Showing posts with label news in hindi. Show all posts
Showing posts with label news in hindi. Show all posts

Monday, 4 July 2016

सलमान की 'सुल्‍तान' रिलीज से पहले पाकिस्‍तान में हिट, टूट सकता है ये रिकॉर्ड

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सुल्तान' का भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। हालांकि ईद के हफ्ते में 'सुल्तान' को पाक बॉक्स ऑफिस पर चार हॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ दो पाकिस्तानी फिल्में भी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। लेकिन पाकिस्तान के फिल्म जानकारों की मानें तो सलमान की 'सुल्तान' पिछले साल की हिट पाक मूवी के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'सुल्तान' पाकिस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म हो सकती है। पिछले साल पाकिस्तान में सबसे बड़ी हिट फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' रही थी। जानकारों की मानें तो इस साल उसका रिकॉर्ड टूट सकता है। पाक फिल्म इंडस्ट्री के जानकार नदीम महंदीवाला की मानें तो पाकिस्तान में 'सुल्तान' के पहले पांच दिनों के सभी शोज की एडवांस बुकिंग हो गई है।

उधर जियो फिल्म के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर ने कहा, 'इस ईद के मौके पर सलमान खान की 'सुल्तान' पाक बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है। ऐसा भी संभव है कि पिछले साल 'जवानी फिर नहीं आनी' द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड ये फिल्म तोड़ दे।'

फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' ने पाक बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती तीन दिनों में 74.5 मिलियन का रिकॉर्ड कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म का कुल कलेक्शन 465 मिलियन रहा था। यह पाकिस्तानी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा बिजनेस करने वाली फिल्म है।  Read more http://www.jagran.com/

Tuesday, 28 June 2016

भाजपा ने स्वामी प्रसाद के लिए खोले दरवाजे, एक जुलाई को दिखाएंगे ताकत

बसपा से बागी हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने भले ही अपने पत्ते नहीं खोले हों लेकिन उनके प्रति भाजपा का रुख सकारात्मक है। उधर स्वामी प्रसाद आगामी एक जुलाई को प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन सफल बनाने की कोशिश में जीजान से जुटे हैं क्योंकि सम्मेलन से ही उनका सियासी कद तय होगा।

बसपा के बगावत के बाद स्वामी प्रसाद को अपेक्षित समर्थन न मिलने से समर्थकों के बेचैनी है और एक राय नहीं हो पा रहे है। एक खेमा अलग दल बनाने के लिए माहौल बना रहा है तो भाजपा में शामिल होने की लाबिंग करने वाले भी कम नहीं। वहीं, कुछ समर्थक कांग्रेस के नजदीकी बढ़ाने के तर्क गिना रहे हैं। कांग्रेस से मेल करने की पैरोकारी करने वालों का कहना है कि भाजपा में उन्हें पर्याप्त सम्मान नहीं मिल सकेगा और समर्थकों को भी टिकट दिलाने का संशय रहेगा।

इस ऊहापोह की स्थिति में उलझे स्वामी प्रसाद एक जुलाई को अपेक्षित भीड़ न जुटा सके तो किरकिरी होगी। इसलिए तोलमोल करने से पहले स्वामी समर्थक पूरी ताकत से सम्मेलन को सफल बनाने में जुटे हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस नेता भी स्वामी प्रसाद के सम्मेलन पर नजर लगाए है। सम्मेलन कामयाब रहेगा तब ही स्वामी को साथ में लेने का फायदा होगा।

उधर, स्वामी को पार्टी में शामिल कराने के संदर्भ में जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह आना तो चाहें। शाह ने कहा कि स्वच्छ और संघर्षशील छवि के लोगों को भाजपा जरूर अवसर देगी। जागरण फोरम में आए अमित शाह से जब यह बात उठी कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बगावत की मायावती को भनक नहीं लगी वरना उन्हें बाहर कर देती तो अमित शाह का कहना था कि मायावती बहुत दिन से स्वामी का तेवर देख रही थी लेकिन वह स्वामी प्रसाद को बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी।

MTCR में भारत की कामयाबी पर भड़का चीन, भारतीयों को बताया पाखंडी

चीन अपने आप को भारत का दोस्त कहता है, लेकिन हकीकत में उसकी सोच कुछ और होती है। एनएसजी में भारत की दावेदारी पर उसने गोलमोल जवाब दिया कि उसे किसी तरह की दिक्कत नहीं है। लेकिन नियम-कानून से इतर भारत का समर्थन वो कैसे कर सकता है। एनएसजी में दावेदारी न मिलने से निराश भारतीयों में उत्साह का संचार हुआ जब मिसाइल तकनीक नियंत्रण समूह का भारत पूर्ण सदस्य़ बन गया । लेकिन चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी को ये सब अच्छा नहीं लगा। ग्लोबल टाइम्स ने एडिटोरियल में भारतीयों को स्वार्थी, पाखंडी और अनैतिक करार दिया।

