड़े और 38 विनर बनाए। दोनों खिलाड़ियों के खेल के साथ-साथ उनकी कद काठी भी चर्चा का विषय रही। जहां निशिकोरी 68 किलो वजन वाले 5 फुट 10 इंच के खिलाड़ी हैं वहीं सिलिक 82 किलो वजनी 6 फुट 6 इंच के बेहद लंबे टेनिस खिलाड़ी हैं।

BJP wants to riot in Uttar pradesh

केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री पर लगातार हमलावर रहे सपा प्रमुख ने सोमवार को खुफिया सूचना के हवाले से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव के प्रचार के दौरान मुलायम सिंह ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से ऐसी जानकारी मिली है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में दंगे कराना चाहती है।

मुलायम अपने पौत्र व मैनपुरी से पार्टी प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन में जनसभा कर रहे थे। मुलायम ने कहा कि भाजपा की विचारधारा ही लोगों को उकसाकर दंगा करवाने की रही है। उप्र के दो विधायकों ने मुरादाबाद व मुजफ्फरनगर में दंगे का माहौल बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके 'गुजरात मॉडल' में भी लोगों की हत्या की गई थी, अब वे इसे पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। क्या हत्याएं कराना ही गुजरात मॉडल है? भारतीय जनता पार्टी देश के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने के लिए एक बार फिर दंगे का सहारा लेना चाहती है। इसकी सूचना हमें खुफिया एजेंसियों से मिली है।

उप्र में किसानों के आत्महत्या मुद्दे पर मुलायम ने कहा कि गुजरात में इस साल 60 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि देश के विकास में 80 फीसद विकास किसानों और मुसलमानों ने किया है।

Modi to visit White House on September 29-30: US official

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 या 30 सितंबर को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आर्थिक विकास के साथ ही अन्य कूटनीतिक मामलों पर चर्चा होगी।

जोश के मुताबिक, राष्ट्रपति ओबामा मोदी का स्वागत करने और उनके मुताकात करने को उत्सुक हैं। मोदी के साथ मिलकर ओबामा आर्थिक विकास की दिशा में काम करना चाहते हैं। इससे न केवल दोनों देशों का बल्कि पूरी दुनिया का फायदा होगा।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला अमेरिका दौरा होगा। 2002 के गुजरात दंगों के बाद अमेरिका ने 2005 में मोदी को विजा देने से इनकार कर दिया था। उसके बाद मोदी ने कभी विजा के लिए आवेदन नहीं किया।

हालांकि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को सबसे पहले बधाई देने वालों में ओबामा भी शामिल थे। साथ ही उन्होंने मोदी को सितंबर मे अमेरिका आने का न्यौता भी दिया था।

Military personnel panicked run on railway platform

सेना में जवान हिमाचल प्रदेश के निवासी शशि पाल को दोपहर करीब ढाई बजे कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर बदहवास हालत में दौड़ते-भागते देखा गया। जिज्ञासा हुई क्या परेशानी है तो उनसे बात की।

पता चला कि शशि का तबादला कोटा से फैजाबाद हो गया। उन्होंने कोटा से ही परिवार व गृहस्थी के सामान सहित कोटा एक्सप्रेस पकड़ी। सारा सामान पार्सल बोगी में सील था। उन्होंने बताया कि फैजाबाद में उनका सामान नहीं उतारा गया। कुछ समझ में नहीं आया तो वहीं स्टेशन पर परिवार को उतार दिया और बोले कि आगे के स्टेशन पर सामान उतार कर लेते हुए आते हैं। इसके बाद तो एक के बाद एक स्टेशन आते गए और सभी जगहों पर पार्सल विभाग की लापरवाही का शिकार सेना का जवान बनारस तक पहुंच गया लेकिन सामान नहीं उतरवा सका।

