लालू के दूसरे बेटे तेजप्रताप यादव ने भी मंडे को महुआ विधानसभा क्षेत्र से
अपना नामांकन भर दिया। आरजेडी सुप्रीमो और तेजस्वी यादव भी साथ में थे। इस
दौरान गांधी मैदान में हुई सभा में लालू के साथ उनके बेटे भी भाजपा और
पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर बरसे।
लालू ने जहां उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर
पेश करने का आरोप भाजपा पर लगाया वहीं नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी फंस गई है ऐसे में वह उनके
बयान को तोड़ मरोड़ रही है। बीजेपी ने जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया।
वहीं बीजेपी बीफ वाले बयान पर कहा कि मैनें कब कहा गौ मांस खाने की बात
दिखाओ हमको। काटजू ने कहा मैं खाता हूं।
View more: Bihar Election 2015
No comments:
Post a Comment