ग्लोबल टाइम्स के संपादकीय में ये भी कहा गया है कि भारतीयों में राष्ट्रवाद की कमी है। वे पश्चिमी देशों के बीच भागकर खुद का नुकसान कर रहे हैं। एनएसजी पर मिली नाकामी पर भारतीय मीडिया और राजनेता चीन को कोस रहे हैं। लेकिन वे अपनी कमी पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


पेपर में कहा गया है कि ये बात समझ के बाहर है कि अमेरिका के पीछे भारत क्यों भाग रहा है। अमेरिकी ही पूरा विश्व नहीं है। अगर अमेरिका अब भारत की तरफदारी कर रहा है तो इसका अर्थ ये नही है कि पूरा विश्व भारत का समर्थन करेगा। हकीकत ये है कि भारत के प्रति अमेरिकी विदेश नीति सिर्फ और सिर्फ चीन को नियंत्रित करने की है। भारतीयों को राष्ट्रवाद को समझने और सीखने की जरुरत है।

भारतीयों को खुद से व्यवहार को सीखने की जरुरत है। एक तरफ आप सुपर पावर बनने का सपना देखते हैं। तो ये समझना होगा कि सुपर पावर अपनी शर्तों पर नीतियों को प्रभावित करते हैं। चीन नियमों को तरजीह देता है। नियम ये है कि एनएसजी में दावेदारी के लिए एनपीटी पर हस्ताक्षर होने चाहिए। चीन ने सिर्फ नियमों का हवाला दिया था। इस मुद्दे पर भारत की तरफ से बेवजह की टिप्पणी की जा रही है। 

रिजल्ट घोटाला : नाबालिग रूबी को जेल भेज फंसी पटना पुलिस, अब होगा मुकदमा

बिहार बोर्ड की इंटर आर्ट्स टॉपर रही रूबी राय के मामले में पटना पुलिस जुवेनाइल जस्टिस (जेजे) एक्ट के उल्लंघन मामले में फंस सकती है। नाबालिग होने के बावजूद रूबी के साथ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के नियमों का पालन नहीं किया गया। नियमों के उल्लंघन के मामले में सामाजिक संगठन 'प्रयास' द्वारा दो दिनों में पटना हाईकोर्ट में रिट दायर की जाएगी। मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में सख्ती दिखाई है।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को मानवाधिकार आयोग की टीम ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय पहुंचकर रूबी की उम्र और उसकी गिरफ्तारी से जुड़े मुद्दों पर सचिव से पूछताछ की। आयोग ने संकेत दिए कि वह पटना पुलिस से इस मामले में पूछताछ करेगी क्योंकि रूबी को गिरफ्तार करने में किशोर न्याय बोर्ड के मानदंडों का पालन नहीं हुआ।

सादी वर्दी में पकडऩा था रूबी को

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पूर्व सदस्य डीके मिश्रा एवं सामाजिक संगठन 'प्रयास' के स्टेट प्रोग्राम निदेशक सुरेश कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने कानून का उल्लंघन किया। कहा कि नियम के अनुसार रूबी को पटना पुलिस को सादी वर्दी में पकडऩा चाहिए था। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष उपस्थित करना चाहिए था। लेकिन, उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

बाल अधिकार का उल्लंघन

उन्होंने कहा कि यह बाल अधिकार एवं जेजे एक्ट के नियमों का उल्लघंन है। जघन्य अपराध में भी पुलिस किसी किशोर को जेल नहीं भेज सकती है। रूबी का मामला तो जघन्य अपराध में आता ही नहीं है। ऐसे में न्यायालय एवं जेल भेजना गलत है।

पहचान नहीं करनी थी उजागर

कहा गया कि पुलिस को जेजे एक्ट की धारा 74 के तहत किशोरी की पहचान उजागर नहीं करनी चाहिए थी, लेकिन इसका ख्याल नहीं रखा गया।

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के कार्यक्रम की हुई घोषणा, जानें- कब और कहां होंगे मैच

बीसीसीआइ ने आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के मैचों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड टीम भारतीय दौरे पर तीन टेस्ट और पांच वनडे मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सितंबर 22-26 सिंतबर के बीच खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने पिछले साल 2012 में भारत का दौरा किया था, जब वे टेस्ट मैचों की सीरीज 0-2 से हार गई थी, लेकिन उसने दो मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली थी। न्यूजीलैंड का ये भारतीय दौरा काफी लंबा होगा इसमें पहला टेस्ट मैच 22 सिंतबर से शुरू होकर आखिरी वनडे मैच 29 अक्टूबर को खेला जाएगा।

 यहां होंगे भारत के टेस्ट मैचों का आयोजन

1 टेस्ट: ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर - सितंबर 22-26

2 टेस्ट: होल्कर स्टेडियम, इंदौर - 30 सितंबर - अक्टूबर 4

3 टेस्ट: ईडन गार्डन, कोलकाता - अक्टूबर 8-12

वनडे मैचों का आयोजन

1 वनडे: एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला - अक्टूबर 16

2 वनडे: फिरोजशाह कोटला, नई दिल्ली - 19 अक्टूबर

3 वनडे: पीसीए स्टेडियम, मोहाली - अक्टूबर 23

4 वनडे: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम, रांची - 26 अक्टूबर

5 वीं वनडे: डॉ Y.S राजशेखर रेड्डी स्टेडियम, विशाखापट्टनम - 29 अक्टूबर

आलिया भट्ट ने बताया, कैसा लगता है जब होता है बलात्‍कार...