शशि ने बताया कि बनारस में भी स्टेशन पर कहा तो बताया गया कि बाबू नहीं है ऐसा कहकर सामान नहीं उतारा गया। कई बार कहने पर जवाब मिला कि जाइए भाई परेशान क्यों होते हैं, रेलवे पर मुकदमा कर दीजिएगा।

बहरहाल शशि का सामान बनारस स्टेशन पर भी नहीं उतरा और ट्रेन आगे बढ़ गई। आगे किस स्टेशन पर सामान उतारा जा सका पता नहीं। उनके साथ ही बाराबंकी से अपनी बाइक पार्सल में बुक कराकर फैजाबाद के लिए चले अनिल की भी यही कहानी थी। उनकी बाइक बनारस तक नहीं उतारी गई और वह भी बेचारे एक से भले दो की तर्ज पर शशि के साथ हो लिए थे। शायद दोनों के सामान ट्रेन के आखिरी स्टेशन पटना पर उतारा गया हो, पक्के तौर पर कुछ कह नहीं सकते।

Monday, 8 September 2014

Attacked on young man to get married after change religion

रायबरेली में धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने वाले युवक और उसके परिवारवालों पर कल युवती के घर वालों और वकीलों ने हमला कर दिया। युवती शौहर के साथ कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। कचहरी में हमला होने की जानकारी पर पहुंचे पुलिस बल युवक और उसके घायल परिजनों को सुरक्षा घेरे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की तहरीर पर दो नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया गया है।

रायबरेली के सलोन क्षेत्र की निवासी एक युवती का पड़ोस के गांव पैगमपुर नई बाजार निवासी दूसरे संप्रदाय के युवक से करीब आठ वर्ष से प्रेम प्रसंग था। आठ मई को युवती ने घर छोडऩे के बाद धर्म परिवर्तन करके युवक से निकाह कर लिया। निकाह के बाद उसका नाम भी बदल गया। उधर, धर्म परिवर्तन के बाद निकाह होने की जानकारी होने पर युवती के परिवारीजन ने अपहरण तथा जबरन निकाह का मुकदमा कराते हुए आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई, लेकिन निकाह करने वाला युवक हाईकोर्ट से गिरफ्तारी न होने का स्टे ले आया। हाईकोर्ट के आदेश पर कल युवक पुलिस कस्टडी में अपने पिता, भाइयों के साथ सीजीएम कोर्ट नंबर नौ में युवती का बयान कराने को पहुंचा था।

कचहरी परिसर में पहुंचने पर युवती के भाइयों ने बहन से बात करने की बात कही। जैसे ही भाई बात करने लगे, पास मौजूद वकीलों ने आरोपी युवक के परिवारवालों पर हमला कर दिया। सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों की सूचना पर भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया। फोर्स ने तत्काल युवती और महताब सहित उसके परिवार के लोगों को सुरक्षा घेरे में ले लिया। उधर पिटाई से घायल युवक व उसके परिवार के सदस्यों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

एएसपी राममूरत यादव को पूछताछ में युवती ने बताया कि उसके पिता भी दीवानी कचहरी में वकील हैं। निकाह करने के लिए उससे किसी ने कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई है। वह दो माह की गर्भवती है। बाद में घायल पक्ष की तहरीर पर युवती के भाइयों को नामजद करने के साथ ही दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Massive rescue operations on, lakhs still stranded in Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर में भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच एनडीआरएफ और सेना ने मिलकर अब तक करीब 23 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। हालांकि लाखों लोगों को अब भी यहां मदद का इंतजार है। वहीं मौसम विभाग ने वादी में अगले तीन दिन तक बारिश न होने की बात कहकर सेना का हौसला बढ़ा दिया है।

इस बीच नेवी के मरीन कमांडो ने भी राज्य में मोर्चा संभाल लिया है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ के हालात पर मंगलवार को कैबिनेट सचिव ने एक बैठक बुलाई है जो राहत कार्यो और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करेगी।

