Showing posts with label Breaking News in Hindi jagran. Show all posts
Showing posts with label Breaking News in Hindi jagran. Show all posts

Tuesday, 2 September 2014

Kumar Vishwas may go in Bigg Boss for charity

खबर है कि आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा ले सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी के सामने 'वॉर विडोज फंड' में 21 करोड़ जमा कराने की शर्त रखी है।

'वॉर विडोज फंड' का मतलब युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं के लिए सरकार द्वारा रखा गया फंड है। अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक, विश्वास ने बिग बॉस की निर्माता कंपनी एंडमॉल को पत्र लिखकर कहा है कि मैं दुनिया की नजरों के सामने जीने में असहज महसूस करूंगा, लेकिन समाज की भलाई के लिए मैं बिग बॉस में हिस्सा लूंगा।

बिग बॉस में हिस्सा लेने के लिए कुमार विश्वास को 5 करोड़ रुपए का ऑफर किया जा चुका है। विश्वास ने अपने पत्र में यह भी लिखा है, 'काफी गंभीरता से सोचने के बाद मैंने तय किया कि अगर मुझे अपनी रोज की दिनचर्या बदलनी हो, घर के काम करने हों, अजनबी लोगों के साथ रहना हो तो यह काम किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए होना चाहिए।'

बिग बॉस के इस सीजन की शुरुआत 21 सितंबर से होगी। बताया जा रहा है कि कई प्रतियोगियों के नाम फाइनल हो चुके हैं। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट करेंगे।

BJP MLA attacked in delhi

दिल्ली के शाहदरा इलाके से भाजपा विधायक जितेंद्र सिंह [शंटी] पर आज सुबह तड़के उनसे मिलने आए एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में विधायक बाल-बाल बच गए। सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गई है। विधायक खुशकिस्मत रहे कि उन्हें एक भी गोली नहीं लगी।

विधायक जितेन्द्र सिंह शंटी के बेटे के मुताबिक, एक लड़का सुबह कुछ काम के सिलसिले में आया था। उसके बाद उसने बाहर बुलाकर फायरिंग कर दी।

हमलावर ने हेलमेट पहन रखा था। फायरिंग से विधायक के घर के शीशे टूट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। हमलावर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

PM concludes successful Japan visit, leaves for home

पांच दिन की सफल जापान यात्रा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत लौट रहे हैं। एयर इंडिया के विमान से पीएम मोदी भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। दोपहर 3 बजे तक वह दिल्ली पहुंच जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी जापान यात्रा को बहुत सफल बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापान ने पांच साल में 35 अरब डालर की अब तक की सबसे बड़ी राशि की मदद देने का जो वादा किया है उससे भारत में बुनियादी ढांचे में सुधार आयेगा और साफ-सफाई बढ़ेगी। साथ ही जापानी निवेशकों को लुभाने के लिए भी कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि भारत आइए और अपनी किस्मत आजमाइए।

अपनी पांच दिन की यात्रा संपन्न होने से एक दिन पहले आधिकारिक कार्यक्रम को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति भरोसा दिखाने के लिए जापान का आभार जताया और यह कहकर जापान के साथ मजबूत दोस्ती का इजहार किया, 'ये फेविकोल से भी ज्यादा मजबूत जोड़ है।'

भारतीय समुदाय द्वारा उनके सम्मान में दिए गए भोज में मोदी ने कहा, 'यह यात्रा काफी सफल रही।' उन्होंने कहा कि अब तक लाखों-करोड़ों या अरबों की बात होती थी। लेकिन कभी भी खरबों की बात नहीं हुई।

यहां उनका संकेत जापान द्वारा अगले पांच साल में भारत को सार्वजनिक व निजी वित्तपोषण के जरिये 3,500 अरब येन यानी 35 अरब डालर या 2,10,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने के वादे की ओर था।

यह राशि जापान कई कायरें मसलन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और गंगा नदी की सफाई के लिए उपलब्ध कराएगा। दिन भर कई कार्यक्रमों व बैठकों के बाद अपने आखिरी आधिकारिक कार्यक्रम में मोदी ने कहा, 'यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि जापान ने हम पर भरोसा दिखाया है।'