फिल्म 'उड़ता पंजाब' का जब ट्रेलर सामने आया था, तभी से आलिया भट्ट के किरदार की तारीफ शुरू हो गई थी। फिल्म रिलीज होने के बाद आलिया के पिता महेश भट्ट समेत सभी उनकी एक्टिंग की सराहना कर रहे हैं। शाहिद ने तो यहां तक कह दिया कि इस रोल के लिए आलिया को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। आलिया भट्ट ने स्पॉटब्वॉय.कॉम को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि एक ऐसी लड़की का किरदार निभाना आसान नहीं था, जिसके साथ कई बार रेप होता है।

शाहिद कपूर का कहना है कि आलिया ने 'उड़ता पंजाब' के बेहतरीन काम किया है। इसके लिए आलिया को नेशनल अवार्ड मिलना चाहिए। आलिया कहती हैं, 'शाहिद तब से यह बात कह रहे हैं, जब से मैंने यह फिल्म साइन की है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले शाहिद ने मुझसे कहा था कि अगर मैंने इस रोल को अच्छे से किया, तो मेरा नेशनल अवार्ड पक्का है। शाहिद बहुत अच्छे इंसान हैं।'

फिल्मों को सेंसर की जरूरत नहीं

आलिया ने कहा, 'देखिए, फिल्मों को सेंसर की कोई जरूरत नहीं है। आप एक फिल्ममेकर को नहीं बता सकते कि वो अपनी फिल्म में क्या रखे और क्या डिलीज करे। फिल्ममेकर्स बहुत जिम्मेदारी के साथ फिल्में बनाते हैं।

मां ने फिल्म देखी और रो पड़ीं

आलिया ने बताया कि जब उड़ता पंजाब रिलीज हुई तो उनकी मां सोनी राजदान शहर में नहीं थीं। उनकी मां ने तीन दिन बाद ये फिल्म देखी। आलिया ने बताया कि उनकी मां फिल्म देखने के बाद सीधे उनके पास आई, उनका हाथ जोर से पकड़ा और रोने लगीं। सोनी को बेटी की फिल्म बहुत पसंद आई।  Read more http://www.jagran.com/

Friday, 24 June 2016

ब्रेक्सिट की वजह से निवेशकों को हुआ 4 लाख करोड़ रूपये का नुकसान

ब्रिटेन के यूरोपियन यूनियन से बाहर निकलने यानि ब्रेक्सिट की खबर से भारतीय निवेशकों को आज मिनटों में करीब 4 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है।

यूरोपीय संघ के खिलाफ वोटिंग के रूझान सामने आने के बाद बाजार खुलते ही जबरदस्त बिकवाली हावी हो गई जिससे कुछ मिनटो में ही निवेशकों को 98 लाख करोड़ रूपये का नुकसान हो गया। हालांकि कल के कारोबार के बाद ही ब्रेक्सिट की आशंका से निवेशकों को 101.4 करोड़ रूपये का नुकसान हो गया था।

आज कारोबारी सत्र के पहले घंटे में ही सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा गिर गया जिसके बाद आरबीआई ने फॉरेक्स मार्केट में लिक्विडीटि को बढ़ाकर और कुछ घऱेलु संस्थानों में उनके निचले स्तर पर पैसा लगाकर बाजार को थोड़ा सा संभालाने की कोशिश की।

इसके बावजूद सेंसेक्स फिलहाल 950 अंकों की गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहा है। बीएसई के सभी 30 शेयर फिलहाल लाल निशान पर हैं जिनमें से कुछ ब्लू चिप्स कंपनियों जैसे टाटा मोटर्स और टाटा स्टील के शेयरों में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है क्योंकि उन्होंने ब्रिटेन में बड़ी संख्या में निवेश किया था।

आने वाले समय में यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के बाद यूरोपीय यूनियन की अर्थव्यवस्था के गिरने की उम्मीद है साथ ही साथ भारतीय निवेशकों को भी अब ब्रिटेन में निवेश करने के लिए नए सिरे से योजना बनाने की आवश्यता होगी।

Tuesday, 21 June 2016

जानिए, व्हाइट हाउस से जाने के बाद क्या करेंगे बराक ओबामा

अमेरीकी राष्ट्रपति बराक अोबामा 20 जनवरी को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद क्या करेंगे, सवाल तो बड़ा है, जवाब उससे भी मजेदार। दरअसल, यह जिक्र तब छिड़ा जब 55 साल के बराक ओबामा सिलेक्ट यूएसए के विदेशी निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

ओबामा ने यह कहा
ओबामा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं 7 महीनों में जॉब मार्केट में आ जाऊंगा और मुझे यहां (सम्मेलन में) आने पर खुशी है। जल्द ही मैं लिंक्डइन से जुड़ रहा हूं। देखते हैं आगे क्या होता है। हालांकि इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका बिजनेस करने के लिहाज से बहुत खास जगह है।