वायु सेना के हेलीकॉप्टर और विमानों से दिन रात एक कर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में सेना लगी हुई है। राहत में जुटी सेना का ध्यान आज दक्षिण कश्मीर और श्रीनगर पर टिका है। यहां पर बाढ़ में फंसे करीब चार लाख लोगों को अब भी राहत का इंतजार है। सेना और एनडीआरएफ की दो टीमों को पंछेरी और उधमपुर में एयरड्रॉप किया गया है। यहां पर भूस्खलन होने की वजह से करीब तीस लोगों के लापता होने की खबर है।

श्रीनगर में सेना के आइएल 76 और एएन 32 विमानों से पूरी रात लोगों को यहां से निकालने का सिलसिला जारी रहा। सेना के हेलीकॉप्टरों और विमानों द्वारा इन सभी जगहों पर भारी मात्रा में दवाईयां, कंबल और खाने की सामग्री पहुंचाई जा रही है।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में साठ वर्षो में आई इस भीषण त्रासदी का मंजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपनी आंखों से देखा था। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए अतिरिक्त एक हजार करोड़ रुपये की तत्काल सहायता राशि भी उपलब्ध कराई थी। इसके लिए कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और गुलाम नबी आजाद उनकी जमकर तारीफ भी की है।

सेनाध्यक्ष ने भी साफ कर दिया है कि जब तक सेना के जवान आपदा में फंसे आखिरी व्यक्ति को सुरक्षित नहीं निकाल लेती है तब तक वे बैरक में वापस नहीं लौटेंगे। सेना के अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित जम्मू कश्मीर हाईवे को खोलने में अभी चार-पांच दिन और लगेंगे।

इस बीच खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी की यात्रा को एक बार फिर से रोक दिया गया है। सोमवार सुबह भवन की ओर रवाना किए गए 25 हजार श्रद्धालुओं में से पांच हजार को पहले पड़ाव दर्शनी ड्योढ़ी से लौटा दिया गया, जबकि आगे बढ़ चुके करीब 20 हजार यात्रियों को चरण पादुका, अ‌र्द्धकुंवारी, सांझीछत सहित अन्य स्थानों पर रोक दिया गया है। रोके जाने से पूर्व जो श्रद्धालु आगे बढ़ गए थे उन्होंने दर्शन किए।

SC grants Centre time till October 10 to reply about the outcome

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के भविष्य को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई नौ अक्टूबर तक के लिए टाल दी। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के वकील ने दलील दी कि अभी इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रपति को भेजी गई सिफारिश पर कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने कोर्ट से कहा कि वह अभी इस बारे में कोई समय सीमा नहीं दे सकते हैं कि राष्ट्रपति की तरफ से जवाब आने में कितना समय और लगेगा, लिहाजा उन्हें एक माह की मोहलत दी जाए।

कोर्ट ने उनकी दलील को मानते हुए सुनवाई को टाल दिया। अब इस मामले में दस अक्टूबर को सुनवाई होगी। आम आदमी पार्टी की तरफ से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील फली नरीमन ने इस संबंध में कोर्ट से जल्द फैसला करने का आग्रह किया था।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आप द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन पर भी फिलहाल विचार करने से मना कर दिया है। कोर्ट ने आप द्वारा दिए जा रहे एक हलफनामे को स्वीकार करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि फिलहाल वह दिल्ली में सरकार के गठन को लेकर ही अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। ऐसे में वह इस हलफनामे को स्वीकार नहीं कर सकते हैं। आप ने इस हलफनामे में स्टिंग ऑपरेशन के बाबत जानकारी थी। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान यह भी साफ कर दिया है कि वह आगे भी इस स्टिंग पर सुनवाई शायद ही करेगी।

आज कोर्ट की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वह कोर्ट के समक्ष कई बातों को रखेंगे। उन्होंने आज स्टिंग का वीडियो कोर्ट में सौंपने की भी बात कही थी। हालांकि कोर्ट द्वारा सुनवाई टाले जाने के बाद दिल्ली में सरकार को लेकर असमंजस की स्थिति बरकरार है। 