IS video claims beheading of another American journalist

इराक में खौफ का पर्याय बन चुके आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) ने अपनी कैद में मौजूद दूसरे अमेरिकी पत्रकार स्टीवन जोएल सोटलॉफ (31) की भी हत्या कर दी है। उनकी हत्या का वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया गया है। वीडियो में ब्रिटिश बंधक को मार देने की धमकी दी गई है। अमेरिका वीडियो की सत्यता का पता लगा रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा, खुफिया अधिकारी इसकी सत्यता का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

आतंकियों ने इससे पहले अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले का सिर कलम कर दिया था। उस वीडियो में सोटलॉफ को भी दिखाया गया था। आतंकियों ने धमकी दी थी कि यदि इराक में उनके ठिकानों पर अमेरिका ने हमले बंद नहीं किए तो सोटलॉफ को भी मौत के घाट उतार दिया जाएगा। सोटलॉफ टाइम और फॉरेन पॉलिसी मैगजीन के लिए फ्रीलांसिंग करते थे। उनका अपहरण अगस्त, 2013 में कर लिया गया था।

इंटरनेट पर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखने वाले साइट इंटेलीजेंस समूह ने बताया कि आतंकियों ने मंगलवार को 2.46 सेकेंड का नया वीडियो जारी किया, जिसका नाम 'अ सेकेंड मैसेज टू अमेरिका' रखा गया है। इस वीडियो में सोटलॉफ को उसी नारंगी रंग के सूट में दिखाया गया। सोटलॉफ से कहलवाया गया, 'मैं ओबामा प्रशासन द्वारा इराक में किए जा रहे हमलों की कीमत चुका रहा हूं।' फोले की हत्या करने वाला ब्रिटिश नकाबपोश इस वीडियो में कहता है, 'मैं वापस आ गया हूं ओबामा। मुझे आइएस के खिलाफ तुम्हारी घमंडी विदेश नीति के चलते वापस आना पड़ा।' इसके बाद आतंकियों ने उनका सिर कलम कर दिया। वीडियो में कहा गया है कि ब्रिटेन का डेविड केथॉर्न हाइंस भी आइएस के कब्जे में है और उसे भी जल्द ही मार दिया जाएगा।

सोटलॉफ की मां ने कुछ दिनों पहले आइएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को दिए भावपूर्ण संदेश में अपने बेटे को छोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि मेरा बेटा अमेरिकी सरकार की नीतियां नहीं तय करता। इसलिए उसे बख्श दिया जाना चाहिए। 

Pakistan Origin Scot Emerges As Poster Girl of Terror in UK

स्कॉटलैंड निवासी 20 साल की पाकिस्तान मूल की एक लड़की ब्रिटेन में आतंकवाद की पोस्टर गर्ल बनकर उभरी है। वह स्कॉटलैंड में रहने वाले एक पाकिस्तानी बिजनेसमैन की बेटी है।

ग्लासगो में जन्मी अक्सा महमूद नवंबर 2013 से ही अपने घरवालों को छोड़ चुकी है। सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) लड़ाकों के साथ शामिल होने के लिए बीते साल यूनिवर्सिटी कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। खबरों के अनुसार, इस लड़की ने इस्लामिक स्टेट के (आईएसआईएस) ही एक सदस्य से शादी कर ली है।
'इवनिंग स्टैंडर्ड' की खबर के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर वह नियमित रूप से पोस्ट करती है और लोगों से पश्चिमी देशों में ज्यादती करने का आह्वान करती है। स्कॉटलैंड पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अक्सा महमूद के बारे में पता है लेकिन उसके परिजनों व दोस्तों को उसके सीरिया जाने व इस तरह की आतंकी वारदातों में संलिप्तता पर हैरानी है।

स्कॉटलैंड पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक इस लड़की के घरवालों ने नवंबर 2013 में इसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। इस लड़की के ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। महमूद उन 500 ब्रिटिश नागरिकों में है जो माना जा रहा है कि आईएसआईएस में शामिल होने के लिए सीरिया गए हैं।