ऐसा पहली बार नहीं है
यह कोई पहली बार नहीं है कि ओबामा ने व्यावसायिक नेटवर्किंग साइट लिंक्डइन को लेकर कोई मजाक किया हो। लिंक्डइन को हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 26.2 करोड़ में खरीदा है। फरवरी में ही ओबामा ने सोशल प्लेटफार्म पर करियर सलाह, संपर्क, और जॉब ऑफर के लिए चलने वाले युवा कार्यक्रमों पर विचार पोस्ट किए थे।

काम के पहले अनुभव के बारे में भी बताया
उन्होंने इस मौके पर अपने पहले कार्य अनुभव के बारे में भी बताया जब उन्होंने बस्किन रॉबिन्स में आइसक्रीम वेंडर के तौर पर काम किया था। उन्होंने बताया कि मेरी पहली नौकरी कोई ग्लैमरस तो नहीं थी, लेकिन उससे बहुत कुछ सीखने को मिला। जिम्मदारी, कड़ी मेहनत, काम और परिवार, दोस्तों, स्कूल के बीच संतुलन करना भी वहीं सीखा।  Read more http://www.jagran.com/

सलमान के बिगड़े बोल पर महिला आयोग सख्त, 7 दिन में मांगा जवाब

बोलने को तो सलमान बोल गए पर उनके एक बयान से हंगामा मच गया। ईद के मौके पर आने वाली अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे सलमान ने एक सीन की एक्टिंग का उल्लेख करते हुए खुद की तुलना रेप पीड़िता से कर दी... इसके बाद तो सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने शुरू हो गए। इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सलमान खान को इस बयान के लिए नोटिस भेजकर उनसे जवाब तलब किया है। सलमान के बचाव के लिए उनके पिता सलीम खान आगे आए हैं।

उन्होंने ट्वीट कर, बेटे के बोल को गलत करार दिया पर यह भी कहा, ‘सलमान के बयान गलत हैं लेकिन इसके पीछे इरादे गलत नहीं थे।

राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख, ललिता कुमारामंगलम ने कहा, ‘यह बहुत दुख की बात है। सलमान खान हैं तो कुछ भी नहीं बोल सकते।‘ आयोग ने सलमान खान को एक पत्र लिखा है जिसमें उनके द्वारा दिए गए विवादित बयान के पीछे कारण पूछा है।

भाजपा सांसद शायना एनसी ने ट्वीट में कहा ‘हो सकता है कि गलती से सलमान की जुबान फिसल गयी हो, खैर कारण जो भी हो उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

फिल्म 'सुल्तान' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इसमें सलमान एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। इस संबंध में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान से पूछा गया कि रिंग में पहलवानों के साथ दंगल कर उन्हें कैसा महसूस हुआ? इस पर सलमान खान ने कहा, 'इस दौरान मुझे ग्राउंड में काफी उठापटक करनी थी। मुझे 120 किलोग्राम के शख्स को 10 अलग-अलग एंगल में पटकना था। जब शूट के बाद रिंग से बाहर निकल रहा था तो मुझे लगा कि मैं एक ऐसी महिला हूं, जिसके साथ बलात्कार हुआ है।'  Read more http://www.jagran.com/

विराट, द्रविड़ और गांगुली के टेस्ट डेब्यू के बीच ये है दिलचस्प कनेक्शन

भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली टी20 विश्व कप के बाद से लगातार शानदार फॉर्म में है। विराट आइपीएल 2016 सीजन में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं।20 जून को विराट कोहली ने अपना टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण मैच वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2011 में किंग्सटन में खेला था। हालांकि विराट उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन टीम इंडिया ने ये मैच 63 रनों से जीता था। विराट ने अपने पहले मैच की दो पारियों में 4 और 15 रन बनाए थे।विराट ने अपने टेस्ट करियर का आगाज मैच धौनी की कप्तानी में खेला था।

20 जून की सबसे खास बात ये है कि इसी दिन भारतीय टीम के दो पूर्व दिग्गज कप्तानों ने भी टेस्ट क्रिकेट में अपना टेस्ट डेब्यू मैच खेला था। दोनों ने इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट 1996 में खेला और दोनों आगे जाकर टीम इंडिया के कप्तान भी बने और भारतीय टीम में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

विराट ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक कुल 41 मैच खेले हैं। जिसकी 72 पारियों में विराट ने 2994 रन बनाए है। जसमें उसका सर्वाधिक स्कोर 169 रनों का है। विराट का टेस्ट में 44.02 का शानदार औसत रहा है। विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।  Read more http://www.jagran.com/

भारत के चलते बना था NSG, अब सदस्यता के लिए करनी पड़ रही है मशक्कत

जिस एनएसजी (न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप) में शामिल होने के लिए इतनी मशक्कत कर रहा है क्या आपको पता है कि वह भारत की वजह से ही कभी अस्तित्व में आया था। यह सुनकर आपको जरूर आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है। दरअसल न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप के अस्तित्व में आने के पीछे थी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी। इंदिरा गांधी के सत्ता में रहते हुए ही भारत ने पहली बार वर्ष 1974 में परमाणु परीक्षण किया था। इस पूरे मिशन का कोडवर्ड था 'बुद्धा स्माइल'।