Salute of bravery

छेड़छाड़ के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान में पढ़ने वालीं मिजोरम की बेटियां ऐसी मर्दानी बनीं कि शोहदे के साथ पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस चौकी में घुसकर छेड़ने वाले को बुरी तरह पीटा। छेड़खानी की खबर मिली तो दर्जनों छात्राएं हॉस्टल की मैस से चाकू लेकर दौड़ पड़ीं। मर्दानियों के तेवर से चौकी पर अफरातफरी मच गई।

केंद्रीय हिंदी संस्थान में हिंदी का विशेष कोर्स करने आई मिजोरम की दो छात्राएं सोमवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वे मोबाइल रीचार्ज कराने को खंदारी चौराहे स्थित बाजार गई थीं। यहां मऊ रोड पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से रुपये निकालकर वे बाहर निकल रही थी। इसी बीच बाहर आए शोहदे ने उन्हें रोक लिया। वह छात्राओं से रुपये मांगने लगा।

मना करने पर उसने हाथ फैलाकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद जबर्दस्ती करने लगा। भीड़भाड़ वाले इलाके में शोहदे की हरकत से एक छात्रा अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ी। मगर, दूसरी छात्रा ने मोर्चा संभाल लिया। बचाव को आवाज लगाने पर किसी को आते हुए नहीं देखा तो उसने शोहदे को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद हॉस्टल में फोन कर साथी छात्राओं को बुलाया।

इसी बीच कुछ स्थानीय लोग उनके साथ आ गए। वे शोहदे को लेकर पुलिस चौकी पर पहुंच गए। हॉस्टल से करीब दो दर्जन से अधिक छात्राएं और कुछ छात्र वहां पहुंच गए।

उनके साथ पहुंचे प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) के जवानों ने कुछ नहीं किया तो वे खुद पुलिस चौकी में घुस गई। रोकने के बाद उन्होंने चौकी में घुसकर जमकर शोहदे की पिटाई की। इंस्पेक्टर न्यू आगरा तसनीम अहमद रिजवी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर अश्लील हरकतें करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अलीगढ़ का है शोहदा:

पकड़े गए शोहदे ने अपना नाम अलीगढ़ के बन्ना देवी क्षेत्र में शिव पुरी कॉलोनी निवासी गजराज सिंह बताया। छात्रा द्वारा दी गई तहरीर में उसका नाम और पता भी अंकित किया गया है।

Dhoni tried to calm Cricket Fans

भारतीय क्रिकेट टीम की एकमात्र टी-20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद क्रिकेट फैंस टीम इंडिया के कप्तान धौनी पर नाराज हैं। उन्होंने यह नाराजगी सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर जाहिर की, लेकिन धौनी ने भी ट्विटर पर ही अपनी सफाई देते हुए फैंस को शांत करने की कोशिश की।

मैच में भारत की जीत लगभग तय थी, लेकिन आखिरी ओवर में धौनी ने अति आत्मविश्वास दिखाते हुए जान-बूझकर एक रन नहीं लिया। भारत को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों पर पांच रन बनाने थे। पांचवीं गेंद पर धौनी ने जोरदार प्रहार किया। सिंगल का पूरा मौका होने के बावजूद वह रन लेने के लिए नहीं दौड़े और दूसरे छोर पर खड़े अंबाती रायुडू को वापस भेज दिया। अब जीत के लिए आखिरी गेंद पर धौनी को छक्का मारना था, जो कि वह नहीं कर पाए। अगर रायुडू स्ट्राइक पर आते तो आखिरी गेंद पर उन्हें चौका मारना होता। धौनी ने इस विवादास्पद फैसले का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रायुडू गेंद को मिडल कर पा रहे थे जबकि रायुडू नहीं कर पा रहे थे, ऐसे में उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखना बेहतर समझा।