यह परीक्षण दुनिया के कई मुल्कों को नागवार गुजरा कि उन्होंने इसके खिलाफ एक ग्रुप बना लिया, इसका ही नाम न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप दिया गया। भारत के परमाणु परीक्षण के बाद नवंबर 1975 में पहली बार कुछ देशों की बैठक हुई। इस बैठक में भारत के परमाणु परीक्षण की आलोचना की गई और ऐसा दोबारा न करने की चेतावनी भी गई। इसके अलावा अन्य देश इस दिशा में कोई कदम न बढ़ाए इसके लिए भी इस बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान 1975 से लेकर 1978 बैठकों का लंबा दौर चला।

इन तमाम बैठकों के बाद कुछ एग्रीमेंट और कुछ गाइडलाइंस सामने आई। कुछ चीजों की ऐसी सूची भी बनाई गई जिसको एक्सपोर्ट किया जा सकता है, लेकिन यह केवल उन्हीं देशों को बेची जा सकती थीं जो इस श्रेणी या एनएसीजी में शामिल नहीं थे। एनएसजी से पहले इसका नाम लंदन सप्लाई ग्रुप था। इसके अलावा इसको लंदन ग्रुप के नाम से भी जाना जाता था। वर्ष 1978 के बाद 1991 तक इस ग्रुप की दोबारा कोई बैठक ही नहीं हुई।

ताज्जुब की बात यह है कि जिस भारत की वजह से यह अस्तित्व में आया आज वही इसका हिस्सा नहींं है। आपको यह सुनकर भी आश्चर्य होगा कि इसमें ज्यादातर देश यूरोप के हैं। कुछ तो इतने छोटे देश इस ग्रुप का हिस्सा हैंं जिसको सुनकर आपको शायद विश्वास भी न हो।  Read more http://www.jagran.com/

...तो क्या इस बार अपने ही जाल में फंसे केजरीवाल, फेल हुआ सियासी फॉर्मूला?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने ही बुने जाल में फंस गए हैं। असल में केजरीवाल जिन अस्त्रों का इस्तेमाल कर विरोधियों को चित कर देते थे अब विरोधियों ने भी उसी अस्त्र का इस्तेमाल कर केजरीवाल पर हमला बोल दिया है।

बैकफुट पर दिल्ली सरकार

सीएम केजरीवाल को उन्हींं की भाषा में जवाब देने का काम भाजपा सांसद महेश गिरी ने किया है। गिरी ने धरना और अनशन के जरिए केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है, इतना ही नहीं भाजपा नेता ने सीएम केजरीवाल को खुली बहस की चुनौती देकर दिल्ली सरकार को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

गिरी को मिला स्वामी का साथ

सीएम आवास के बाहर गिरी का अनशन जारी है। भाजपा नेता के साथ उनके समर्थक मौजूद हैं इतना ही नहीं समय-समय पर भाजपा के बड़े नेता भी गिरी से मिलने पहुंच रहे हैं। पूरे मामले में टर्निंग प्वाइंट तब आ गया जब पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी को पार्टी के बड़े नेता सुब्रमण्यम स्वामी का साथ मिल गया।

आप नेता कर रहे बचाव

भाजपा की तरफ से केजरीवाल पर सियासी वार शुरू हैं और बचाव के नाम पर आप नेता सोशल मीडिया का सहारा लेकर हालात का रुख बदलने की कोशिश कर रहे हैं। ताजा उदाहरण आप नेता आशुतोष का है जिन्होंने गिरी के अनशन पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया कि 'भाजपा नेता को 21 दिनों तक भूखा रहना चाहिए, नहीं तो जनता नौटंकी समझेगी'  Read more http://www.jagran.com/

Monday, 20 June 2016

उत्तर प्रदेश का माहौल खराब करने में लगी है भाजपा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को कठघरे में खड़ा किया है। अखिलेश यादव ने आज लखीमपुर खीरी जिले में करीब हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकापर्ण-शिलान्यास किया।

इसके बाद जीआईसी के ईएसआई मंच से जनसभा को संबोधिन किया। उनके निशाने पर भारतीय जनता पार्टी थी। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में आजकल भारतीय जनता पार्टी काफी सक्रिय है। यह पार्टी चुनाव नजदीक आते देख सक्रिय हो रही है। इसका बस एक काम है, प्रदेश में किसी भी तरह से माहौल को खराब करना। वह फिर से उत्तर प्रदेश का शांत माहौल बिगाडऩे में लग गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पार्टी तथा सरकार उत्तर प्रदेश में सिर्फ विकास की बात करते हैं। हमने प्रदेश को चार वर्ष में चालीस वर्ष के विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया है। अब इस विकास के रथ को तेजी से और आगे ले जाना है।

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में विरोध दल हमारी सरकार पर तमाम तरह से आरोप लगाकर हमको विकास के मार्ग से विचलित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हम उनके मंसूबे सफल नहीं होने देंगे। हम प्रदेश के विकास के साथ सभी की खुशहाली की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि लोग लाख प्रयास करें, लेकिन हम विकास तथा प्रदेश की खुशहाली पर लाने का अपना मार्ग नहीं छोड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैराना के मामले में घटिया राजनीति कर रही है। उन्होंने वहां से पलायन करने वालों की जो सूची जारी की है, वह फर्जी है। उन्होंने वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को विपक्षी दलों से सर्तक रहने के साथ आगाह भी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहा है आप लोग सभी सियासी दांव पेंचो से सावधान रहें।

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन रोड का शिलान्यास करने के साथ अन्य कई योजनाओं का भी लोकार्पण किया। उनके साथ कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया भी थे।   Read more http://www.jagran.com/

छवि बदलने की कोशिश में RSS, पाक समेत 140 देशों को इफ्तार पार्टी का निमंत्रण


2 जुलाई को संसद भवन के परिसर में अंतर्राष्ट्रीय रोजा इफ्तार पार्टी का में शिरकत के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने करीब 140 देशों को निमंत्रित किया है। संघ ने यह कदम अपने मुस्लिम विरोधी छवि के खात्मे के लिए उठाया है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सपोर्ट से बनाया गया मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, द्वारा आयोजित इस पार्टी के मेहमानों में पाकिस्तान भी शामिल है। इस मंच के मार्गदर्शक संघ प्रचारक इंद्रेश कुमार हैं। इस साल का इफ्तार पार्टी,

कुमार के अनुसार, इस पहल को राजनीतिक चाल के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि दुनिया को यह दिखाने का समय है कि भारत ऐसा देश है जहां सभी धर्मों को एक समान महत्ता दिया जाता है।

कुमार ने इंडिया टुडे को बताया, ‘मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मुस्लिमों का और मुस्लिमों के लिए चलाया जाने वाला संस्थान है। संस्थान द्वारा बड़े अंतर्राष्ट्रीय इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश से मुस्लिमविदों को इस इवेंट में हिस्सेदारी लेना होगा, इसमें मुस्लिम देशों के साथ-साथ गैर मुस्लिम देश भी हिस्सा लेंगे। इस आयोजन का लक्ष्य बस दुनिया को यह बताना है कि भारत ऐसी छतरी है जिसके नीचे सभी राष्ट्र व धर्मों के लोग समान अधिकार व सम्मान के साथ रहते हैं। भारत दुनिया में शांति का प्रतीक है।‘

‘अंतिम पैगंबर ने खुद कहा था कि आंतरिक व बाह्य मुश्किलों के समय शांति की आध्यात्मिक लहरें पूरब यानि भारत से आएंगी। उन्होंने यह करीब 1,400 वर्ष पहले कहा था। मुस्लिम देश के लिए भारत उम्मीद व शांति की एक किरण है।‘

इस बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रमुख मोहम्मद अफजल ने मेल टुडे से बात करते हुए बताया, ‘इस बार हमने 140 देशों के राजदूतों को निमंत्रित किया है जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।‘

इसके अलावा भारत के उप-राष्ट्रपति, वाइस चांसलर, आइपीएस ऑफिसर और आइएएस भी शिरकत करेंगे। अफजल ने यह भी कहा कि आरएसएस प्रतिनिधियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट भी इस इवेंट में हिस्सा लेगी।  Read more http://www.jagran.com/

PHOTO: भरी महफिल में सलमान खान ने थामा कट्रीना का हाथ

चर्चा थी कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सलमान खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर संग पहुंचेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, लेकिन पार्टी में सलमान अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ से काफी घुलते-मिलते नजर आए। दोनों की एक फोटो सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

'बॉलीवुडलाइफ' की खबर के मुताबिक सलमान ने भरी महफिल में कट्रीना का हाथ थाम लिया। दोनों के चेहरे की मुस्कुराहट ये साफ बयां कर रही है कि एक-दूसरे का हाथ थामने में इन्हें कोई परेशानी नहीं है। इस फोटो को देखकर आप भी समझ गए होंगे कि सलमान और कट्रीना ये नजदिकियां किस ओर इशारा कर रही हैं। खैर सलमान बताए या ना बताए लेकिन कट्रीना के लिए आज भी उनके दिन में प्यार है, ये तो हम भी समझ सकते हैं। तभी तो उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को सेटेल करने के लिए सलमान भरपूर कोशिश करते रहते हैं।

 रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सलमान ने कट्रीना को अपना करियर बनाने की सलाह दी थी। कई मौके पर उन्होंने कट्रीना की मदद भी की। हाल ही में खबर आई कि सलमान ने फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में कट्रीना कैफ को बतौर अभिनेत्री लेने के लिए अनिल कपूर से सिफारिश की है। हालांकि फिल्मेकर की उम्मीदों पर कट्रीना खरी नहीं उतर पाईं। खैर अब देखना होगा दोनों की ये नजदीकियां किस मंजिल को हासिल करती है।  Read more http://www.jagran.com/