Another South Indian actress arrested in sex racket

तेलुगु और हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता बसु को सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं बीता था कि एक और अभिनेत्री देह व्यापार के आरोप में धरी गई है।

एक वेबसाइट ने खबर दी है कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर से दिव्या श्री नाम की साउथ इंडियन अभिनेत्री को पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को वहां एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी और जब पुलिस ने वहां एक घर पर छापा मारा तो ये अभिनेत्री रंगे हाथों पकड़ी गई।

खबर है कि दिव्या श्री के साथ कई दूसरी अभिनेत्रियां और मॉडल भी गिरफ्तार की गई हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि इस रैकेट को भी वही लोग तो नहीं चला रहे थे, जिसमें पिछले हफ्ते हैदराबाद से अभिनेत्री श्वेता बसु रंगे हाथ पकड़ी गई थी।

Wednesday, 3 September 2014

Amit shah visit today mumbai

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को संबोधित करने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। पार्टी की कमान संभालने के बाद उनका यहां का यह पहला दौरा है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में अब केवल दो माह का समय शेष बचा है। लेकिन अभी तक शिवसेना से पार्टी की सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। ऐसी खबर भी है कि शाह मातो श्री भी नहीं जाएंगे और शिवसेना प्रमुख से भी कोई मुलाकात निश्चित नहीं है। लिहाजा इसको दोनों पार्टियों के बीच उभरती एक दरार के रूप में देखा जा रहा है। वहीं शिवसेना की ओर से अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है।

हालांकि शिवसेना ने मामले को तूल न देते हुए किसी तरह का मतभेद न होने की बात कही है। अमित शाह के मुंबई पहुंचने से पहले भाजपाइयों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी पूरी कर ली है। पूरे मुंबई में जगह-जगह पर अमित शाह के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं शिवसेना ने भी कई ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बालासाहेब ठाकरे से आशीर्वाद लेते दिखाया गया है।

सेना-भाजपा पर बढ़ रहा छोटे दलों का दबाव

शिवसेना-भाजपा गठबंधन अभी विधानसभा चुनाव के लिए आपस में सीटों का बंटवारा नहीं कर सके हैं जबकि इनके साथ आए छोटे दल भी अब अपना हिस्सा पाने के लिए दबाव बढ़ाने लगे हैं। बुधवार को रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) ने चेतावनी दे दी है कि यदि शिवसेना-भाजपा ने शीघ्र ही उसे मिलने वाली सीटों पर फैसला नहीं किया तो वह अपना निर्णय स्वयं करने के लिए स्वतंत्र होगी।

इसी तरह दो दिन पहले राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेता महादेव जानकर ने भी आरोप लगाया था कि उनके हिस्से की सीटें देने के लिए शिवसेना बात करने को तैयार नहीं हो रही है। बता दें कि पिछले 25 साल से सफलतापूर्वक गठबंधन चलाती आ रही शिवसेना-भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले राज्य के चार छोटे दलों को अपने साथ जोड़कर अपने गठबंधन को महागठबंधन का रूप दे दिया था।

इन छोटे दलों का राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों एवं विभिन्न वर्गो में अच्छा प्रभाव है। जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में शिवसेना-भाजपा को भी मिला और महागठबंधन राज्य की 48 में से 42 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रहा। अब विधानसभा चुनाव में भी ये दल अपने लिए अच्छी-खासी सीटों की मांग कर रहे हैं। अभी अपने बीच ही सीटों का बंटवारा न कर सकीं शिवसेना-भाजपा इन छोटे साथियों को भी लटकाए बैठी हैं जिससे इनमें बेचैनी बढ़ती जा रही है।

ये दल चाहते हैं कि इनकी सीटों का फैसला जल्दी हो, ताकि ये उन सीटों के लिए उचित उममीदवार का चयन कर चुनाव की तैयारी कर सकें। यह गुत्थी आसानी से सुलझती दिखाई नहीं देती क्योंकिगुरुवार को मुंबई आ रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ शिवसेना नेताओं की भी कोई मुलाकात स्थानीय भाजपा नेताओं ने तय नहीं की है। महागठबंधन के दो बड़े दलों का मसला सुलझे बिना छोटे दलों की बात भी शुरू नहीं की जा सकती। 

We will destroy isis, says obama

आइएस की खुली चेतावनी तथा एक और अमेरिकी पत्रकार का सिर कलम करने की घटना के बाद ओबामा ने कड़े तेवर दिखाए हैं। ओबामा ने कहा कि इस्लामिक स्टेट [आइएस] को तबाह कर दिया जाएगा। इसके लिए स्थानीय स्तर पर गठजोड़ तैयार किया जाएगा।

विशेषज्ञों की जांच में आइएस द्वारा जारी पत्रकार स्टीवन सॉटलोफ की हत्या का वीडियो प्रामाणिक पाए जाने के बाद ओबामा ने कहा कि यह आतंकियों द्वारा की गई हिंसा की बेहद वीभत्स घटना है। उन्होंने कहा, 'आइएस को तबाह और नेस्तनाबूद करने का हमारा लक्ष्य स्पष्ट है। यह सिर्फ इराक के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और साथ ही अमेरिका के लिए भी खतरा बन चुका है।'

ओबामा ने कहा, 'जिन्होंने अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने की गलती की है, उन्हें पता होना चाहिए कि हम उन्हें भूलेंगे नहीं। हमारी पहुंच बहुत दूर तक है और इंसाफ होकर रहेगा।' हालांकि ओबामा ने कहा कि सीरिया में स्थिति को देखते हुए आइएस के खात्मे में थोड़ा वक्त लग सकता है। इराक में हवाई हमलों को ओबामा ने कारगर बताया। आइएस के खिलाफ क्षेत्रीय गठजोड़ के लिए विदेश मंत्री जॉन केरी, रक्षामंत्री चक हेगल और आतंकनिरोधी सलाहकार लिसा मोनाको मध्यपूर्व के देशों का दौरा करेंगे।

दूसरी ओर ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी इस हत्या की निंदा की। वीडियो में एक ब्रिटिश नागरिक को मारने की धमकी के बाद उन्होंने आइएस से निपटने की रणनीति पर सुरक्षा प्रमुख के साथ विमर्श किया। ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि फोले और स्टीवन का सिर कलम करने वाला एक ही व्यक्ति है और वह ब्रिटिश नागरिक है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिका ने बगदाद में राजनयिकों और अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए विदेश मंत्रालय के अनुरोध पर 350 अतिरिक्त सैनिक भेजने का फैसला लिया। इराक में अमेरिकी सैनिकों की संख्या हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि अमेरिकी सैनिक वहां जमीनी लड़ाई में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। 

Cricketer Ahmed Shehzad asks Dilshan to convert his religion

 अब धर्म से जुड़े मामलों ने खेल के मैदान का भी रुख कर लिया है। एक विवादास्पद वीडियो के जरिए खुलासा हुआ है कि पिछले शनिवार पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए वनडे मैच के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज अहमद शहजाद ने श्रीलंकाई दिग्गज खिलाड़ी को मैदान पर ही ये सुझाव दे डाला कि वो अपना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन जाएं।

खबरों व इस वीडियो के मुताबिक श्रीलंका के घरेलू मैदान दांबुला पर हुए इस वनडे मैच के बाद जब खिलाड़ी पवेलियन वापस लौट रहे थे तो पाकिस्तान के अहमद शहजाद ने दिलशान के करीब जाकर उनसे कहा, 'अगर तुम मुस्लिम नहीं हो और तुम मुस्लिम बन जाते हो तो तुम जीवन में कुछ भी करो, तुम्हें जन्नत नसीब होगी।' इस वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने इस कदर तूल पकड़ा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अब इसकी जांच में जुट गया। खबरों के मुताबिक पीसीबी ने जब अहमद शहजाद को इस मुद्दे पर पूछताछ करने के लिए अपने मुख्यालय बुलाया तो अहमद शहजाद ने कहा कि ये दिलशान के साथ उनकी निजी बातचीत थी और कुछ नहीं। हालांकि पीसीबी ने कहा है कि वे अब भी इस मामले की पड़ताल कर रहे हैं।