सुषमा के NSG दावे को चीन का झटका, सियोल एजेंडा में नहीं होगा भारत

परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारतीय आवेदन के समर्थन के विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भरोसा जताने के अगले ही दिन चीन ने कहा है कि सियोल में होने वाली बैठक में भारतीय अनुरोध पर विचार नहीं होगा। समूह के 48 सदस्य देशों की बैठक 24 जून को सियोल में होनी है और फिलहाल उसकी कार्यसूची में भारत की सदस्यता पर विचार का बिंदु नहीं है।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनइंग के मुताबिक एनएसजी में परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर दस्तखत न करने वाले देशों को शामिल किया जाए या नहीं, इस पर सदस्य देशों में मतभेद है। इस पर अभी और विचार की जरूरत है। प्रवक्ता ने यह बात भारतीय विदेश सचिव की बीजिंग यात्रा और विदेश मंत्री स्वराज के दावे पर पूछे गए सवाल पर कही। हुआ ने कहा, अभी तक एनपीटी पर दस्तखत न करने वाले किसी भी देश को एनएसजी की सदस्यता नहीं दी गई है।

कुछ सदस्य देशों की इस पर चिंता स्वाभाविक है। इसलिए यह विचार-विमर्श और महत्वपूर्ण हो जाता है। प्रवक्ता ने कहा, चीन किसी भी देश के एनएसजी में प्रवेश का विरोधी नहीं है। वह केवल सदस्यता के नियमों की बात कर रहा है। भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर के दौरे के बारे में प्रवक्ता ने कहा, एनएसजी के समर्थन पर बातचीत में उन्हें बताया गया कि एनपीटी पर दस्तखत के मुद्दे पर सदस्य देशों की राय बंटी हुई है। इस खास समूह में एक राय स्थापित होना जरूरी है, तभी भारत का एनएसजी में प्रवेश हो पाएगा।

 चीन समेत पांच देश कर रहे हैं विरोध

एनपीटी पर दस्तखत को आधार बनाकर चीन के साथ तुर्की, दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और न्यूजीलैंड भारत के एनएसजी में प्रवेश का विरोध कर रहे हैं। भारत ने एनपीटी पर अभी तक दस्तखत नहीं किए हैं। सदस्यता प्राप्ति के लिए वह फ्रांस का उदाहरण दे रहा है जिसे बिना संधि पर दस्तखत के एनएसजी की सदस्यता मिली थी। एनएसजी में किसी नए सदस्य को शामिल करने के लिए उसके सभी सदस्य देशों का समर्थन आवश्यक है। एक भी सदस्य के विरोध करने पर सदस्यता प्राप्त नहीं जा सकती।
 48 सदस्यों वाली एनएसजी में चीन, भारत विरोधी गुट की अगुवाई कर रहा है। चीन के साथ-साथ तुर्की,आयरलैंड और ऑस्ट्रिया ने विरोध दर्ज कराया है। तुर्की की मांग है कि भारत के साथ-साथ चीन को भी एनएसजी की सदस्यता प्रदान की जाए। चीन का कहना है कि ये पूरा मुद्दा तकनीकी तौर पर जुड़ा है। भारत ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किया है। लिहाजा उसे एनएसजी की सदस्यता कैसे प्रदान की जा सकती है।   Read more http://www.jagran.com/

Wednesday, 8 June 2016

पानी सप्लाई को लेकर निगम अधिकारी को मारी गोली

मध्य प्रदेश के बैतूल में जलसंकट इस तरह हावी हो गया है कि जान की भी कीमत कम पड़ गई है। बुधवार सुबह पानी की सप्लाई को लेकर यहां नगर निगम के एक अधिकारी को गोली मार दी। ये गोली एक स्थानीय निवासी ने मारी।

गोली लगने के बाद अानन-फानन में एंबुलेंस से ले जाकर अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज जारी है।

जलसंकट के मद्देनजर यहां पानी पर निषेधाज्ञा (धारा 144 ) लागू करने के साथ सरकारी और निजी निर्माण कार्यो पर रोक भी लगा दी गई है। यह निषेधाज्ञा 25 जून तक लागू रहेगी। Read more http://www.jagran.com/

रोहतांग में सफेद से काला हुआ बर्फ का रंग

इस साल रोहतांग पास में बर्फ का रंग काला हो रहा है जबकि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा बर्फ को पिघलने से रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। 13,050 फुट ऊंचे पहाड़़ों के बर्फ पिछले वर्ष की तुलना में न केवल अधिक तेजी से पिघल रहे हैं बल्कि इनका रंग भी काला पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सामान्य तौर पर पूरे जून माह में रोहतांग बर्फ से ढका रहता है और जुलाई में पिघलना शुरू होता है। लेकिन इस वर्ष यह पूरी तरह से गायब है और कुछ ही बर्फ के धब्बों को देखा जा सकता है जो शायद अगले 10-15 दिनों में गायब हो जाए। जितने भी बर्फ बचे हैं सब काले हो रहे हैं जिससे पिघलने की गति में तेजी आ रही है।
 एनजीटी ने रोहतांग क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ने के पीछे, पर्यटकों की अधिक संख्या, अनगिनत गाड़ियों के आने जाने और अनियमित पर्यटन क्रियाकलापों को कारण बताया। उसने आगे बताया कि हार्स राइडिंग, स्कीइंग, ढाबाओं, स्नो स्कूटरों व अन्य गाड़ियों की वजह से बर्फ का रंग काला हो गया है और क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। ट्रिब्युनल ने क्षेत्र में कामर्शियल क्रियाकलापों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। साथ ही हिमाचल सरकार से मास्टर प्लान तैयार करने और एक्टिवीटीज को नियमित करने को कहा था। इसने रोहतांग जाने वाले गाड़ियों की संख्या भी सीमित कर दी थी।