दिलशान एक मुस्लिम पिता और एक बौद्ध मां की संतान हैं। शुरुआत में उनका नाम तुवान मोहम्मद दिलशान लेकिन 1999 में अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के आगाज के तुरंत बाद ही उन्होंने अपना नाम बदलकर तिलकरत्ने मुदियानसेलागे दिलशान कर लिया व पूरी तरह सिंहालीज-बौद्ध धर्म को अपना लिया। जिस मैच में अहमद शहजाद और दिलशान के बीच हुई ये बातचीत कैमरे में कैद हुई, उस वनडे में दिलशान ने नाबाद 50 रनों की शानदार पारी खेली थी और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई थी।

Australia PM Tony Abbott Arrives in India, Nuclear Deal Likely on Agenda

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबॉट दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरुवार सुबह यहां पहुंचे। उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने रणनीतिक संबंधों को गहरा करने तथा द्विपक्षीय व्यापार एवं वाणिज्य को मजबूती देने के उपायों पर विचार करेंगे। ऐसे भी संकेत हैं कि एबॉट की इस यात्रा के दौरान दोनो देशों के बीच परमाणु करार हो सकता है। प्रधानमंत्री एबॉट गुरुवार सुबह विमान से भारत की वित्तीय राजधानी पहुंचे।

आज का दिन वह मुंबई में बिताएंगे और इस दौरान वह प्रमुख उद्योगपतियों और कुछ चुनिंदा भारतीय मुख्य कार्यपालक अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। एबॉट आज ऑस्ट्रेलिया सरकार की भारत में न्यू कोलंबो प्लान के लॉन्च के लिए आयोजित समारोह में भी शामिल होंगे। इसके अलावा वह भारतीय क्रिकेट क्लब में ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और ब्रेट ली द्वारा युवा क्रिकेटरों को सम्मानित किए जाने वाले समारोह में भी शिरकत करेंगे। इस समारोह मे एबॉट के साथ-साथ महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी शामिल होंगे।

Actress took to prostitution after running out of money

तेलुगु फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री श्वेता बसु को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ कई व्यापारी भी गिरफ्तार किए गए हैं। हैदराबाद पुलिस ने श्वेता पर एक बड़े सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक श्वेता ने फिल्में न मिलने के कारण पैसे की तंगी के चलते इस धंधे में उतरने की बात स्वीकार की है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार को एक छापे के दौरान आपत्तिजनक अवस्था में बंजारा हिल्स स्थित एक होटल में गिरफ्तार किया गया। 23 साल की श्वेता ने विशाल भारद्वाज की चर्चित फिल्म मकड़ी में बाल कलाकार की हैसियत से काम किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें 2002 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। बाद में उन्होंने एक और चर्चित हिंदी फिल्म इकबाल में भी काम किया। इसके अलावा उन्होंने टीवी धारावाहिक कहानी घर-घर की और करिश्मा का करिश्मा में भी काम किया।

श्वेता पिछले कुछ समय से हैदराबाद में रहकर तेलुगु फिल्मों में काम कर रही थीं। गिरफ्तारी के बाद श्वेता ने एक बयान जारी कर सफाई दी है कि उनके पास पैसे नहीं थे और परिवार को सहारा देने के लिए उन्होंने मजबूरी में इस पेशे में कदम रखा। श्वेता के मुताबिक उनके लिए सारे रास्ते बंद हो गए थे और वह असहाय थीं। उन्होंने कहा है कि मेरी जैसी स्थिति अन्य अभिनेत्रियों की भी है।