80 वर्षीय स्थानीय निवासी भाग चंद ठाकुर ने कहा, ‘मुझे लगता है ऐसा पहली बार हुआ है जब जून महीने में रोहतांग बर्फ के बिना है। अभी रोहतांग आने के लिए कुछ ही गाड़ियों को अनुमति मिली है व सभी टूरिज्म एक्टीविटीज प्रतिबंधित है। ढाबाओं को हटा दिया गया है। तब भी काले हो रहे ये बर्फ तेजी से पिघल रहे हैं।‘

पिछले साल रोहतांग में जुलाई अंत तक बर्फ मौजूद थे।  Read more http://www.jagran.com/

शादी के चौथे दिन फरार हो गई दुल्हन, हकीकत जानकर हो जाएंगे हैरान

मनासा क्षेत्र के एक अधेड़ ने कर्ज लेकर दूसरा ब्याह रचाया, लेकिन 4 दिन में ही दुल्हन स्र्पया-पैसा लेकर भाग गई। अब अधेड़ दुल्हन की जालसाजी का शिकार होकर जनसुनवाई के चक्कर लगा रहा है। कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए मामले को एसपी के पास भेजा है।

शिकायतकर्ता मनासा विकासखंड के आंत्री माता का दूलीचंद पिता रतनलाल माली (45) है। करीब 4 माह पूर्व दूलीचंद पानपुर (कचनारा के पास) पानपुर के लालू व साथी गोपाल के संपर्क में आया। दोनों ने उसे दूसरी शादी के लिए राजी किया और अब तक कई शादियों का हवाला देते हुए इंदौर की पूजा से शादी रचाई।

करीब 60 हजार स्र्पए कर्ज लेकर दूलीचंद ने शादी की। वह काफी खुश था, लेकिन 4 दिन में ही पूजा नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान लेकर भाग गई तभी से दूलीचंद कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मनासा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर मंगलवार को वह कलेक्टर रजनीश श्रीवास्तव के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई। इस पर कलेक्टर ने शिकायतकर्ता को एसपी मनोज कुमार सिंह के कार्यालय पहुंचाया। अब मामले में केंट थाने की एसआई सोनल सिसौदिया जांच कर रही है। सिसौदिया ने बताया कि दूलीचंद माली ने शिकायत आवेदन दिया है, जिसमें दुल्हन पूजा पर नकदी, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान लेकर भागने का आरोप लगाया गया है। जांच की जा रही है।

पहली पत्नी की मौत

दूलीचंद की पहली पत्नी कुशालबाई की मौत हो चुकी है। दूलीचंद पहली शादी के बाद भानपुरा में घर जमाई के रूप में रह रहा था। प्रसव के दौरान पत्नी कुशालबाई की मौत होने के बाद वह गांव लौट आया।

शादी के लिए सूद पर कर्ज

दूलीचंद मजदूरी करता है। उसने शादी के लिए गांव व बाजार से करीब 1 लाख स्र्पया कर्ज पर लिया, लेकिन दुल्हन के भाग जाने से वह काफी दुखी है।  Read more http://www.jagran.com/

वरिष्ठ पत्रकार केके कात्याल का निधन

द हिंदू अखबार के पूर्व स्थानीय संपादक और वरिष्ठ पत्रकार केके कात्याल का संक्षिप्त बीमारी के बाद आज दिल्ली में निधन हो गया। 89 साल के कात्याल को द हिंदू अखबार के दिल्ली ब्यूरो के चेहरे के रूप में जाना जाता था। उऩ्होंने ही साल 1986 में द हिंदू का दिल्ली संस्करण शुरू किया था। द हिंदू के साथ जुड़ने से पहले कात्याल द स्टेट्समैन और हिंदुस्तान टाइम्स में काम कर चुके थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के सूचना सेवा के साथ भी काम किया था।

कात्याल का राजनयिक और राजनीतिक हलकों में व्यापक संपर्क था। साल 1994 में उऩ्हें व्यावहारिक कॉलम और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव द्वारा जीके रेड्डी मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।कात्याल ने भारत-पाक के संबंधों में सुधार की दिशा में काफी काम किया था। साल 2004 में सेवानिवृत्ति के बाद वह दक्षिण एशिया फ्री मीडिया एसोसिएशन के साथ जुड गए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कात्याल की मौत पर शोक व्यक्त किया है। सोनिया गांधी ने कात्याल को देश का ईमानदार इतिहासकार बताते हुए कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा  Read more http://www.jagran.com/